Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

बेघर हुए लोगों के पुनर्वास के लिए उठाए जाएंगे उचित कदम : किशन कपूर

राहत और पुनर्वास के कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

Kishan Kapoor, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Dharamshala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 15 Jul 2021

Last updated on: Jul 15, 2021, 00:00 IST

सांसद किशन कपूर ने भारी बारिश से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए कारगर कदम उठाने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं इस बाबत सांसद किशन ने वीरवार को मिनी सचिवालय में अधिकारियों के साथ राहत तथा पुनर्वास कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि भारी बारिश के कारण बेघर हुए लोगों को प्राथमिकता के आधार पर हरसंभव मदद की जाए तथा पुनर्वास के लिए प्लान भी तैयार किया जाए ताकि इन परिवारों को जीवन यापन में किसी भी तरह की असुविधा नहीं हो। उन्होंने कहा कि बाढ़ या भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त मकानों की रिपोर्ट भी तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि राहत तथा पुनर्वास के कार्यों में किसी भी तरह की कोताही नहीं बरती जाए और समयबद्व प्रभावितों को सुविधा प्रदान की जाए।सांसद किशन ने कहा कि चैतड् क्षेत्र के बाढ़ प्रभावितों को रिलीफ कैंप में भोजन तथा ठहरने की व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। सांसद किशन कपूर ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं इस के लिए सरकार की ओर से आवश्यक बजट का प्रावधान करवाया जाएगा ताकि लोगों को आवागमन में किसी भी तरह की दिक्कतें नहीं हो।

उन्होंने जल शक्ति विभाग को भी पेयजल स्कीमों के सुचारू संचालन के लिए कारगर कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ के कारण कई पेयजल स्कीमों क्षतिग्रस्त हुई हैं लोगों को पेयजल की किल्लत नहीं हो इस के लिए जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को पेयजल आपूर्ति के लिए कारगर प्लान तैयार करने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि पारंपरिक पेयजल स्रोतों का उचित रखरखाव करने के साथ साथ हैंडपंप इत्यादि की मरम्मत भी करवाई जाए ताकि लोगों को पेयजल की सुविधा मिल सके। सांसद किशन कपूर ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नदी, खड्डों नालों में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ भी उचित कार्रवाई अमल में लाई जाए ताकि भारी बारिश के कारण आम जनमानस को नुक्सान नहीं झेलना पड़े।इस अवसर पर उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए कहा कि बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में राहत और पुनर्वास के कार्य लगातार जारी हैं। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के अधिकारियों को कार्यों को तत्काल प्रभाव से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस अवसर पर आयुक्त नगर निगम प्रदीप ठाकुर सहित लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा आईपीएच, विद्युत विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।

सांसद ने नुक्सान का लिया जायजा

सांसद किशन कपूर ने धर्मशाला के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश से हुए नुक्सान का जायजा लिया तथा प्रभावितों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश भी विभागीय अधिकारियों को दिए गए। सांसद किशन कपूर ने चैतडू, मकलोडगंज बाईपास, भागसू, मांझी, कंडी में नुक्सान का जायजा लिया तथा मौके पर अधिकारियों को मार्गों की मरम्मत के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए।

 

Tags: Kishan Kapoor , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD