Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

 

पंजाब युवा विकास बोर्ड (पी.वाई.डी.बी.) ने राज्य में 200 से अधिक सफलतापूर्वक टीकाकरण कैंप लगाऐ - सुखविन्दर सिंह बिंद्रा

आगामी 2 महीनों के दौरान लुधियाना में 10 लाख लोगों का टीकाकरण यकीनी बनाया जाये - पी.वाई.डी.बी.

Sukhwinder Singh Bindra, Punjab Youth Development Board, Punjab Pradesh Congress Committee, PYDB,  Ludhiana, Punjab Fights Corona, Coronavirus, COVID 19, Covaxin,  Covishield, Covid-19 Vaccine, Sputnik V, Pfizer, Astra Zeneca, Remdesivir, Covifor
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 22 Jun 2021

Last updated on: Jun 22, 2021, 00:00 IST

पंजाब युवा विकास बोर्ड (पी.वाई.डी.बी.) के चेयरमैन सुखविन्दर सिंह बिंद्रा ने आज बताया कि बोर्ड ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में 200 से अधिक टीकाकरण कैंप लगाऐ हैं। उन्होंने बताया कि यह कैंप हजारों यूथ क्लबों समेत युवा सेवाएं विभाग के सहायक डायरेक्टरों और जिला खेल अधिकारियों के सक्रिय सहयोग से लगाए गए।आज यहां गुरू नानक स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए एक विशेष टीकाकरण कैंप का उद्घाटन करते हुये सुखविन्दर सिंह बिंद्रा ने कहा कि जिले में कोविड की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए हरेक योग्य व्यक्ति को जीवन रक्षक टीका लगवाने को यकीनी बनाने के लिए कोविड टीकाकरण कैंप लगाऐ जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि बोर्ड अगले 2 महीनों के दौरान लुधियाना में 10 लाख लोगों के टीकाकरण को यकीनी बनाऐगा। उन्होंने इलाका निवासियों को पाँच महीनों के अंदर 10 लाख का संख्या पार करने के लिए बधाई दी।उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने 18 साल से अधिक आयु वर्ग की आबादी के लिए टीके के जरुरी भंडारण और उपलब्धता को यकीनी बनाया है और अब नौजवानों को इस टीकाकरण मुहिम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए आगे आना चाहिए जिससे प्रभावी ढंग से कोविड का मुकाबला किया जा सके।श्री बिंद्रा ने नौजवान योद्धाओं से अपील करते हुये कहा कि वह टीका लगाने के लिए दूसरों को पे्ररित करें जिससे रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाई जा सके, जिससे वायरस की संचार कड़ी को तोड़ कर कोविड की संभावित तीसरी लहर के फैलाव को रोकने में मदद की जा सके।उन्होंने नौजवानों को अपने साथियों के साथ मिल कर खुद, अपने परिवारों और अपने पढ़ोसियों की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए कोविड -19 की रोकथाम सम्बन्धी टीकाकरण करवाने के लिए प्रण लेने के लिए भी कहा। सुखविन्दर सिंह बिंद्रा ने कहा कि राज्य के समूह नौजवान खुद ही टीका लगवाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पी.वाई.डी.बी. सभी योग्य व्यक्तियों को कोविड -19 टीके की खुराक देने के लिए ठोस यत्न कर रही है और अधिक से अधिक योग्य लोगों के जल्द टीका लगाए जाने को यकीनी बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी।इस मौके पर जिला खेल अधिकारी रवीन्द्र सिंह, युवा सेवाओं के सहायक डायरैक्टर दविन्दर सिंह लोटे के अलावा कई अन्य भी उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhwinder Singh Bindra , Punjab Youth Development Board , Punjab Pradesh Congress Committee , PYDB , Ludhiana , Punjab Fights Corona , Coronavirus , COVID 19 , Covaxin , Covishield , Covid-19 Vaccine , Sputnik V , Pfizer , Astra Zeneca , Remdesivir , Covifor

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD