Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

राज्य में सबसे अधिक टीकाकरण करके मोहाली रहा अग्रणी; ज़िले के 78 प्रतिशत योग व्यक्तियों ने लगवाया टीकाः गिरीश दयालन

DC Mohali, Girish Dayalan, Deputy Commissioner Mohali, S.A.S. Nagar, S.A.S. Nagar Mohali, Mohali, Punjab Fights Corona, Coronavirus, COVID 19, Covaxin, Covishield, Covid-19 Vaccine, Sputnik V, Pfizer, Astra Zeneca, Remdesivir, Covifor
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर , 04 Jul 2021

Last updated on: Jul 04, 2021, 00:00 IST

टीकाकरण के मामले में एस.ए.एस. नगर बहुत बढ़िया प्रदर्शन कर रहा है। एस.ए.एस. नगर के डिप्टी कमिश्नर गिरीश दयालन ने बताया कि 78.58 प्रतिशत योग व्यक्तियों के टीकाकरण के साथएसएएस नगर राज्य के अग्रणी जिले के तौर पर उभरकर सामने आया है। टीका लगवाने वाली आबादी में 18 साल से अधिक और सभी विशेष श्रेणियां भी शामिल हैं।उन्होंने कहा कि जिले के सिविल और मैडीकल अधिकारी मिलकर काम कर रहे हैं। टीकाकरण के लिए हम न केवल आऊटरीच कैंपों के द्वारा बल्कि घर-घर जाकर लोगों तक पहुँच कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि शुक्रवार को लगाए गए ‘मेगा टीकाकरण कैंपों’ में हमने एक दिन में अपने निर्धारित पंद्रह हज़ार लोगों के टीकाकरण के लक्ष्य के मुकाबले बीस हज़ार से अधिक लोगों को टीके लगाए।उन्होंने कहा कि अब बड़े स्तर पर लोगों की टीके के प्रति झिझक और डर कम हो गया है, इसलिए कोविड की तीसरी संभावी लहर का मुकाबला करने के लिए युद्ध स्तर पर काम करना जारी रखेंगे।लोगों के जीवन को प्रभावित करने वाली तीसरी लहर पर चिंता ज़ाहिर करते हुए श्री दयालन ने कहा कि ब्रिटेन और यूरोपियन देशों में कोविड के नए डेल्टा रूपांतर के फैलाव के मद्देनज़र अधिक से अधिक लोगों को टीकाकरण के दायरे में लाना महत्वपूर्ण हो गया है।माहिर डॉक्टरों के मुताबिक टीकां की दूसरी ख़ुराक लोगों को उन व्यक्तियों से ज़्यादा मज़बूत बनाती है जिन्होंने टीकाकरण नहीं करवाया होता। इसलिए, लोगों को टीकाकरण के लिए सक्रियतापूर्वक आगे आना चाहिए और हर परिवार द्वारा पात्र सदस्यों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाना चाहिए।उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा किये निरंतर यत्नों के लिए विभाग की पीठ थपथपाई और सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के सहयोग के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने सबसे अपील की कि वह इसी जोश और जुनून के साथ कोविड टीकाकरण में सहयोग देते रहें।

 

Tags: DC Mohali , Girish Dayalan , Deputy Commissioner Mohali , S.A.S. Nagar , S.A.S. Nagar Mohali , Mohali , Punjab Fights Corona , Coronavirus , COVID 19 , Covaxin , Covishield , Covid-19 Vaccine , Sputnik V , Pfizer , Astra Zeneca , Remdesivir , Covifor

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD