Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

संत निरंकारी मिशन मानवता की सेवा के लिए एक बार फिर आगे आया

पंजाब सरकार के स्वास्थय मंत्री को 100 आक्सीजन कंसंट्रेटर, 1000 आक्सीमीटर दिए

Balbir Singh Sidhu, Punjab Fights Corona, Coronavirus, COVID 19, Novel Coronavirus, Fight Against Corona, Oxygen, Oxygen Cylinders, SARS-CoV-2, Oxygen Plants,  Oxygen Concentrator, Oxygen supply, Liquid Medical Oxygen, Oximeter, Nirankari, Satguru Mata Sudiksha ji Maharaj, Sant Nirankari charitable Foundation, Sant Nirankari Mission
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 11 Jun 2021

Last updated on: Jun 11, 2021, 00:00 IST

निरंकारी सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज के दिशा निर्देशो से संत निरंकारी मिशन एक बार फिर मानवता की सेवा के लिए आगे आया।  आज मोहाली में संत निरंकारी मिशन ने ‘कोविड केयर सेंटर’ के लिए  पंजाब सरकार के स्वास्थय व परिवार कल्याण के माननीय मंत्री बलबीर सिंह सिधु जी को 100 आक्सीजन कंसंट्रेटर 1000 आॅक्सीमीटर कोरोना महामारी से जूझ रहे मरीजों के लिए प्रदान करके मानवता पर उपकार किया।इस अवसर पर संत निरंकारी मिशन की ओर से श्री जोगिन्दर  सुखीजा जी सैक्टरी संत निरंकारी मण्डल दिल्ली और श्री सुखदेव सिंह जी चेयरमैन, सैन्टर प्लानिगं अडवाईजरी बोर्ड दिल्ली और  सेवादल के मेंबर भी उपस्थित थे।इस अवसर पर माननीय मंत्री बलबीर सिंह सिधु जी ने निरंकारी मिशन की सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज के आशीर्वाद द्वारा मानवता की भलाई हेतु की गई इन सभी सेवाओं के लिए पंजाब सरकार की ओर से निरंकारी मिशन का हृदय से धन्यवाद किया।श्री जोगिन्दर सुखीजा जी ने बताया कि संत निरंकारी मिशन सदैव ही मानवता की सेवा में सर्वोपरि रहा है। कोरोना महामारी के दौरान संक्रमित मरीजों के उपचार हेतु मिशन द्वारा देशभर के विभिन्न सत्संग भवनों को ‘कोविड केयर सेंटर’ के रूप में परिवर्तित करके, सरकार को उपलब्ध कराया जा रहा है जिनमें मरीजों के खाने पीने का उचित प्रबंध मिशन द्वारा एवं मेडिकल सुविधाएं जैसे डॉक्टर, नर्स, Medical equipment’s, दवाईयां इत्यादि सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही हैं।इसी क्रम में संत निरंकारी मिशन द्वारा दिल्ली के बुराड़ी रोड स्थित ग्राउंड न0 8 में 1000 बेड के कोविड केयर सेंटर पूरे इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ निर्माण किया गया। इसके अतिरिक्त पंचकुला, हिमाचल में नालागढ़, सुनी, हरियाणा में यमुनानगर, और उधमपुर, पुणे  इत्यादि सत्संग भवनों को भी पूरे इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ पहले ही ‘कोविड केयर सेंटर के रूप में सरकार को प्रदान किया गया है।उल्लेखनीय है कि कोविड-19 के आरंभ से ही संत निरंकारी मिशन द्वारा अनेकों प्रकार की सेवाओं में अपना योगदान दे रहा है जैसे  राशन वितरण,  मास्क वितरण, लंगर, सेनेटाइजेशन करना आदि तथा यहां ये भी उल्लेखनीय है कि जिस समय लोग घर से निकलने से डरते थे उस समय संत निरंकारी मिशन ने मानवता की सेवा के लिए देशभर में रक्तदान शिविरों का आयोजन भी किया और निरंतर चल रहा है ।वर्षो वर्षो की जा रही यह सभी गतिविधियाँ मिशन की लोक कल्याण की भावना को दर्शाती है और यह सभी सेवाएं सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज के आशीर्वाद से निरंतर जारी है।

 

Tags: Balbir Singh Sidhu , Punjab Fights Corona , Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , Fight Against Corona , Oxygen , Oxygen Cylinders , SARS-CoV-2 , Oxygen Plants , Oxygen Concentrator , Oxygen supply , Liquid Medical Oxygen , Oximeter , Nirankari , Satguru Mata Sudiksha ji Maharaj , Sant Nirankari charitable Foundation , Sant Nirankari Mission

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD