Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

सुखविन्दर सिंह बिंद्रा द्वारा राज्य के सभी स्कूलों, कॉलेजों और यूनिवर्सिटियों में ’हैपीनेस प्रोग्राम’ शुरू करने की योजना

प्रोग्राम को जल्द आरंभ करने के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के साथ की जायेगी मुलाकात : सुखविन्दर सिंह बिन्द्रा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 24 Jun 2021

Last updated on: Jun 24, 2021, 00:00 IST

पंजाब युवा विकास बोर्ड के चेयरमैन श्री सुखविन्दर सिंह बिंद्रा ने आज कहा है कि नौजवानों की ऊर्जा को सही दिशा की तरफ ले जाने और उनके तनाव को दूर करने में सहयोग के लिए राज्य के सभी स्कूलों, कॉलेजों और यूनिवर्सिटियों में नौजवानों के लिए एक विशेष ’हैपीनेस प्रोग्राम’ शुरू किया जायेगा। उन्होंने कहा कि वह इस सम्बन्धी जल्द ही मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह को मिलेंगे और भरोसा दिया कि इस प्रोग्राम को जल्द से जल्द आरंभ किया जायेगा।श्री सुखविन्दर सिंह बिंद्रा ने यह बात आज स्थानीय सरकारी कॉलेज (महिला) में राज्य स्तरीय ऑनलाईन इवेंट, हैपीनेस मार्केट के अवसर पर शिरकत करते हुए कही। पी.वाई.डी.बी. के चेयरमैन इस समारोह के मुख्य मेहमान थे।श्री सुखविन्दर सिंह बिंद्रा ने कहा कि ंहैपीनेस मार्केट’ का विचार हर एक में सकारात्मकता और ख़ुशहाली फैलाने के लिए सृजनात्मक विचार पेश करना है। उन्होंने कहा कि मौजूदा दृश्य में जहाँ चल रही कोविड महामारी के कारण हर कोई प्रभावित हो रहा है, वहां हमारी नौजवान पीढ़ी भी तनाव में है। उन्होंने कहा कि एक ’हैपीनेस प्रोग्राम’ विशेष तौर पर पी.वाई.डी.बी. द्वारा तैयार किया गया है, जो नौजवानों को तनावमुक्त करने का काम करता है।उन्होंने कहा कि आंतरिक ख़ुशहाली हमें नये विचारों की जांच करने में नेतृत्व करती है और मानसिक तंदुरुस्ती मौजूदा जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कॉलेज के प्रिंसिपल और प्रशासनिक टीम को ऐसे शानदार समारोह के लिए बधाई दी।कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. सुखविन्दर कौर ने विचारों बारे रौशनी डाली जो नौजवानों में ख़ुशहाली लाएंगे। उन्होंने बताया कि मानव परम पिता परमात्मा की सबसे ख़ूबसूरत रचना है और अपनी किस्मत का मालिक ख़ुद है।इस शो के जज रश्मि ग्रोवर, एसोसिएट प्रोफ़ैसर (सेवामुक्त) इंग्लिश विभाग, गवर्नमैंट कॉलेज फार गर्लज़, लुधियाना, डॉ. अदिती सतीजा मनोविज्ञान विभाग की प्रमुख, खालसा कॉलेज फार वूमैन और डॉ. जसप्रीत कौर, श्री अरोबिन्दो कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट की सहायक प्रोफ़ैसर थे।समारोह की शुरुआत गणेश वन्दना के साथ हुई। विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतीकरणों ने समारोह को चार चाँद लगाए। पंजाब के अलग-अलग कॉलेजों की कुल 23 टीमों ने भाग लिया और थीमों के आधार पर विभिन्न गतिविधियों पर प्रदर्शन किया।

समारोह के विजेता:

पहला स्थान - अश्मित कौर, एकजोत कौर, अदिति डाबराल, सरकारी कॉलेज (महिला), लुधियाना से 

दूसरा स्थान - शिवानी, खालसा कॉलेज फॉर वूमैन, लुधियाना से

तीसरा स्थान - गुरनूर कौर संधू - गवर्नमैंट स्टेट कॉलेज ऑफ एजुकेशन, पटियाला

कंसोलेशन प्राईज़ - सरकारी गृह विज्ञान कॉलेज सैक्टर - 10, चण्डीगढ़ से मुस्कान शर्मा और

जसकिरण कौर, समिति सरकारी कॉलेज ऑफ साईंस रिर्सच एंड एजुकेशन, जगराओं से।

 

Tags: Sukhwinder Singh Bindra , Punjab Youth Development Board , Congress , Chandigarh , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , PYDB

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD