Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

कोविड-19 की तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों को लेकर आईसीएमआर फील्ड स्टेशन केलांग के विशेषज्ञों से चर्चा

DC Lahaul And Spiti, Himachal Pradesh, Himachal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लाहौल-स्पीति , 14 Jul 2021

Last updated on: Jul 14, 2021, 00:00 IST

कोविड-19 की तीसरी लहर से निपटने व लाहौल-स्पीति जैसे उच्च क्षेत्र में कोविड वायरस के व्यवहार एवं प्रभाव के शोध को लेकर एक बैठक का आयोजन उपायुक्त कार्यालय सभागार में किया गया।उपायुक्त लाहौल स्पीति नीरज कुमार इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए उन्होंने आईसीएमआर के विशेषज्ञों तथा वैज्ञानिकों से लाहौल स्पीति जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने व स्वास्थ्य से संबंधित अधोसंरचना को दुरुस्त करने व कोविड की तीसरी लहर के निपटने हेतु पर्याप्त इंतजाम करने बारे चर्चा की।उपायुक्त ने बताया कि  कोविड-19 की तीसरी लहर के अंदेशे को देखते हुए जनता में जागरूकता एवं कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करने के लिए प्रेरित करना आवश्यक है।उन्होंने कहा कि प्रशासन शीघ्र इसके लिए संस्थान के साथ जनजागरूकता कार्यक्रम कार्यक्रम चलाएगा।हालांकि ज़िले में सभी लोगों के प्रथम चरण का कोविड टीकाकरण शत-प्रतिशत हो चुका है।इस अवसर उन्होंने पर आईसीएमआर फील्ड स्टेशन केलांग के आधिकारिक बेबपेज का शुभारंभ किया।निदेशक डॉ रजनीकांत श्रीवास्तव ने संस्थान द्वारा प्रकाशित शोध पुस्तिका 'गांधी एंड हेल्थ' की प्रति भी उपायुक्त को भेंट की गई।निदेशक डॉ रजनीकांत श्रीवास्तव ने संस्थान के बारे एवं इसकी शोध परियोजनाओं के बारे में जानकारी दी। डॉ जेपी नारायण ने वर्चुअल माध्यम से इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की।इसके अलावा डॉ तनुजा, डॉ वी एम कटोच, डॉ हीरावती व सीएमओ डॉ मदन बंधू ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

 

Tags: DC Lahaul And Spiti , Himachal Pradesh , Himachal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD