Monday, 27 May 2024

 

 

खास खबरें प्रधानमंत्री से सिख धार्मिक संस्थानों को आर.एस.एस के कब्जे से आजाद कराने की अपील की : सुखबीर सिंह बादल प्रधानमंत्री जीरकपुर में स्थापित करवाएंगे अंतर्ऱाष्ट्रीय वित्तीय केंद्र - परनीत कौर भाजपा ने राम मंदिर के लिए 30 साल तक संघर्ष किया, मोदी ने श्री राम लला को तंबू से बाहर निकाला: पुष्कर धामी मुख्यमंत्री सुक्खू जी बताए कि कहां मिले और कहां गये 55 लाख रुपए : जयराम ठाकुर राजा वड़िंग ने पार्टी के गद्दारों की निंदा की; मतदाताओं से विकास को चुनने की अपील की रैली ने दूर किए विरोधियों के भ्रम:एन.के.शर्मा भाजपा के पूर्व मेयर और डिप्टी मेयर हुए एकित्रत,कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी को दी चुनौती केंद्र में सरकार बनते ही, रद्द करेंगे अग्निवीर योजना : प्रियंका गांधी शहर के अंदरूनी इलाकों में जयइंद्र कौर ने किया डोर टू डोर चुनाव प्रचार पीएम मोदी कभी भी महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी और भुखमरी जैसे मुद्दों पर बात नहीं करते, काम के बजाय वह लोगों से मंगलसूत्र और भैंस के नाम पर वोट मांग रहे हैं - केजरीवाल कपास (नरमा) बेल्ट के किसानों को नहरी पानी मिल रहा है, हम यहां खाद्य प्रसंस्करण कंपनियां भी लाने की योजना बना रहे हैं, मेरे पास इस क्षेत्र के लिए कई बड़ी विकास योजनाएं हैं : सीएम भगवंत मान शहीद हमारी पूंजी हैं, शहीदों के सपनों का समाज बनाने के लिए लगातार पर्यतनशील: मीत हेयर प्रधानमंत्री जीरकपुर में स्थापित करवाएंगे अंतर्ऱाष्ट्रीय वित्तीय केंद्र - परनीत कौर सुखविंदर सिंह बिंद्रा ने भारत के गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की सीजीसी लांडरां ने प्लेसमेंट डे मनाया भदौड़ विधानसभा क्षेत्र को नज़रअंदाज़ करने वाले दलों को सबक सिखाने का समय : मीत हेयर मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंजाब सिबिन सी द्वारा वोटरों को ‘इस बार 70 पार’ की प्राप्ति के लिए 1 जून को पूरे जोश के साथ चुनाव बूथों पर जाने की अपील मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने डोडरा क्वार में चुनाव तैयारियों की समीक्षा की पंजाब पुलिस ने बीएसएफ के साथ सांझे आपरेशन के दौरान सात नशा तस्करों को 5.47 किलोग्राम हेरोइन, 1.07 लाख रुपए की ड्रग मनी सहित किया काबू पंजाब में कृषि, उद्योग और व्यापार की तरक्की पर पीयूष गोयल एवं तरुण चुग के बीच हुए व्यापक चर्चा लुधियाना में राजा वड़िंग के समर्थन में उमड़ी भारी भीड़; मोदी की आर्थिक नीतियों की आलोचना की

 

भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी और नरेन्द्र मोदी दुनिया के सबसे बड़े नेता है : जयराम ठाकुर

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, BJP Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बीबीएन , 05 May 2024

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आज हमारे पास नरेन्द्र मोदी जैसा क्षमतावान नेतृत्व है। यह हमारे लिए सौभाग्य और गर्व की बात है। आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। देश-दुनिया का नरेन्द्र मोदी पर यह भरोसा उनके द्वारा किए गए कार्यों की वजह से हैं। 

उन्होंने देश में आज़ादी के समय से चले आ रहे मुद्दों को हल किया। दशकों की माँग और अपेक्षाएं मोदी के कार्यकाल में पूरी हुई। चाहे पांच सौ साल पुराना राम मंदिर का मुद्दा हो या कश्मीर का मुद्दा, इतनी जटिलताओं के बाद भी वह मुद्दे आज हाल हुए। हम उन शौभाग्यशाली लोगों में हैं जिन्होंने अपनी आँखों से राम मंदिर में राम लाला की प्राण प्रतिष्ठा देखी।

बिना अनुच्छेद 370 के कश्मीर देख रहे हैं। हर हिमाक़त पर पाकिस्तान को करारा जवाब देते देख रहे हैं। यह सब आज आपके एक वोट से हो पाया। आपने नरेन्द्र मोदी को मज़बूत किया और उन्होंने हमें, हमारे देश और समाज को। विकास की यह गति आगे भी जारी रहे इसके लिए हिमाचल की सभी सीटों पर हमें कमल खिलाना हैं। 

यह बातें जयराम ठाकुर ने नालागढ़ में आयोजित पन्ना प्रमुख सम्मेलन में कही। इस मौक़े पर उनके साथ विधायक केएल ठाकुर, लखविन्द्र राणा समेत तमाम पदाधिकारी, नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जयराम ठाकुर ने कहा कि नरेन्द्र मोदी कार्यभार सम्भालते ही देशसेवा में लग गये। वह सेवा के लिए ही बने हैं। 

स्वच्छ भारत के मिशन में जब वह जुड़े तो भारत में 12 करोड़ से भी ज़्यादा शौचालय बनाकर देश को एक बड़ी समस्या से मुक्ति दिलाई। जिसके बारे में देश में पहले सोचा नहीं गया, वह मोदी ने कर दिखाया। नरेंद्र मोदी की सरकार ने पिछले दस सालों में 35 लाख 30 हज़ार 346 करोड़ रुपए देशवासियों के खाते में  डीबीटी के ज़रिए पहुंचाया है। 

जिस देश में प्रधानमंत्री कहते हो कि हम एक रुपया देते है तो 15 पैसे ही लाभार्थी तक पहुंचता है। मोदी के विजन पर देश को भरोसा है। जो कहते हैं वह पूरा सोच समझकर, प्लान करके कहते हैं। अब सत्तर साल के सभी बुजुर्गों के स्वास्थ्य की गारंटी मोदी ने ली है। आज देश के लोग सोचते हैं कि नरेन्द्र मोदी जैसा नेता हमें तीस साल पहले क्यों नहीं मिला।

यह पहली बार हुआ कि जब हर कार्यकाल के बाद नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता और विश्वसनीयता बढ़ती जा रही है। आज देश को ऐसे दी दूरगामी सोच वाले नेतृत्व की आवश्यकता है। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। बद्दी में खुलेआम गुण्डा टैक्स वसूला जा रहा है। जिसके कारण उद्योग पलायन कर रहे हैं। स्क्रैप के मामले में जो हाल इस सरकार में है वह पहले कभी नहीं था। 

उसके लिए एक अलग ही महकमा बना दिया है, जो सरकार के समानांतर काम कर रहा है। उद्योगों को परेशान करने के लिए जिस तरह से अराजकता चल रही है, उससे प्रदेश का  नुक़सान होगा। उद्योग जो हैं, वह चले जाएँगे और नए उद्योग धंधे आयेंगे नहीं। इस तरह की अराजकता से प्रदेश का भला नहीं होने वाला है। 

सरकार ने सिर्फ़ विकास विरोधी काम को ही तवज्जो दी है। हमने नालागढ़ में एक दिन में 21 स्कूल खोले थे, नई सरकार ने सिर्फ़ संस्थान बंद किए। मुख्यमंत्री कहते हैं कि संस्थान बंद करने के लिए हिम्मत होनी चाहिए। यही कारण है कि प्रदेश में कांग्रेस से कोई चुनाव लड़ने को तैयार नहीं था। जिसे कहा जा रहा था वह दूसरे का नाम बताकर अपने कदम पीछे खींच रहा था।

जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री पर हमला करते हुए कहा कि प्रदेश में विकास विरोधी सरकार चल रही है।कांग्रेस की सरकार के पास बहुमत नहीं है। सरकार बचाने के लिए स्पीकर ने भाजपा के 15 विधायकों को निष्कासित किया। लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन करके यह सरकार बची है, जो अब ज़्यादा दिन नहीं चलने वाली है।

आज मुख्यमंत्री हमारे नेताओं पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। उनके पास अगर तथ्य हैं तो वह जनता के सामने रखें। लेकिन उनके पास कोई तथ्य नहीं हैं, सिर्फ़ झूठी बातें हैं। सभी नेताओं ने आपराधिक मानहानि का मुक़दमा किया है। कोर्ट ने उनसे जवाब भी माँगा है। उन्हें अब तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश में हज़ारों की संख्या में चले हुए संस्थान बंद कर दिये। 

माताओं बहनों को गारंटी दी लेकिन पूरा करने कोई बजाय उन्हें अपमानित किया। नौकरियाँ देने की बात की और सरकार में आते ही एक साल ला वेतन दिए बिना 11 हज़ार लोगों क नौकरियों से निकल दिया। उन्होंने कहा कि हमने बिना कोई गारंटी दिए  महिलाओं का किराया आधा किया, बिजली और पानी का बिल माफ़ लिया। 

हिमकेयर से पांच लाख का निःशुल्क इलाज दिया, सहारा योजना दी। सुक्खू सरकार ने सब कुछ बंद कर दिया। आपदा के दौरान केंद्र सरकार से भेजे गए पैसे से अपने कार्यकर्ताओं को दिया। कितनों के घर चले गये एक पैसा नहीं मिला। प्रदेश के लोग कांग्रेस की सभी कारगुज़ारियों का जवाब देने के लिए तैयार हैं।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , BJP Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD