Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत

 

डॉ मारकंडा ने रोहतांग टनल होकर जाने वाली वोल्वो, व मनाली चंद्रताल सेवा का किया शुभारंभ

Dr. Ram Lal Markanda, Dr Ram Lal Markanda, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, BJP Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

केलांग (लाहौल एवं स्पीति) , 03 Jul 2021

Last updated on: Jul 03, 2021, 00:00 IST

आज से रोहतांग टनल होकर जाने वाली वोल्वो, व मनाली- चंद्रताल बस सेवा आरम्भ हो गयी है।तकनीकी शिक्षा, जनजातीय विकास व सूचना प्रौद्योगिकी मन्त्री डॉ मारकंडा ने इन बस सेवाओं का आज विधिवत हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।यह वोल्वो बस सेवा लाहौल के जिस्पा-केलंग-मनाली- दिल्ली के बीच करीब 684 किलोमीटर दूरी का देश में सबसे लंबी दूरी का बस रुट होगा।डॉ मारकंडा ने कहा कि अटल टनल रोहतांग के बनने से लाहौल घाटी में पर्यटन की सम्भावनाए बढ़ गयी है। आज से पूर्व लाहौल में पथ परिवहन की केवलमात्र केलांग डिपो की ही बस सेवाएं चला करती थीं।जनजातीय जिला लाहौल -स्पीति से पहली बार हिमाचल पथ परिवहन निगम ने वोल्वो बस सेवा आरम्भ की है, कुल्लू डिप्पू की ये बस सेवा जिस्पा -केलंग -अटल टनल होते हुए मनाली से दिल्ली तक जायेगी। साथ ही निकट भविष्य में अन्य राज्यों की लंबी दूरी की अंतरराज्य बस सेवाओं का केलांग तक विस्तार किया जाएगा।उन्होंने मनाली से चंद्रताल के लिए भी पथ परिवहन निगम की बस सेवा का शुभारंभ किया जो कि मनाली से चन्द्रताल व वापिस मनाली के लिए चलेगी।केबिनेट मंत्री मारकंडा ने कहा कि इन दोनों बस सेवाओं से घाटी में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।साथ ही साथ विश्व के पर्यटन मानचित्र पर लाहौल-स्पीति एक विशिष्ट स्थल के रूप में चित्रित होगा।

डॉ मारकंडा ने परिवहन निगम की ऑनलाइन बुकिंग सेवाओं का भी शुभारंभ किया उन्होंने कहा कि अब विश्व के किसी भी कोने से इस सुविधा के द्वारा पथ परिवहन के केलांग डिपो की सेवाओं के लिए सीट की बुकिंग की जा सकेगी।डॉ मारकंडा ने इस अवसर पर समस्त लाहौल-स्पीति की जनता को बधाई देते हुए कहा कि 4 जुलाई को वे त्रिलोकनाथ-ताबो के बीच परिवहन निगम की बस सेवा का आरम्भ करेंगे। जिससे कि ज़िले के दो महत्वपूर्ण क्षेत्रों लाहौल एवं स्पीति के  बीच यातायात सुगम होगा। इससे पूर्व उन्होंने परिधिगृह में जनता से मिलकर उनकी समस्याओं का निपटारा किया।डॉ मारकंडा ने समस्त ज़िला अधिकारियों के साथ में बैठक की भी अध्यक्षता की। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि लाहौल- स्पीति जिले में साल भर में वर्किंग सीजन मात्र 6 महीने का ही रहता है। ऐसे में विशेष तौर से लोक निर्माण और जल शक्ति विभागों के अलावा बिजली बोर्ड अपनी योजनाओं को लक्ष्य के मुताबिक समयबद्ध तरीके से पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पर्यटन और कृषि लाहौल स्पीति की आर्थिकी  का सबसे मजबूत आधार है। अटल टनल रोहतांग खुलने के बाद विशेष तौर से पर्यटन के क्षेत्र में यह संभावनाएं और भी बढ़ी हैं। डॉ रामलाल मारकंडा ने जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश देते हुए कहा कि महत्वाकांक्षी खांडिप सिंचाई योजना के कार्य को शुरू करवाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएं।इस अवसर पर उपायुक्त नीरज कुमार,सहायक आयुक्त राजेश भण्डारी, क्षेत्रीय प्रबंधक मंगल मनेपा सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

Tags: Dr. Ram Lal Markanda , Dr Ram Lal Markanda , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , BJP Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD