Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा

 

धर्मेंद्र प्रधान ने ओडिशा के अंगुल स्थित जेएसपीएल में 270 बिस्तरों वाले ऑक्सीजन युक्त कोविड केयर सेंटर का उद्घाटन किया

 Dharmendra Pradhan, Dharmendra Debendra Pradhan, Coronavirus, COVID 19, Novel Coronavirus, Fight Against Corona, Oxygen, #OxygenCylinders, #oxygen, Oxygen Cylinders, Oxygen Plants, Oxygen Concentrator, Oxygen supply, Liquid Medical Oxygen, Oximeter, Angul, Odisha, Jindal Steel & Power Ltd, JSPL
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अंगुल(ओडिशा) , 01 Jun 2021

Last updated on: Jun 01, 2021, 00:00 IST

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस और इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज ओडिशा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री नबा किशोर दास और जेएसपीएल के चेयरमैन श्री नवीन जिंदल की मौजूदगी में अंगुल स्थित जिंदल स्टील एंड पॉवर लिमिटेड (जेएसपीएल) प्लांट में कोविड केयर सेंटर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सम्बलपुर के सांसद श्री नितेश गंगा देब, छेदीपाड़ा के विधायक श्री सुसांत कुमार बहेरा समेत राज्य सरकार और जेएसपीएल के अधिकारीगण मौजूद थे।इस कोविड केयर सेंटर में 270 ऑक्सिजन बेड की सुविधा उपलब्ध है जिनमें 10 नॉन-इनवेसिव वेंटिलेशन बेड और पांच वेंटिलेटर वाले आईसीयू बेड शामिल हैं। कंपनी अगले महीने तक इस कोविड केयर सेंटर की क्षमता 400 बेड तक बढ़ाने की योजना बना रही है। स्थानीय सामुदाय के सदस्य यहां से निशुल्क कोविड-19 का परीक्षण, आइसोलेशन सेंटर, एंबुलेंस सेवा, निशुल्क दवाओं के साथ चिकित्सा सेवा, भोजन और साथ ही साथ परामर्श सेवा का भी लाभ उठा सकते हैं। इस सेंटर पर कोविड के लिए समर्पित डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की टीम 24x7 सेवा के लिए उपलब्ध रहेगी।इस कोविड केयर सेंटर का उद्घाटन करते हुए श्री प्रधान ने कोविड-19 महामारी से लड़ाई में सरकार के सहयोग के लिए जेएसपीएल की सराहना की। उन्होंने देशभर के अस्पतालों में जीवनरक्षक लिक्विड चिकित्सीय ऑक्सीजन की आपूर्ति करने में कंपनी की भूमिका की भी प्रशंसा की। श्री प्रधान ने कहा कि जेएसपीएल का 2030 तक अंगुल में 25 एमटीपीए का दुनिया का सबसे बड़ा इस्पात संयंत्र बनाने का दृष्टिकोण स्थानीय युवाओं की स्थायी आजीविका की महत्वाकांक्षा को अवश्य पूरा करेगा और क्षेत्रीय लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करेगा। अंगुल के लोगों के लिए जेएसपीएल द्वारा 270 बेड वाले कोविड केयर सेंटर में दी जा रही सुविधाओं की भी उन्होंने सराहना की।ओडिशा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री नबा किशोर दास ने भी वैश्विक महामारी से लड़ने में स्थानीय समुदाय के लिए जीवन रक्षक ऑक्सीजन, चिकित्सा व्यवस्था और आजीविका में सहयोग प्रदान करने हेतु जेएसपीएल को धन्यवाद दिया। 

 

Tags: Dharmendra Pradhan , Dharmendra Debendra Pradhan , Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , Fight Against Corona , Oxygen , #OxygenCylinders , #oxygen , Oxygen Cylinders , Oxygen Plants , Oxygen Concentrator , Oxygen supply , Liquid Medical Oxygen , Oximeter , Angul , Odisha , Jindal Steel & Power Ltd , JSPL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD