Sunday, 19 May 2024

 

 

खास खबरें 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट 'ड्राइव इट' पेश किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर सीपीआई एम.एल. (लिबरेशन) ने की गुरजीत औजला के पक्ष में चुनावी रैली सनौर में अकाली दल प्रत्याशी के कार्यालय का उदघाटन खरड़ में निर्माणाधीन श्री राम मंदिर का दौरा करने के लिए माननीय राज्यपाल पंजाब को अनुरोध पत्र परनीत कौर व गांधी पटियाला हलके के लिए कोई प्रोजैक्ट नहीं लाए:एन.के.शर्मा मलोया में 20 मई को योगी आदित्य नाथ की विशाल चुनावी जनसभा-प्रदेशाध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा फिल्म 'करतम भुगतम ' को ऑडियंस का प्यार और बॉक्स ऑफिस पर मिली सफलता लोक सभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग की हिदायतों का पूरा पालन किया जाए: जनरल पर्यवेक्षक जिला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल की देखरेख में वोटिंग मशीनों का पूरक रैंडमाइजेशन किया गया फिल्म कुड़ी हरियाणे वल दी / छोरी हरियाणे आली के टीजर में जट्ट और जाटनी के रूप में चमके एमी विर्क और सोनम बाजवा

 

जिंदल व गुप्ता चुनाव के बाद दिखाई नहीं देंगेः अभय सिंह चौटाला

देश की जनता सरकार बदलेगी-अभय सिंह चौटाला

Abhay Singh Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुरुक्षेत्र , 06 May 2024

इनेलो प्रत्याशी अभय चौटाला ने सोमवार को लाडवा हलका के दर्जनों गांवों का दौरा कर वोट की अपील की। उन्होंने गांव मोरथला में आयोजित जनसभा में भाजपा सहित कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और कहा कि देश की जनता अब बदलाव चाहती है और लोकसभा चुनाव में बदलाव होगा। 

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद प्रदेश व देश के हालात खराब हैं। भाजपा शासन में हर वर्ग दुखी है। भाजपा द्वारा किए गए वायदों में से एक भी वायदा पूरा नहीं हुआ। अब भाजपा फिर से झूठा नारा 400 पार का दे रही है। लोगों को झूठा झांसा देकर विकसित भारत का सपना दिखा रहे हैं। 

भाजपा यह नहीं बता रही कि उन्होंने पिछले दस साल में कौन-कौन से वायदे किए थे और कौन-कौन से पूरे किए हैं। उल्टा भाजपा ने सभी बड़ी-बड़ी सरकारी संस्थाओं को अंबानी अडानी को दे दिया। जिनसे सरकार के खजाने भरते थे। भाजपा ने रेल, हवाई कंपनी व हवाई अड्डे तक बेच डाले। इसके साथ-साथ बीमा क्षेत्र की कंपनियां, बैंकों को भी बेच दिया। 

यहां तक कि 19 लाख करोड़ का कर्जा वसूलने की बजाए बड़े लोगों अंबानी व अडानी का कर्ज माफ कर दिया। अब विकसित भारत की बात कर रहे हैं। जिन्होंने देश बेच दिया, आप उनसे यह उम्मीद कैसे कर सकते हैं कि वे विकसित भारत बनाएंगे। मोदी ने कहा था कि भाजपा की सरकार आने पर कांग्रेस ने 70 साल में पैसा लूटकर जो विदेशों में जमा करवाया है, उसे वापस लाकर सभी के खाते में 15 लाख रुपये जमा करवाए जाएंगे। 

वायदा किया था कि हर साल दो करोड़ बच्चों को नौकरी व रोजगार दिया जाएगा। दस साल में बीस करोड़ को रोजगार मिलना था। किसानों से एमएसपी का कानून बनाने का वायदा किया था। 2022 में फसल के दाम दोगूने करने का वायदा किया था। फसल के दो दोगूना तो नहीं हुए, बल्कि फसलें खेतों में ही पिट रही हैं। एमएसपी देने की बजाए किसान सस्ते में फसल बेचने पर मजबूर हैं। एक भी वायदा पूरा नहीं किया। 

तीन काले कानून बनाए। यदि वे कानून लागू हो जाते तो किसान अपने ही खेतों में नौकर के रूप में काम करने को मजबूर हो जाते। पांच राज्यों के किसानों ने एकत्रित होकर सरकार से लंबी लड़ाई लड़ी। तब जाकर देश के प्रधानमंत्री को अपना फैसला वापस लेना पड़ा। प्रधानमंत्री ने वायदा किया था कि एमएसपी का कानून बनाएंगे, जो आज तक पूरा नहीं हुआ है। 

भाजपा कार्यकाल में महंगाई, भ्रष्टाचार बढ़ा दिया है। कानून व्यवस्था खराब है। किसान, व्यापारी, मजदूर व कर्मचारी दुखी हैं। हर कोई इस सरकार को बदलना चाहता है। प्रदेश में सडकें टूटी पड़ी हैं। प्रॉपर्टी आईडी के नाम पर हरियाणा को परेशान किया जा रहा है। बुजुर्गों की बुढ़ापा पैंशन काट दी। गरीब लोगों के राशन कार्ड काट दिए। दो लाख से अधिक पीले राशन कार्ड काट दिए। 

पांच लाख से अधिक बुजुर्गों की पेंशन काट दी। हर गांव की अपनी समस्या थी। बहुत से गांवों में रोजगार की तलाश में बच्चे विदेश चले गए हैं। अभय चौटाला ने कहा कि लोगों ने फैसला कर लिया है कि सरकार को बदलना है। इस सरकार को बदलने के लिए लोगों को अपने पराये की पहचान करनी होगी। भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल दस साल से लापता था। आप प्रत्याशी सुशील गुप्ता को लोगों को अता-पता ही नहीं है। 

अब ये चुनाव में आएंगे, इसके बाद कभी देखने को नहीं मिलेंगे। पूर्व सीएम हुड्डा 10 साल सीएम रहे। किसी गांव में नहीं गए। न ही पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर गांवों में नहीं गए। पूर्व डिप्टी पीएम चौधरी देवीलाल व पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला हमेशा गांवों में रहे हैं। हम चार पीढियों से लोगों के बीच में हैं। 

चौधरी देवीलाल ने बुजुर्गों की जो पेंशन शुरू की थी, वह बढकर आज तीन हजार हो गई है। गरीब घर में दो बुजुर्गों को छह हजार रुपये मिल रहे हैं तो घर में गुजारे में मदद मिलती है। चौधरी देवीलाल ने गरीब की बेटी के बयाह में 5100 रुपये की योजना शुरू की थी, जो आज बढकर एक लाख तक पहुंच गई है। उन्होंने कई उपकरणों से टेक्स माफ कर दिए थे। 

ओमप्रकाश चौटाला ने सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत करोड़ों रुपये के काम करवाए। इसीलिए अब चुनाव में अपने व पराये को पहचानें। चौधरी देवीलाल व ओमप्रकाश चौटाला यदि आपके अपने थे तो एक-एक वोट 25 मई को इनेलो को दें और उन्हें विजयी बनाएं। अभय चौटाला के साथ इनेलो नेता शेर सिंह बड़शामी सहित अनेकों गणमान्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

Tags: Abhay Singh Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD