Sunday, 19 May 2024

 

 

खास खबरें 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट 'ड्राइव इट' पेश किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर सीपीआई एम.एल. (लिबरेशन) ने की गुरजीत औजला के पक्ष में चुनावी रैली सनौर में अकाली दल प्रत्याशी के कार्यालय का उदघाटन खरड़ में निर्माणाधीन श्री राम मंदिर का दौरा करने के लिए माननीय राज्यपाल पंजाब को अनुरोध पत्र परनीत कौर व गांधी पटियाला हलके के लिए कोई प्रोजैक्ट नहीं लाए:एन.के.शर्मा मलोया में 20 मई को योगी आदित्य नाथ की विशाल चुनावी जनसभा-प्रदेशाध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा फिल्म 'करतम भुगतम ' को ऑडियंस का प्यार और बॉक्स ऑफिस पर मिली सफलता लोक सभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग की हिदायतों का पूरा पालन किया जाए: जनरल पर्यवेक्षक जिला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल की देखरेख में वोटिंग मशीनों का पूरक रैंडमाइजेशन किया गया फिल्म कुड़ी हरियाणे वल दी / छोरी हरियाणे आली के टीजर में जट्ट और जाटनी के रूप में चमके एमी विर्क और सोनम बाजवा

 

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना दुनिया की सबसे व्यापक सरकारी वित्तपोषित स्वास्थ्य आश्वासन योजना : सौदान सिंह

Soudan Singh, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, BJP Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हमीरपुर , 05 May 2024

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने हमीरपुर और सुजानपुर मंडल को बैठक में भाग लिया। बैठक में भाजपा प्रत्याशी रहिंद्र राणा और नेता आशीष शर्मा भी उपस्थित रहे। सौदान सिंह ने कहा की पीएम मोदी ने सुशासन को संकल्प बनाया है। इसमें आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत अभियान, जल जीवन अभियान, जनधन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी को उत्तम दर्जा दिया गया है। 

उन्होंने कहा की "सुशासन के मूल में जमीनी स्तर पर सेवा लाभ पहुँचना है। अमृतकाल में हम लोगों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव डालने और एक विकसित भारत बनाने की दिशा में अपने प्रयासों में दृढ़ हैं।" उन्होंने कहा की स्वास्थ्य परिवर्तन का दीपक भारत ने एक ऐसे युग को पार कर लिया, जहाँ गंभीर बीमारियों ने निम्न आय वाले वर्ग के परिवारों को आर्थिक रूप से तबाह कर दिया था। '

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना' दुनिया की सबसे व्यापक सरकारी वित्तपोषित स्वास्थ्य आश्वासन योजना है। 2018 में इसके शुभारंभ के बाद से, माध्यमिक और तृतीयक उपचारों के लिए 5 लाख रुपए तक का मुफ्त स्वास्थ्य कवरेज प्रदान करके इसने 50 करोड़ से अधिक नागरिकों को प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित किया है, जो युगांडा, स्पेन और सूडान जैसे देशों की कुल आबादी के बराबर है।

उन्होंने कहा कि इस योजना ने नागरिकों को अभूतपूर्व समर्थन और सुरक्षा प्रदान करके स्वास्थ्य सेवा परिदृश्य को बदल दिया है, जो इस तरह के व्यापक स्वास्थ्य कवरेज की कल्पना भी नहीं कर सकते थे। 30.55 करोड़ से अधिक आयुष्मान भारत कार्ड जारी किए, और इसके लॉञ्च के बाद जनवरी 2024 तक 6 करोड़ से अधिक नागरिक मुफ्त इलाज से लाभान्वित हुए। यह कवरेज दवाओं तक ही सीमित नहीं है, बल्कि 5 लाख रुपए तक का मुफ्त उपचार, जैसे आपूर्ति, नैदानिक सेवाएँ, चिकित्सक शुल्क, कमरे का शुल्क, सर्जन शुल्क, ओटी और आई.सी.यू. शुल्क आदि शामिल हैं। 

इस योजना में गंभीर बीमारियों सहित 1393 चिकित्सा प्रक्रियाएँ शामिल हैं। पी.एम.जे.ए.वाई. के तहत 15,000 से अधिक निजी और सरकारी अस्पताल सूचीबद्ध हैं। इस योजना के लॉञ्च होने के बाद 2023 तक गरीब और निम्न आय वर्ग के परिवारों ने कुल मिलाकर लगभग 1 लाख करोड़ रुपए की बचत की है।

 

Tags: Soudan Singh , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , BJP Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD