Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

उत्तराखंड के हल्द्वानी में डीआरडीओ द्वारा स्थापित 500 बिस्तरों वाले कोविड केयर अस्पताल का उद्घाटन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हल्द्वानी(उत्तराखंड) , 02 Jun 2021

Last updated on: Jun 02, 2021, 00:00 IST

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा हल्द्वानी में स्थापित 500 बेड के कोविड केयर अस्पताल का उद्घाटन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने दिनांक 02 जून, 2021 को किया। इस सुविधा में 375 ऑक्सीजन बेड और वेंटिलेटर की सुविधा वाले 125 आईसीयू बेड शामिल हैं। 100 प्रतिशत पावर बैकअप के साथ सभी मौसमी परिस्थितियों के लिए इस केंद्र में केंद्रीय रूप से वातानुकूलन की सुविधा उपलब्ध है। पैथोलॉजी प्रयोगशाला, फार्मेसी, एक्स-रे तथा ईसीजी आदि इस सुविधा का अंतर्निहित हिस्सा हैं। यह केन्द्र दिनांक 3 जून 2021 से पूरी तरह से कार्य करना शुरू कर देगा।आधुनिक सिस्टम सॉफ्टवेयर के माध्यम से उचित निगरानी और अस्पताल प्रबंधन के लिए वाई-फाई, सीसीटीवी और हेल्पलाइन नंबर के साथ एक नियंत्रण केंद्र भी स्थापित किया गया है। इस सुविधा को चलाने के लिए चिकित्सक व नर्सिंग स्टाफ की व्यवस्था यहीं स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी द्वारा की जाएगी।21 दिन में बना यह अस्पताल प्रतिकूल मौसमी परिस्थितियों के बीच चौबीसों घंटे लगातार काम करने वाले 350 व्यक्तियों के कार्यबल द्वारा किए प्रयासों का परिणाम है। यह समय-बद्ध चुनौतीपूर्ण कार्य विभिन्न सरकारी एजेंसियों के बीच समन्वय एवं देशव्यापी लॉकडाउन के बीच विशाल मात्रा में साजोसामान की व्यवस्था का परिणाम है। भविष्य में किसी भी अप्रत्याशित चुनौती का सामना करने योग्य बनाने के लिए अस्पताल के डिजाइन और कामकाज में पर्याप्त कदम उठाए गए हैं। फायर डिटेक्शन अलार्म सिस्टम, फायर हाइड्रेंट एवं अग्निशमन उपकरणों के साथ अनिवार्य फायर सेफ्टी नॉर्म्स सुनिश्चित किए गए हैं।कोविड की वर्तमान स्थिति में यह कोविड केयर सेंटर उत्तराखंड के लोगों के लिए एक अमूल्य संपत्ति होगा जो महामारी के दौरान समय पर आवश्यक चिकित्सा देखभाल प्रदान करेगा। इस कोविड केयर सेंटर को नामित तथा समर्पित दिवंगत जनरल बिपिन चंद्र जोशी पर किया गया है जो उत्तराखंड से ताल्लुक रखते थे और भारतीय सेना के 17वें प्रमुख थे।इस अवसर पर सांसद डॉ. अजय भट्ट, उत्तराखंड सरकार में मंत्री श्री बंसीधर भगत, उत्तराखंड की नेता डॉ इंदिरा हृदयेश और डीआरडीओ तथा राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने इस महामारी के दौरान लगातार समय पर सहायता के लिए रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की सराहना की है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव एवं डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ जी सतीश रेड्डी ने इस कार्य में शामिल टीम के अथक प्रयासों की सराहना की एवं साथ देने के लिए उत्तराखंड सरकार को धन्यवाद दिया ।

 

Tags: Defence Research and Development Organisation , DRDO , Haldwani , Uttarakhand , Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , Fight Against Corona , Oxygen , #OxygenCylinders , #oxygen , Oxygen Cylinders , Oxygen Plants , Oxygen Concentrator , Oxygen supply , Liquid Medical Oxygen , Oximeter

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD