Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज

 

आनी विधानसभा क्षेत्र में 300 करोड़ की योजनाओं पर होगा कार्य : महेंद्र सिंह ठाकुर

आनी खड्ड को चैनेलाइजेशन के दिए निर्देश, शवाड में करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास

Mahender Singh Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, BJP Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

आनी , 20 Jun 2021

Last updated on: Jun 20, 2021, 00:00 IST

आनी विधानसभा क्षेत्र में जल शक्ति विभाग के तहत करीब 300 करोड़ की विभिन्न योजनाओं पर कार्य किया जाएगा। इसमें से कुछ योजनाओं पर कार्य शुरु कर दिया गया है और कुछ योजनाओं को जल्द स्वीकृति मिलने के बाद कार्य शुरु किया जाना है। जल शक्ति, राजस्व, बागवानी और सैन्य कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने ये बात आनी विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दूसरे दिन कही। उन्होंने योजनाओं को लोगों की जरूरत के मुताबिक बनाने के लिए स्थानीय विधायक किशोरी लाल सागर की प्रशंसा भी की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में प्रस्तावित योजनाओं को जल्द सिरे चढ़ाया जाएगा।मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने आनी विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दूसरे दिन क्षेत्र को करोड़ों रुपए की योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने जहां विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया, वहीं नित्थर क्षेत्र के लिए जल्द 15 करोड़ रुपए की पेयजल योजना का जल्द शिलान्यास करने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि नित्थर क्षेत्र के लिए इस योजना का शिलान्यास मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के द्वारा किया जाएगा। दलाश क्षेत्र के लिए भी उन्होंने इसी तरह की योजना की घोषणा की और इस संबंध में जल्द से जल्द डीपीआर बनाने के निर्देश दिए। वहीं आनी खड्ड को भी उन्होंने तटीकरण करने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए और इस पर जल्द कार्रवाई करने को कहा।नित्थर क्षेत्र में उन्होंने एसजेवीएनएल से जुड़े मुद्दों को सुलझाने का भरोसा दिया। नित्थर क्षेत्र में भी एसडीएम कार्यालय निरमंड खोलने की मांग पर उन्होंने एक बार फिर मुख्यमंत्री के समक्ष मामला उठाने की बात कही। नित्थर पीएचसी का दर्जा बढ़ाकर सीएचसी करने को लेकर भी उन्होंने मामला सरकार तक पहुंचाने का वादा किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को आनी और निरमंड नगर पंचायत में सीवरेज सुविधा प्रदान करने के लिए जल्द डीपीआर बनाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य को लटकाने वाले ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाए।इस मौके पर विधायक किशोरी लाल सागर ने विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं और योजनाओं को प्राथमिकता देने के लिए मंत्री महेंद्र ठाकुर का आभार जताया। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का भी आभार जताया और जल्द ही मुख्यमंत्री के विधानसभा दौरे की जानकारी भी लोगों से सांझा की।

10 से 15 लाख में एंटी हेल नेट में उपलब्ध करावने पर हो रहा विचार

दलाश के साथ लगते कंडागई क्षेत्र में बागवानों की एंटी हेल गन की मांग पर मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि विभाग स्वदेशी एंटी हेल गन पर विचार कर रही है। इसके लिए एक संस्थान और नौणी विश्वविद्यालय के साथ शोध चल रहा है। यदि यह सफल रहा तो एंटी हेल गन 10 से 15 लाख रुपए में बागवानों को उपलब्ध हो जाएगी। 10 से 15 बागवानों मिलकर इस गन को खरीद सकेंगे और साथ ही इसके लिए 80 फीसद अनुदान देने का भी विचार है। उन्होंने 15 दिन के भीतर लंबित एंटीहेल नेट का अनुदान जारी करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को जारी किए।

कोरोना काल में भी नहीं रुका विकास

मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में कोरोना काल में भी प्रदेश के विकास को थमने नहीं दिया गया है। आनी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री का विशेष लगाव है, इसके चलते आनी विधानसभा क्षेत्र की योजनाएं उनकी प्राथमिकता में शामिल है। सैंज लूहरी औट एनएच के लिए उन्होंने 1563 करोड़ अनुमानित डीपीआर विचाराधीन होने की बात कही और कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सक्षम नेतृत्व में सरकार इसे जल्द स्वीकृत करने में सफल होगी।

इन योजनाओं का किया शिलान्यास

मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने नित्थर क्षेत्र में देहरा पंचायत के लिए 1.09 करोड़ रुपए की योजना जल जीवन मिशन के तहत शिलान्यास किया। इसके पश्चात उन्होंने दलाश में निशानी कुईकोड योजना जिसकी लागत 2.31 करोड़ रुपए है का शिलान्यास किया। इससे 1211 लोगों को सीधा लाभ होगा। साथ ही जल जीवन मिशन के तहत दलाश में पेयजल योजना का भी शिलान्यास किया। इसकी लागत 51.16 लाख रुपए है। इससे 2841 लोगों को लाभ होगा। शवाड में भी महेंद्र ठाकुर ने बिश्लाधार मुहान रोपा योजना का शिलान्यास किया, इसकी लागत 2.50 करोड़ रुपए है। पेयजल योजना टिप्पड़ पोखर, कराड़, बागी, बाड़ा, शिल्ही रोपा का शिलान्यास भी किया गया, इसकी लागत 2.79 करोड़ रुपए है। इन योजनाओं से भी हजारों लोगों को फायदा होगा।

मौके पर सुल्झाई समस्याएं

दौरे के दौरान स्थानीय जनता ने मंत्री के समक्ष समस्याएं रखी। कुठेड़ पंचायत में महेंद्र सिंह ठाकुर ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को मौके पर ही जल समस्या के निपाटन के निर्देश दिए। लोगों ने इसके लिए मंत्री का आभार जताया। इसके अलावा दलाश, आनी और शवाड क्षेत्र में लोगों ने कई स्थानों पर मंत्री के समक्ष अपनी मांगे और समस्याएं रखी और मौके पर इसके निपटान के निर्देश जारी किए।आनी विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के अलावा, विधायक किशोरी लाल सागर, एपीएमसी अध्यक्ष अमर ठाकुर, मंडलाध्यक्ष महेंद्र ठाकुर, मुख्य अभियंता जल शक्ति विभाग धर्मेंद्र गिल, एसडीएम आनी चेत सिंह सहिंत अन्य अधिकारी, कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और लोग उपस्थित रहे।

 

Tags: Mahender Singh Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , BJP Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD