Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब में अब 630 रुपए में होंगे पानी की गुणवत्ता जांच के 18 टैस्ट

मुख्य सचिव द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्रों में टोंटी के द्वारा साफ़ पानी और शौचालयों की सुविधा को यकीनी बनाने के आदेश

Vini Mahajan, Chandigarh, Chief Secretary, Chief Secretary of Punjab, Chief Secretary Punjab, IAS officer, IAS, Punjab, Punjab Government, Government of Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 20 Aug 2021

Last updated on: Aug 20, 2021, 00:00 IST

राज्य में पीने वाले पानी की किफ़ायती रेट पर सही और विश्वसनीय जांच और गुणवत्ता को यकीनी बनाने के लिए पंजाब सरकार द्वारा राज्य भर की सरकारी लैबोरेटरियों में पानी की गुणवत्ता सम्बन्धी सूचीबद्ध किये 18 टैस्टों की फीस 630 रुपए तय कर दी गई है।इस सम्बन्धी फ़ैसला आज यहाँ मुख्य सचिव विनी महाजन की अध्यक्षता अधीन हुई स्टेट वाटर एंड सेनिटेशन मिशन की संचालन कमेटी (ऐस.सी.ऐस.डब्ल्यू.ऐस.ऐम.) की दूसरी मीटिंग के दौरान लिया गया।श्रीमती महाजन ने कहा कि यह पहलकदमी नागरिकों को पीने वाले पानी की किफ़ायती रेट पर जांच और निगरानी की विश्वसनीय सुविधा मुहैया करवाएगी। उन्होंने सम्बन्धित विभागों को इस साल के अंत तक राज्य के सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों में टोंटी के द्वारा साफ़ पानी की सप्लाई और शौचालयों की सुविधा को यकीनी बनाने के आदेश भी दिए।संचालन कमेटी ने पानी की गुणवत्ता को बरकरार रखने के लिए वाटर क्वालिटी कोष को हरी झंडी दी। संचालन कमेटी ने मोगा और फिऱोज़पुर जिलों के 600 गाँवों में सामाजिक और जागरूकता गतिविधियों के लिए रीवाईविंग ग्रीन रैवोलूशन सैल (टाटा ट्रस्टों से समर्थन प्राप्त) से समझौता सहीबद्ध करने को भी मंजूरी दी जिससे पंचायती राज संस्थाओं की मदद करके जल सप्लाई योजनाओं के प्रबंधन में उनके सामथ्र्य में विस्तार किया जा सके।

संचालन कमेटी की तरफ से सम्बन्धित डिप्टी कमीशनरों के अधीन जि़ला जल और सेनिटेशन मिशनों को चालू करने के लिए सहायता फंड मुहैया करवाने और शक्तियां देने को भी मंज़ूरी दी गई जिससे जि़ला प्रशासनों को उनके अपने स्तर पर बाकी बचे पाईपों वाले पानी के कुनैकशनों की कवरेज सम्बन्धी कामों में तेज़ी लाने के लिए समर्थ बनाया जा सके।इसके इलावा केंद्रीय फंडों को तेज़ी से प्रोजैक्ट लागूकरण एजेंसियों को तबदील करने के लिए जे.जे.ऐम. और ऐस.बी.ऐम. के लिए ऐसक्रोवड सिंगल नोडल अकाउँट खोलने को मंजूरी दी गई।संचालन कमेटी को कम्युनिटी सैनेटरी कम्पलैक्सों और घरेलू शौचालयों के निर्माण, स्वच्छाग्रहियों की भूमिका सम्बन्धी जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग द्वारा जारी दिशा -निर्देशों के साथ साथ ऐस.बी.ऐम. की सालाना कार्य योजना संबंधी अवगत करवाया गया, जिसको संचालन कमेटी द्वारा नोटिड और स्वीकृत कर लिया गया।इस मीटिंग में अतिरिक्त मुख्य सचिव-कम-वित्तीय कमिशनर ग्रामीण विकास एवं पंचायतें सीमा जैन, के.ए.पी. सिन्हा (वित्त), अलोक शेखर (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण), जसप्रीत तलवाड़ (जल सप्लाई और सेनिटेशन) और सचिव स्कूल शिक्षा कृष्ण कुमार उपस्थित थे।

कोविड के खि़लाफ़ लड़ाई के लिए 3000 और आक्सीजन कंसनट्रेटर खरीदे

संचालन कमेटी की मीटिंग के दौरान मुख्य सचिव को अवगत करवाया गया कि राज्य में बुनियादी स्वास्थ्य ढांचे को और मज़बूत करने के लिए विश्व बैंक की मदद से खऱीदे गए 3000 आक्सीजन कंसनट्रेटर पी.एच.एस.सी को सौंप दिए गए हैं और यह आक्सीजन कंसनट्रेटर पी.एच.एस.सी. द्वारा राज्य की स्वास्थ्य संस्थाओं को दे दिए गए हैं। श्रीमती विनी महाजन ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव को इन आक्सीजन कंसनट्रेटरों की कार्यकुशलता का मूल्यांकन करने और इनके रख-रखाव सम्बन्धी प्रबंध करने के निर्देश दिए। 

 

Tags: Vini Mahajan , Chandigarh , Chief Secretary , Chief Secretary of Punjab , Chief Secretary Punjab , IAS officer , IAS , Punjab , Punjab Government , Government of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD