Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मुख्य सचिव विनी महाजन द्वारा न्यू चण्डीगढ़ में होमी भाभा कैंसर अस्पताल की जल्द शुरूआत के लिए प्रगति की साप्ताहिक समीक्षा शुरू

664 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले कैंसर टरशरी केयर अस्पताल को नवंबर तक कार्यशील करने के लिए लक्ष्य पूरे करने की हिदायत

Vini Mahajan, Chandigarh, Chief Secretary, Chief Secretary of Punjab, Chief Secretary Punjab, IAS officer, IAS, Punjab, Punjab Government, Government of Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 29 Aug 2021

Last updated on: Aug 29, 2021, 00:00 IST

न्यू चण्डीगढ़ (मोहाली) में मेडिसिटी में होमी भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र को जल्द शुरू किए जाने को सुनिश्चित बनाने के लिए मुख्य सचिव विनी महाजन ने इस प्रतिष्ठित प्रोजैक्ट की प्रगति की साप्ताहिक समीक्षा शुरू कर दी है। उन्होंने सभी हिस्सेदारों को यह सुनिश्चित बनाने के लिए कहा कि इस अत्याधुनिक कैंसर टरशरी केयर फैसीलिटी को नवंबर तक कार्यशील किया जाए।मुख्य सचिव, डायरैक्टर टाटा मेमोरियल सैंटर मुम्बई डॉ. आर.ए. बडवे, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा आलोक शेखर, पी.डब्ल्यू.डी. के प्रमुख सचिव विवेक प्रताप के साथ यहाँ प्रोजैक्ट की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। जि़क्रयोग्य है कि मुख्य सचिव ने पी.जी.आई. चण्डीगढ़ के नज़दीक बनने वाले इस प्रोजैक्ट की प्रगति की समीक्षा करने और इसकी मौजूदा स्थिति का जायज़ा लेने के लिए पिछले हफ्ते साइट का दौरा किया था।मीटिंग में यह फ़ैसला किया गया कि सी-विंग के सभी शेष काम 15 सितम्बर से पहले मुकम्मल किए जाएंगे, जिससे रेडियोलॉजी उपकरणों की स्थापना का कार्य जल्द शुरू किया जा सके।मरीज़ों की देखभाल वाले क्षेत्रों को कार्यशील करने और मशीनों की स्थापना जैसे कार्य पहल के आधार पर मुकम्मल करने के लिए कहते हुए श्रीमती महाजन ने कहा कि डी-विंग में लाइनैक मशीन की स्थापना 3 सितम्बर से शुरू की जाए। उन्होंने अस्पताल और कार्यालय के अलग-अलग फर्ऩीचर सम्बन्धी भी जानकारी ली।डॉ. आर.ए. बडवे ने मुख्य सचिव को बताया कि फर्नीचर और अन्य उपकरणों की खरीद प्रगति अधीन है और निर्धारित समय-सीमा के अंदर साइट पर पहुँचा दिए जाएंगे।

प्रोजैक्ट की प्रगति पर खुशी ज़ाहिर करते हुए मुख्य सचिव ने समूचे प्रोजैक्ट को चलाने वाली टीम को निर्धारित समय के अनुसार लक्ष्यों को हासिल और पूरा करने के लिए कहा, क्योंकि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने 300 बिस्तरों वाले इस अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल को लोगों के लिए जल्द से जल्द उपलब्ध करवाने के लिए कहा है। यह अस्पताल पूरे उत्तरी क्षेत्र को टरशरी केयर मेडिकल सेवाएं मुहैया करवाएगा।जि़क्रयोग्य है कि 663.74 करोड़ रुपए की स्वीकृत लागत के साथ स्थापित किए जा रहे इस अहम प्रोजैक्ट के लिए पंजाब सरकार द्वारा 50 एकड़ ज़मीन मुफ़्त मुहैया करवाई गई है। यह कैंसर केयर सैंटर अत्याधुनिक डायग्नौस्टिक और इलाज सुविधाएं जैसे कि टू लीनियर ऐक्सलरेटर, बै्रकीथैरेपी, पीईसीटी सीटी, बोन मैरो ट्रांसप्लांट (बीएमटी), सीटी सिम्यूलेटर, एमआर सिम्यूलेटर, इंटरवैंशनल रेडियोलॉजी और सर्जीकल सुविधा से लैस होगा।इस अवसर पर अन्यों के अलावा एमडी पीएचएससी तनु कश्यप, मोहाली के डिप्टी कमिश्नर गिरिश दयालन, डायरैक्टर मेडिकल शिक्षा एवं अनुसंधान डॉ. सुजाता शर्मा, होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र, न्यू चंडीगढ़ के डायरैक्टर डॉ. राकेश कपूर, एच.बी.सी.एच. एंड आर.सी. के इंचार्ज अधिकारी डॉ. आशीष गुलिया, सहायक मेडिकल सुपरीटेंडैंट एच.बी.सी.एच. एंड आर.सी. डॉ. नितिन मराठे, एस.पी.सी.एल. के प्रमुख एस. दीक्षित, एजीएम एसपीसीएल डॉ. गुरप्रीत मान उपस्थित थे।नवम्बर से जनता के लिए उपलब्ध होने वाली सुविधाएं इस अस्पताल में नवंबर से जनता के लिए रेडियोथैरेपी, रेडियोलॉजी, सीटी स्कैन, एमआरआई, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे, मैमोग्राफी, मैडीकल ऑन्कोलॉजी, कीमोथैरेपी, डे-केयर वॉर्ड, पैथोलॉजी, लैब सुविधाएं और कुछ ओटी सुविधाओं के अलावा ओपीडी सेवाएं जैसे कि सर्जीकल ऑन्कोलॉजी, मेडिकल ऑन्कोलॉजी, रेडिएशन ऑन्कोलॉजी, पैलीएटिव केयर प्रीवैंटिव ऑन्कोलॉजी सुविधा शुरू हो जाएगी।

 

Tags: Vini Mahajan , Chandigarh , Chief Secretary , Chief Secretary of Punjab , Chief Secretary Punjab , IAS officer , IAS , Punjab , Punjab Government , Government of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD