Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

मोहाली एयर कार्गो कंपलैक्स नवंबर तक हो जायेगा चालू : विनी महाजन

बस्सी पठाना का मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट इस महीने के अंत तक खुल जायेगा

Vini Mahajan, Chandigarh, Chief Secretary, Chief Secretary of Punjab, Chief Secretary Punjab, IAS officer, IAS, Punjab, Punjab Government, Government of Punjab, Mohali Air  Cargo Complex
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 14 Sep 2021

Last updated on: Sep 14, 2021, 00:00 IST

मोहाली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में लम्बे समय से प्रतीक्षा की जा रहे कार्गो कंपलैक्स को इस नवंबर से चालू कर दिया जायेगा जबकि फ़तेहगढ़ साहिब जिले में बस्सी पठाना में एक मेगा मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट को इस महीने के अंत तक खोल दिया जायेगा।यह जानकारी मुख्य सचिव विनी महाजन ने आज यहाँ अहम बुनियादी ढांचा विकास प्रोजेक्टों की मौजूदा स्थिति की समीक्षा करने के लिए सार्वजनिक निवेश प्रबंधन (पीआईएम) कमेटी की मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये दी जिससे इनके जल्द मुकम्मल होने को यकीनी बनाया जा सके।मुख्य सचिव को मीटिंग में बताया कि 795.42 करोड़ रुपए के 10 बड़े बुनियादी ढांचा प्रोजैक्ट मुकम्मल हो चुके हैं। इनमें बस्सी पठाना का मेगा मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट, फाजिल्का में 100 बैडों वाला अस्पताल, पटियाला के राजिन्दरा अस्पताल में बहु मंजिला कार पार्किंग, गोइन्दवाल साहिब में केंद्रीय सुधार घर, भवानीगढ़ के रौशनवाला और मुक्तसर के दानेवाला गाँव में सरकारी डिग्री कालेज, चण्डीगढ़-लुधियाना राष्ट्रीय मार्ग (एनएच-05) से लुधियाना के धनानसू गाँव में हाई-टेक साइकिल वैली तक कंक्रीट रोड़, लुधियाना का दक्षिणी बाइपास, राहों -माछीवाड़ा-समराला-खन्ना सड़क और मालेरकोटला में मालेरकोटला-खन्ना जंक्शन में लुधियाना -संगरूर रोड पर फ्लाईओवर (जरग चौक) शामिल हैं।नागरिक उड्डयन के प्रमुख सचिव तेजवीर सिंह ने मुख्य सचिव को बताया कि मोहाली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में इंटीग्रेटिड कॉमन यूज कार्गो टर्मिनल के सिविल काम मुकम्मल हो चुके हैं और इसको कार्यशील करने के लिए ज़रुरी उपकरण ख़रीदे जा रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिया कि कार्गो कंपलैक्स 30 नवंबर तक चालू कर दिया जायेगा। अमृतसर हवाई अड्डे में कार्गो कंपलैक्स की प्रगति के बारे भी विचार-विमर्श किया गया और यह फ़ैसला किया गया कि पंजाब ब्यूरो ऑफ इनवेस्टमैंट प्रमोशन दोनों कार्गो कंपलैक्सों के लिए औद्योगिक सैशन करेगी।हलवारा में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की स्थिति संबंधी उन्होंने बताया कि चार दीवारी का निर्माण कार्य मुकम्मल हो चुका है जबकि अंतरिम टर्मिनल की इमारत और एप्रन का निर्माण का कार्य जल्दी ही शुरू हो जायेगा।

सहकारिता के प्रमुख सचिव के. सिवा प्रसाद ने बताया कि बस्सी पठाना में वेरका मैगा मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट का कार्य 138.22 करोड़ की कुल लागत से मुकम्मल हो गया है।श्रीमती महाजन ने विभाग को 30 सितम्बर तक प्लांट खोलने के लिए कहा जिससे किसानों की डेयरी से होने वाली आय में विस्तार किया जा सके।कजौली वाटर वर्कस प्रोजैक्ट की प्रगति संबंधी जानकारी साझा करते हुये आवास निर्माण और शहरी विकास विभाग के प्रमुख सचिव सरवजीत सिंह ने मुख्य सचिव को बताया कि गाँव सिंघपुर में 20 एमजीडी सामर्थ्य वाले वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण प्रगति अधीन है और यह 30 नवंबर तक मुकम्मल हो जायेगा। इसके साथ ही खरड़ और कुराली के साथ लगते कस्बों के लिए 6एमजीडी पानी उपलब्ध करवाया जायेगा।उन्होंने आगे बताया कि मोहाली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नज़दीक एयरोट्रोपोलिस हाउसिंग प्रोजैक्ट के लिए लैंड्ड पुल्लिंग स्कीम के अंतर्गत 650 हेक्टेयर ज़मीन के लिए ज़मीन मालिकों को पहले ही लैटरस ऑफ इनटैंट जारी किये जा चुके हैं। पीने योग्य पानी की सप्लाई, सिविरेज और केंद्रीय सड़कों से सम्बन्धित विकास कार्य जल्द ही शुरू किये जाएंगे।इसके इलावा मीटिंग के दौरान होशियारपुर, कपूरथला, संगरूर और मोहाली में मैडीकल कालेजों की प्रगति, अमृतसर में स्टेट कैंसर सैंटर, शाहपुर कंडी डैम प्रोजैक्ट, राजस्थान और सरहिन्द फीडर नहरों की रीलाईनिंग और पटियाला में महाराजा भुपिन्दरा सिंह स्पोर्टस यूनिवर्सिटी के निर्माण की भी समीक्षा की गई।मुख्य सचिव द्वारा उच्च शिक्षा, उद्योग और जल सप्लाई और सैनीटेशन विभागों द्वारा चलाए जा रहे अन्य प्रमुख प्रोजैक्टों की स्थिति का भी जायज़ा लिया गया।श्रीमती महाजन ने सम्बन्धी प्रशासकीय सचिवों को अंतर-विभागीय मुद्दों को निर्धारित समय के अंदर प्राथमिक तौर पर हल करने के लिए और इन मुद्दों पर निजी तौर पर ध्यान देने के निर्देश दिए।वित्त विभाग को राज्य के बुनियादी ढांचा के विकास सम्बन्धी प्रमुख प्रोजैक्टों को जल्द मुकम्मल करने के लिए ज़रूरत अनुसार समय पर फंड जारी करने को यकीनी बनाने के लिए भी कहा गया।इस मीटिंग के दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय कुमार (पर्यटन और सांस्कृतिक मामले), अनुराग अग्रवाल (बिजली, नवीन और नवीनकरणीय ऊर्जा स्रोत), प्रमुख सचिव के.ए.पी. सिन्हा (वित्त), विकास प्रताप (पी.डब्ल्यू.डी.), आलोक शेखर (स्वास्थ्य और मैडीकल शिक्षा), डी.के. तिवारी (जेलें), जसप्रीत तलवाड़ (जल सप्लाई और सैनीटेशन), हुसन लाल (उद्योग एवं वाणिज्य), राज कमल चौधरी (खेल और युवा सेवाएं), और अजोए कुमार सिन्हा (स्थानीय निकाय) भी शामिल थे।

 

Tags: Vini Mahajan , Chandigarh , Chief Secretary , Chief Secretary of Punjab , Chief Secretary Punjab , IAS officer , IAS , Punjab , Punjab Government , Government of Punjab , Mohali Air Cargo Complex

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD