Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

कोविड महामारी की वर्तमान स्थिति देखते हुए फ्लेक्सी (फ्लेक्सिबल) उपस्थिति विकल्प को 15 जून तक बढ़ा दिया गया है : डॉ. जितेंद्र सिंह

उन्होंने 18 वर्ष या उससे ज्यादा उम्र के केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों से अपनी अपील को दुहराते हुए कहा कि वे जल्द से जल्द खुद का टीकाकरण करवाएं

 Dr Jitendra Singh, Dr. Jitendra Singh, Bharatiya Janata Party, BJP, DoNER, Development of North Eastern Region, ASEAN
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 Jun 2021

Last updated on: Jun 01, 2021, 00:00 IST

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए, केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास (डोनर), प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष मंत्री, डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि कोविड महामारी की वर्तमान स्थिति देखते हुए फ्लेक्सी (फ्लेक्सिबल) उपस्थिति के विकल्प को 15 जून तक बढ़ा दिया गया है।यह कार्यालयों में फ्लेक्सी उपस्थिति का प्रावधान करने वाले पहले आदेश की निरंतरता है। इससे पहले, कार्यालयों में 50 प्रतिशत उपस्थिति के पैटर्न पर कार्य होने की उम्मीद थी।वर्तमान आदेश की मुख्य बातें (क) मंत्रालयों/विभागों के सचिवों और संलग्न और अधीनस्थ कार्यालयों के प्रमुखों को कार्यालय में कोविड के पॉजिटिव मामलों और कार्यात्मक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सभी स्तरों पर अपने कर्मचारियों की उपस्थिति को विनियमित करना अनिवार्य किया गया है। (ख) विकलांग व्यक्तियों और गर्भवती महिला कर्मचारियों को कार्यालय आने से छूट प्रदान की जा सकती है, लेकिन वे घर से काम करते रहेंगे। (ग) भीड़भाड़ से बचने के लिए अधिकारी/कर्मचारी विभाग के प्रमुखों द्वारा तय किए गए कार्यालयों/कार्यस्थलों में अलग-अलग समय का पालन करेंगे। (घ) कंटेनमेंट जोन में रहने वाले सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को तब तक कार्यालय में आने से छूट प्रदान की जाएगी जब तक कि कंटेनमेंट जोन को डिनोटिफाई नहीं किया जाता है। 

ये अधिकारी/कर्मचारी, जो कंटेनमेंट जोन में रह रहे हैं, घर से काम करेंगे और हमेशा टेलीफोन और संचार के इलेक्ट्रॉनिक साधनों के माध्यम से उपलब्ध रहेंगें। (ङ) कार्यालय में उपस्थित होने वाले सभी अधिकारी कोविड-उपयुक्त व्यवहार का कड़ाई से पालन करेंगे, जिसमें मास्क पहनना, शारीरिक दूरी का पालन करना, सैनिटाइजर का उपयोग करना और साबुन और पानी से बार-बार हाथ धोना शामिल है।मंत्री ने आशा व्यक्त किया कि इन सभी निर्देशों का पालन सभी नागरिकों और सरकारी कर्मचारियों और उनके परिवारों के हित में पूर्ण रूप से किया जाएगा। हालांकि उन्होंने इस बात को दोहराया कि सरकारी काम को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा और कोविड के कारण सरकारी कर्मचारियों के बीमार पड़ने से होने वाले मानव दिवसों के नुकसान को कम करने की दिशा में सभी प्रयास किए जाएंगे।डॉ. जितेंद्र सिंह ने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि कार्यस्थलों पर टीकाकरण करने की अवधारणा एक सफल मॉडल के रूप में उभर कर सामने आई है और उन्होंने राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से इसका अनुकरण करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि नार्थ ब्लॉक में चलाए जा रहे टीकाकरण केंद्र में अब तक 228 से ज्यादा लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है और कहा कि केंद्र सरकार के अन्य कार्यालयों और विभागों में भी इस प्रकार के केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने एक बार फिर से 18 वर्ष या उससे ज्यादा उम्र के सभी पात्र केंद्र सरकार के कर्मचारियों को जल्द से जल्द टीका लगवाने की अपील को दोहराया।डॉ. जितेंद्र सिंह ने याद किया कि महामारी के दौरान पिछले एक वर्ष में, डीओपीटी ने सरकारी कार्यालयों में पालन किए जाने वाले दिशा-निर्देशों का एक सेट विकसित किया है, जिसका उद्देश्य न केवल कोरोनवायरस के प्रसार को रोकना है बल्कि इसमें कार्यालय को प्रभावी रूप से और बिना किसी रुकावट के चलाने का लक्ष्य भी शामिल किया गया है। उन्होंने कहा, डीओपीटी द्वारा विकसित किया गया वर्क फ्रॉम होम (डब्ल्यूएफएच) प्रोटोकॉल इतना सफल रहा है कि कई बार यहां पर होने वाला काम सामान्य परिस्थितियों से भी ज्यादा होता है क्योंकि सरकारी कर्मचारी कार्यदिवसों या छुट्टियों के दिन भी ऑनलाइन काम करते हैं।

 

Tags: Dr Jitendra Singh , Dr. Jitendra Singh , Bharatiya Janata Party , BJP , DoNER , Development of North Eastern Region , ASEAN

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD