Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मलबा आने से कोटी-मिनस मोटर मार्ग आठ घंटे रहा बाधित

Vikasnagar, Uttarakhand, Vikasnagar News, Uttarakhand News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

विकासनगर , 10 Jul 2021

Last updated on: Jul 10, 2021, 00:00 IST

जौनसार-बावर क्षेत्र के हरिपुर कोटी मिनस मोटर मार्ग पर 11 घंटे यातायात ठप रहा। शनिवार तड़के तीन बजे से सुबह 11 बजे तक मार्ग पर गाडिय़ां फंसी रही। इससे स्थानीय लोगों के साथ राहगीरों को भी दिक्कतें उठानी पड़ी। आठ घंटे तक मार्ग बंद रहने से लोगों में लोनिवि के खिलाफ रोष भी देखने को मिला। हरिपुर कोटी मोटर मार्ग पर धमोग मंदिर के समीप आए मलबे ने यातायात बाधित हुआ। इस दौरान जौनसार-बावर सहित हिमाचल प्रदेश की ओर से विकासनगर, देहरादून और सहारनपुर की मंडियों में नगदी फसलें लेकर जा रही गाडिय़ां मार्ग पर फंस गई। इतना ही नहीं, सुबह होते-होते मार्ग के दोनों किनारों वाहनों की लंबी लाइन लग गई। घंटों तक लोग मार्ग के खुलने का इंतजार करते रहे। मार्ग पर फंसे किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें भी साफ दिखाई दी। सहारनपुर मंडी में टमाटर की फसल लेकर जा रहे संतराम और महेश ने बताया कि पूरी रात सफर करने के बावजूद, मार्ग बंद होने से वो समय पर मंडी नहीं पहुंच पायेंगे। जिससे उन्हें अपनी फसलों का उचित दाम नहीं मिल पायेगा। उधर, सुबह तेज धूप और गर्मी के बीच मार्ग पर फंसे राहगीरों में लोनिवि के खिलाफ रोष देखने को मिला। राहगीर विवेक, सुनील शर्मा, मोहित तोमर आदि ने बताया कि तड़के से ही मार्ग पर फंसे लोग फोन के माध्यम से लोनिवि के अधिकारियों और कर्मचारियों को मार्ग बंद होने की सूचना दे रहे थे। लेकिन, करीब साढ़े नौ बजे लोनिवि की जेसीबी मशीन मौके पर पहुंची। जिसने करीब डेढ़ घंटे की बाद मार्ग से मलबा हटाकर यातायात सुचारू कराया। उन्होंने बरसात के मद्देनजर लोनिवि से क्षेत्र के मलबा प्रभावित इलाकों में जेसीबी मशीनें पहले से ही तैनात रखने की मांग भी की है। उधर, संपर्क करने पर लोनिवि के ईई डीपी सिंह ने बताया कि मार्ग बंद होने की सूचना मिलते ही जेसीबी भेज दी गई थी।

 

Tags: Vikasnagar , Uttarakhand , Vikasnagar News , Uttarakhand News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD