Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पर्यटन के लिए साहसिक खेलों, संस्कृति के साथ अधोसंरचना विकास को बढ़ावा देने के लिए कर रहे प्रयास -डॉ मारकंडा

Dr. Ram Lal Markanda, Dr Ram Lal Markanda, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, BJP Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लाहौल-स्पीति , 07 Jul 2021

Last updated on: Jul 07, 2021, 00:00 IST

पर्यटन के लिए साहसिक खेलों, संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए बेहतर प्रयास के साथ विश्व पर्यटन मानचित्र में लाहौल -स्पीति को स्थापित करने के लिए भरपूर कोशिश कर रहे हैं।यह बात आज स्वर्गीय नंद लाल, तेनजिंग छुलटिम,स्वर्गीय कर्म चंद की स्मृति में आयोजित क्यारे लामो क्रिकेट ट्रॉफी 2021 का समापन करने के अवसर पर कही।दोबरंग क्रिकेट क्लब, चिमरित द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में वे आज मयाड़ घाटी के थानपट्टन में शिरकत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इस ट्रॉफी का आयोजन साल 1992 से चल रहा है।लगभग 11 हज़ार फ़ीट ऊंचाई पर बने क्रिकेट मैदान में हर वर्ष आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में डॉ मारकंडा ने आज मुख्यातिथि के रूप में भाग लिया।उन्होंने कहा कि हमने मयाड़ घाटी के प्रत्येक गांव को सड़क व पुलों से जोड़ने का प्रयास किया है। यहां पहले सिर्फ़ सिंगल फेज बिजली की लाइन होती थी, आज थ्री फेज़ लाइन से जुड़ा है। पूर्व सरकार की कृषि सब्सिडी के लिए एक हैक्टेयर ज़मीन की शर्त को हटाकर हमने कृषि उपकरणों को प्रत्येक घर के लिये पहुंचाया।

डॉ मारकंडा ने आयोजकों को क्रिकेट पिच के लिए 2 लाख व प्रत्येक महिलामण्डल व छात्राओं के नृत्यदल को दस -दस हज़ार  एवं आयोजन समिति को 21 हज़ार देने की घोषणा की।उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ- साथ खेल एवं संस्कृति को भी साथ लेकर चलना आवश्यक है, जिसके लिए प्रत्येक क्रिकेट व स्कीइंग क्लब को खेल की किट प्रदान की जाएंगी। उन्होंने चिमरिट स्कूल मैदान लिए भी दो लाख रुपये की राशि स्वीकृत की।डॉ मारकंडा ने बताया पर्यटन के लिए बिजली, पानी व सड़क की अच्छी व्यवस्था होना आवश्यक है।करपट -खंज़र सड़क के पक्का होने का कार्य प्रगति पर है, थानपट्टन  छोरतेंन तक के लिए मोटर मार्ग व शौचालय निर्माण के लिए बजट की व्यवस्था करेंगे।इस टूर्नामेंट में विजेता टीम आरसीसी चांगुट व उप विजेता क्रिकेट क्लब करपट रहे। मैन ऑफ द मैच एवं मैन ऑफ द सिरीज़ का ख़िताब अक्षय के नाम रहा। डॉ मारकंडा ने आयोजकों व विजेताओं को इस सफ़ल आयोजन के लिए बधाई देते हुए पारितोषिक वितरण भी किया।इस अवसर पर टीएसी सदस्य शमशेर, प्रधान प्रेमदासी, अमरसिंह , नायब तहसीलदार रामचंद नेगी,एक्सिन बीएस नेगी, एसडीओ जल शक्ति,  सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

Tags: Dr. Ram Lal Markanda , Dr Ram Lal Markanda , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , BJP Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD