Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

कोविड टीकाकरण: जिले में लगाए गए मैगा टीकाकरण कैंपों में एक दिन में लाभार्थियों की गई 76 हजार से ज्यादा वैक्सीनेशन : अपनीत रियात

डिप्टी कमिश्नर ने सर्विसेज क्लब में कोविशील्ड की दूसरी डोज लेकर की टीकाकरण अभियान की शुरुआत

DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Apneet Riyait, Hoshiarpur, Punjab Fights Corona, Coronavirus, COVID 19, Covaxin, Covishield, Covid-19 Vaccine, Sputnik V, Pfizer, Astra Zeneca, Remdesivir, Covifor
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 03 Jul 2021

Last updated on: Jul 03, 2021, 00:00 IST

जिले में आयोजित मैगा टीकाकरण कैंप में आज जिले में 18 वर्ष से अधिक आयु के लाभार्थियों को कोविशील्ड की 76 हजार से ज्यादा डोजे लगाकर नया रिकार्ड स्थापित किया गया है। आज जिले में एक साथ पहली बार इतनी बड़ी मात्रा में लाभार्थियों का कोविड टीकाकरण किया गया है। टीकाकरण अभियान की शुरुआत डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने आज सुबह 8  बजे सर्विसेज क्लब होशियारपुर में कोविशील्ज की दूसरी डोज लगवा कर की। इस दौरान उन्होंने टीकाकरण करवाने आए लोगों से बातचीत की ड्यूटी पर तैनात मैडिकल स्टाफ का हौंसला बढ़ाया। इसके बाद उन्होंने चब्बेवाल विधान सभा क्षेत्र के गांव चग्गरां के बाबा भरथरी मंदिर में लगे टीकाकरण कैंप की भी शुरुआत करवाई। इस दौरान उनके साथ चब्बेवाल विधान सभा क्षेत्र के चुनाव रजिस्ट्रेशन अधिकारी-कम-सहायक आबकारी कमिश्नर ए.एस. कंग, जिला टीकाकरण अधिकारी डा. सीमा गर्ग, नोडल अधिकारी कमल कुमार खोसला भी मौजूद थे।डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जिले में 18 वर्ष से अधिक आयु की आबादी 11 लाख 90 हजार के करीब है और अब तक हम 6 लाख 75 हजार से ज्यादा वैक्सीनेशन कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि जिले में 1400 के करीब गांव है और जिसके चलते हमने गांवों को विशेष फोकस करते हुए वहां 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा है और अभी तक हम 206 गांवों को 100 प्रतिशत वैक्सीनेट कर चुके हैं। 

उन्होंने कहा कि अगर इसी तरह लोगों का सहयोग मिलता रहा तो बहुत जल्द हम पूरे जिले में 100 प्रतिशत टीकाकरण कर के कोविड पर फतेह प्राप्त कर लेंगे।डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि पूरे जिले में ही लोगों ने टीकाकरण को लेकर खूब उत्साह दिखाया है, जिसका मतलब है कि लोगों में टीकाकरण को लेकर काफी जागरुकता बढ़ी है। उन्होंने कहा कि इस मैगा टीकाकरण कैंप को लेकर जिला प्रशासन की ओर से काफी मेहनत की गई, जिसमें सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने पूरी तनदेही व मेहनत से लक्ष्य प्राप्त करने में अपनी अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से जिले को 50 हजार वैक्सीनेशन का लक्ष्य दिया गया था और हमने एक ही दिन में 75 हजार से ज्यादा वैक्सीनेशन कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।अपनीत रियात ने बताया कि जिले के सभी विधान सभा क्षेत्रों में चुनाव रजिस्ट्रेशन अधिकारियों के नेतृत्व में टीकाकरण कैंप सफलतापूर्वक करवाए गए। इस दौरान जिला पुलिस की ओर से भी विशेष योगदान दिया गया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग व टीकाकरण अभियान में हिस्सा लेने वाले समूह अधिकारियों व कर्मचारियों का आभार जताया। उन्होंने बताया कि उनकी ओर से दिन रात की गई मेहनत के चलते आज जिले में कोविड महांमारी पर काफी हद तक नियंत्रण पा लिया गया है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से आज मुकेरियां, मंड भंडेर, बुड्डाबढ़, भूंगा, बीनेवाल, शाम चौरासी, चक्कोवाल, माहिलपुर, पालदी, पोसी, तलवाड़ा, हाजीपुर, गढ़शंकर, टांडा, भोल कलोता, दसूहा, कमाही देवी के क्षेत्र में आती सैशन साइटों के अलावा सिविल अस्पताल होशियारपुर, कैनाल कालोनी, सर्विसेज क्लब के अलावा अन्य कई स्थानों पर कोविशील्ड वैक्सीन लगाई जाएगी।

 

Tags: DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Apneet Riyait , Hoshiarpur , Punjab Fights Corona , Coronavirus , COVID 19 , Covaxin , Covishield , Covid-19 Vaccine , Sputnik V , Pfizer , Astra Zeneca , Remdesivir , Covifor

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD