Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर

 

छह साल तक के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और दूध पिलाने वाली माताओं को अब घरों में मिलेगी मार्कफैड्ड की तरफ से तैयार की पौष्टिक खुराक

अरुणा चौधरी द्वारा नयी रैसपी की शुरूआत

Aruna Chaudhary, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Chandigarh, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Punjab Social Security, Women and Child Development
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 18 Jun 2021

Last updated on: Jun 18, 2021, 00:00 IST

पंजाब के सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अरुणा चौधरी द्वारा आज 6 साल तक के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और दूध पिलाने वाली माताओं के लिए नयी पौष्टिक खुराक की शुरुआत की गई।एस.ए.एस. नगर (मोहाली) के ब्लाक माजरी के गाँव फतेहगढ़ से नयी खुराक की शुरुआत करने के उपरांत श्रीमती चौधरी ने बताया कि विभाग की तरफ से यह खुराक मार्कफैड्ड द्वारा तैयार करवाई गई है, जो 6 साल तक के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और दूध पिलाने वाली माताओं को घरों में ही उपलब्ध करवाई जायेगी। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार की तरफ से सप्लीमैंटरी न्यूट्रीशनल प्रोग्राम के अधीन आंगनवाड़ी सैंटरों के द्वारा 0-6 साल के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और दूध पिलाने वाली माताओं को दी जाती खुराक के पोषण मानक को और ऊँचा उठाने के लिए नयी रैसीपी शुरू करने का फैसला लिया गया था। उन्होंने बताया कि इस नयी खुराक में बेसन, मूँग दाल साबुत, सोयाबीन का आटा और दोगुना फोटीफायड नमक आदि को शामिल किया गया है। समागम के दौरान मंत्री की तरफ से बच्चों, गर्भवती महिलाओं और दूध पिलाने वाली माताओं को सूखे राशन के पैक्ट भी बाँटे गए।

इस दौरान कुपोषण को दूर करने के लिए समय पर बच्चों की ग्रोथ मॉनीटिरिंग आंगनवाड़ी सेंटरों में करवाने के लिए उत्साहित किया गया और पौष्टिक आहार सम्बन्धी किचन गार्डन बनाने के बारे भी जानकारी दी गई।विभाग की तरफ से जरूरतमन्द परिवारों की लड़कियों/महिलाओं के लिए शुरू की गई ‘उड़ान स्कीम’ के बारे अवगत करवाते हुये श्रीमती चौधरी ने बताया कि उड़ान स्कीम के अंतर्गत लाभार्थियों को 27,314 आंगनवाड़ी केन्द्रों के राज्य स्तरीय नैटवर्क के द्वारा कवर किया जा रहा है और सरकार ने इस स्कीम के अंतर्गत 40.55 करोड़ रुपए सालाना खर्च करने की योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि महिलाओं/लड़कियों को मासिक धर्म सम्बन्धी बीमारियों से बचाने, मासिक धर्म के दौरान सफाई प्रति जागरूक करने, मूलभूत सफाई उत्पादों तक पहुँच बढ़ाने, महिलाओं के जीवन स्तर को बेहतर बनाने और अन्यों के आत्म-सम्मान को बढ़ाने के उद्देश्य से यह योजना चलाई जा रही है और इस के अंतर्गत स्कूल छोड़ चुकी लड़कियों/स्कूल से बाहर की लड़कियाँ, कालेज न जाने वाली लड़कियाँ, बी.पी.एल. परिवारों की महिलाएं, झुग्गी -झोंपड़ी में रहने वाली और बेघर महिलाएं, टपरीवास परिवारों की महिलाएं और नीले कार्ड धारक और अन्य विभागों की किसी भी स्कीम के अंतर्गत मुफ्त/सब्सिडी वाले सैनेटरी पैडों का लाभ नहीं ले रही महिलाओं को इस स्कीम के अंतर्गत कवर किया जायेगा।

 

Tags: Aruna Chaudhary , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Punjab Social Security , Women and Child Development

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD