Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

केंद्र ने नियम और शर्तों के बोझ को घटाने के लिए पंजाब को उत्तम प्रदर्शन करने वाले राज्य के तौर पर दी मान्यता

राज्य के एंटी-रैड टेप एक्ट, 2021 को क्रांतकारी कदम के तौर पर मान्यता दी गई

Vini Mahajan, Chandigarh, Chief Secretary, Chief Secretary of Punjab, Chief Secretary Punjab, IAS officer, IAS, Punjab, Punjab Government, Government of Punjab, Punjab Admin
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 07 Jul 2021

Last updated on: Jul 07, 2021, 00:00 IST

सरकारी कार्यों में नियमों और शर्तों के बोझ को घटाने के सम्बन्ध में पंजाब को एक उत्तम प्रदर्शन करने वाले राज्य के तौर पर मान्यता दी गई है।यह मान्यता केंद्र द्वारा बुधवार को नीति आयोग के सी.ई.ओ. अमिताभ कांत की अध्यक्षता में हुई एक मीटिंग में दी गई। उद्योग और आंतरिक व्यापार प्रोत्साहन बारे केंद्रीय विभाग (डी.पी.आई.आई.टी.) के सचिव गिरिधर अरमाने ने पंजाब के एंटी-रैड टेप एक्ट, 2021 को देश के किसी भी राज्य सरकार द्वारा उठाए गए एक क्रांतिकारी कदम के तौर पर मान्यता दी। पंजाब की मुख्य सचिव श्रीमती विनी महाजन ने नियमों और शर्तों के बोझ को घटाने के अमल सम्बन्धी राज्य की प्रगति बारे जानकारी देते हुए कहा कि राज्य के विभिन्न विभागों द्वारा घटाई जाने वाली पहचान की गई कुल 521 शर्तों में से 94 प्रतिशत पर पहले ही कार्यवाही की जा चुकी है जबकि डी.पी.आई.आई.टी. द्वारा निर्धारित समयसीमा के अनुसार दूसरे चरण के अंतर्गत पहचान की गई अन्य शर्तों को घटाने की कार्यवाही भी जारी है।मीटिंग के दौरान पंजाब ने उच्च प्रभावी सुधार जैसे कि सिस्टम के द्वारा दी जाने वाली मंजूरियां, स्वै-प्रमाण पत्रों के आधार पर सहमति का नवीनीकरण, वातावरण और बाइलर एक्ट के अधीन निगरान कमेटी की स्थापना के द्वारा कानूनी रूप देना, पूरी तरह स्वै -प्रमाणीकरण पर आधारित एस.एस.एम.ईज को सैद्धांतिक मंजूरी देना, शराब की ढुलाई के लिए आनलाइन पर्मिट और पास जारी करने और चावल मिलों की सालाना रजिस्ट्रेशन को रद्द करने आदि को लागू करने पेशकश की।मुख्य सचिव ने आगे कहा कि सुधारों की प्रगति को और तेज करने के लिए सम्बन्धित विभागों के साथ नियमित रूप में उच्च स्तरीय समीक्षा की जा रही है।जिक्रयोग्य है कि इस आर.सी.बी. अमल का उद्देश्य उन क्षेत्रों में नियमों और शर्तों के बोझ को घटाना था जिन क्षेत्रों में नियम और शर्तें कारोबार और नागरिकों के समय और लागत पर बुरा प्रभाव डालते हैं।नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने हिस्सा लेने वाले राज्यों और केंद्रीय मंत्रालयों को विनती की कि वह अनावश्यक कानूनों और नियमों की पहचान करें जिससे इनको खत्म किया जा सके।श्रीमती महाजन ने डी.पी.आई.आई.टी. को सुझाव दिया कि देश में कारोबार और नागरिकों की बेहतरी के लिए अलग- अलग राज्य सरकारों और केंद्रीय मंत्रालयों की तरफ से पहले ही घटाऐ गए नियमों और शर्तों को दूसरे राज्यों के साथ साझा किया जाये।पंजाब से मीटिंग में निवेश प्रोत्साहन विभाग के प्रमुख सचिव आलोक शेखर, निवेश पंजाब के सी.ई.ओ.-कम-आर.सी.बी. के प्रदेश नोडल अधिकारी रजत अग्रवाल, लेबर कमिशनर प्रवीण थिंद और डी.जी.आर. के डायरैक्टर परमिन्दरपाल सिंह शामिल हुए।

 

Tags: Vini Mahajan , Chandigarh , Chief Secretary , Chief Secretary of Punjab , Chief Secretary Punjab , IAS officer , IAS , Punjab , Punjab Government , Government of Punjab , Punjab Admin

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD