Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

राज्य में चिकित्सा शिक्षा को मिलेगा व्यापक प्रोत्साहन

1500 करोड़ रुपये की लागत से खुलेंगे 4 मेडिकल कॉलेज

 Balbir Singh Sidhu, O P Soni, Om Parkash Soni, Amarjit Singh Jiti Sidhu, Mohali Municipal Corporation, Amarjit Singh Jiti Sidhu, Amrik Singh Somal, Kuljit Singh Bedi, S.A.S.Nagar, Mohali, S.A.S. Nagar Mohali, Punjab Congress, Sahibzada Ajit Singh Nagar, Dr. BR Ambedkar State Institute of Medical Sciences, AIMS
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर , 09 Jun 2021

Last updated on: Jun 09, 2021, 00:00 IST

पंजाब के चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान मंत्री ओपी सोनी ने कहा कि 1500 करोड़ की लागत से मोहाली, होशियारपुर, कपूरथला और मलेरकोटला में बनने जा रहे चार नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों के निर्माण से राज्य में चिकित्सा शिक्षा को व्यापक प्रोत्साहन मिलेगा।डॉ बीआर अंबेडकर स्टेट इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल साईंसिस (एम्स) एसएएस नगर की चारदीवारी का शिलान्यास करने के बाद मीडिया से बात करते हुए चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने बताया कि इन सरकारी मेडिकल कॉलेजों के अस्तित्व में आने से पंजाब में जल्द ही प्रति वर्ष लगभग 500 अतिरिक्त डॉक्टर पास आउट होंगे जिससे राज्य में डाॅक्टरों की कमी दूर होगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पंजाब के मेडिकल कॉलेजों (निजी और सरकारी दोनों) में लगभग 1400 एमबीबीएस सीटें हैं, जो इन 4 मेडिकल कॉलेजों के खुलने से 500 और बढ़ जाएंगी। इन सभी कॉलेजों के लिए भूमि उपलब्ध करा दी गई है, लेकिन एम्स मोहाली के पहले चालू होने की उम्मीद है क्योंकि यहां पहले से ही 300 बिस्तरों वाला अस्पताल मौजूद है जिसे मेडिकल कॉलेज से जोड़ने के लिए इसाका विस्तार करने की जरूरत है। मेडिकल कॉलेज के लिए 80 प्रतिशत फैकल्टी की भर्ती की जा चुकी है और पैरामेडिक्स और अन्य सहायक कर्मचारियों की भर्ती के लिए प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि एनएमसी निरीक्षण के लिए आवेदन कर दिया गया है और आशा है कि इस साल एमबीबीएस का पहला बैच शुरू हो जाएगा। इस मेडिकल कॉलेज की ईमारत में एक अकादमिक ब्लॉक, चार लेक्चर थिएटर, प्रयोगशालाएं, महिला/पुरूष छात्रावास, फैकल्टी निवास, पुस्तकालय, आॅडीटोरियम के साथ-साथ इनडोर खेल/ सामुदायिक केंद्र के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध होगी। 

इसके अलावा, 200 बिस्तरों वाला नया अस्पताल ब्लॉक एक अत्याधुनिक बहुमंजिला ईमारत होगी जिसमें ऑर्थो, पेड, ईएनटी, डर्मा, सर्जरी आदि के लिए विशेष वार्ड, एक विशेष ब्लड बैंक के साथ-साथ सात ऑपरेशन थिएटर भी होंगे। उपलब्ध अनुमानों के अनुसार बुनियादी ढांचे पर लगभग 325 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जबकि हाईटेक उपकरणों पर 50 करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे। सोनी ने कहा कि सभी प्रकार की तैयारी कर ली गई है और अगले दो सप्ताह में मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भवन के निर्माण के लिए टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे।इस बीच होशियारपुर और कपूरथला मेडिकल कॉलेजों के लिए भी सलाहकारों को मंजूरी दे दी गई है और डिजाइन की समीक्षा की जा रही है। पंजाब के चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान मंत्री ने बताया कि इन इमारतों के डिजाइन को अंतिम रूप देने के तुरंत बाद, इनके निर्माण के लिए भी टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे।पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री श्री बलबीर सिंह सिद्धू ने शिलान्यास समारोह के दौरान चिकित्सा शिक्षा मंत्री के साथ मेडिकल कॉलेज के लिए 10 एकड़ से अधिक भूमि उपलब्ध करवाने के लिए भेलोलपुर और जुझारनगर पंचायतों को धन्यवाद दिया। स्वास्थ्य मंत्री ने मेडिकल कॉलेज के निर्माण की प्रक्रिया को एक ऐतिहासिक घटना बताते हुए कहा कि लगभग चार दशकों के बाद राज्य में एक नया सरकारी मेडिकल कॉलेज बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि कपूरथला, होशियारपुर, मलेरकोटला और मोहाली में मेडिकल कॉलेज राज्य में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित होंगे। उन्होंने कहा कि एम्स मोहाली के निर्माण से क्षेत्र के और अधिक विकास की भी शुरूआत होगी।इस अवसर पर अन्यों के अलावा मोहाली के मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू, डिप्टी मेयर केएस बेदी, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य श्री डी.के. तिवारी, निदेशक प्राचार्य डॉ भवनीत भारती, डीआरएमई डॉ सुजाता उपस्थित थे।

 

Tags: Balbir Singh Sidhu , O P Soni , Om Parkash Soni , Amarjit Singh Jiti Sidhu , Mohali Municipal Corporation , Amarjit Singh Jiti Sidhu , Amrik Singh Somal , Kuljit Singh Bedi , S.A.S.Nagar , Mohali , S.A.S. Nagar Mohali , Punjab Congress , Sahibzada Ajit Singh Nagar , Dr. BR Ambedkar State Institute of Medical Sciences , AIMS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD