Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सरकार की अनदेखी का शिकार पैरा एथलीट खिलाडिय़ों के साथ मुख्यमंत्री निवास का घेराव करन पहुंचे विधायक मीत हेयर

देश का नाम रौशन करने वाले पैरा एथलीट सरकारी नौकरियों के लिए विधायकों के बेटों से अधिक योग्य-मीत हेयर

 Gurmeet Singh Meet Hayer, Meet Hayer, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 23 Jun 2021

Last updated on: Jun 23, 2021, 00:00 IST

खेलों के द्वारा विश्व स्तर पर देश का नाम रौशन करने वाले पैरा (दिव्यांग) एथलीट सरकारी नौकरियों के लिए कांग्रेसी विधायकों और नेताओं के बेटों से अधिक योग्य और काबिल हैं। यह ब्यान आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के विधायक और नौजवान विंग के प्रधान गुरमीत सिंह मीत हेयर ने दिए, जो आज सरकार की अनदेखी के शिकार पैरा एथलीट के साथ मुख्यमंत्री के अवास का घेराव करने और अपने अवार्ड वापिस करने के लिए चंडीगढ़ पहुंचे थे।मीत हेयर ने दोष लगाया कि पंजाब की कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार प्रदेश के खिलाडिय़ों की ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया गया, बल्कि तरस के नाम पर धनाड़ कांग्रेसी विधायकों और नेताओं को नौकरियां देकर नवाजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार ने खिलाडिय़ों के लिए ऐलान तो बहुत किए थे, परन्तु प्रदेश स्तर से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक देश के लिए खेल खेलने वाले और तमग़े जीतने वाले खिलाड़ी आज गरीबी में जीवन गुजार रहे हैं। इस सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान अनेकों खिलाडिय़ों को अलग अलग अवार्ड के नाम पर सर्टिफिकेट और सम्मान चिह्न देकर वाह वाह तो जरूर हासिल की, परन्तु मान सम्मान की रकम और बनती नौकरी देने से किनारा कर लिया है। 

मीत हेयर ने सवाल किया कि अवार्डों के साथ क्या पेट भर जायेगा? सरकार खिलाडिय़ों को नौकरियां क्यों नहीं देती? बल्कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के आदेश पर पुलिस अपने हक मांग रहे खिलाडिय़ों पर जुल्म कर रही है, जिस की निंदा की जानी चाहिए। उन्होंने प्रदेश सरकार को ओलंपिक मैडलों की ताक रखने से पहले खिलाडिय़ों के लिए नौकरियां और सुविधाओं का प्रबंध करने की अपील की।उन्होंने कहा कि पैरा एथलीट्स ने सरकार को नौकरियों का वायदा याद करवाने के लिए पिछले साल भी धरना प्रदर्शन किया था और उस समय कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ और मुख्यमंत्री के सलाहकार कैप्टन संधू ने जल्दी ही नौकरियां देने और अवार्डों की राशी देने का भरोसा दिया था। उन्होंने दोष लगाया कि कैप्टन सरकार ने आज तक पैरा एथलीट को न तो अवार्डों की राशी दी है और न ही सरकारी नौकरियां। इसी लिए सब पैरा एथलीट मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के घर के समक्ष हक मांगने आए हैं।इसके बाद प्रदर्शन कर रहे पैरा एथलीटों और आम आदमी पार्टी के वर्करों के साथ पुलिस ने धक्केशाही की जिस दौरान कई पैरा एथलीटों के को चोट भी लगी। बाद में पैरा एथलीटों और आप नेताओं को गिरफ़्तार करके पुलिस थाने ले गई।इस मौक़े गोविंदर मित्तल जिला प्रभारी मोहाली, हरमिंदर सिंह ढाहे जिला अध्यक्ष रोपड़, प्रभजोत कौर, अनु बब्बर, सनी सिंह अहलूवालिया, कश्मीर कौर, श्वेता पुरी, स्वर्णजीत कौर बलटाना, अमरदीप कौर, परमिंदर गोल्डी, करमजीत सिंह चौहान, रमेश शर्मा, प्रिंस धालीवाल आदि हाजिर थे।  

 

 

Tags: Gurmeet Singh Meet Hayer , Meet Hayer , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD