Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश

 

हमीरपुर व बिलासपुर में रखी एलपीएम पीएसए आक्सीजन संयंत्र की आधारशिला

 Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Dr Rajiv Saizal, Rajinder Garg, Amitabh Awasthi, Avinash Rai Khanna, SLBSGMC Ner Chowk, Suresh Kashyap, Anurag Singh Thakur, Anurag Thakur, J.R. Katwal, Trilok Jamwal, COVID 19, Fight Against Corona, Oxygen, Oxygen Cylinders, SARS-CoV-2, Oxygen Plants, Oxygen Concentrator, Oxygen supply, Liquid Medical Oxygen
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 31 May 2021

Last updated on: May 31, 2021, 00:00 IST

सांसद राज्यसभा और राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और केन्द्रीय वित्त और काॅरपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज डाॅ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर और बिलासपुर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घुमारवीं में 140-140 एलपीएम पीएसए संयंत्रों की आधारशिलाएं रखीं। प्रत्येक एलपीएम पीएसए संयंत्र से 30 बिस्तरों को आॅक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित होगी।श्री नड्डा ने नई दिल्ली से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जब अधिकांश राष्ट्रीय राजनीतिक दल वर्चुअल क्वारंटीन में थे, तब भाजपा अपने ‘सेवा ही संगठन’ के माध्यम से इस महामारी से लड़ने और आम जनता की पीड़ा को कम करने के लिए प्रदेशवासियों की मदद को आगे आई। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी सदी की सबसे बड़ी त्रासदियों में से एक है, इसलिए बड़े प्रयास की जरूरत है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने पिछले वर्ष पहली लहर के दौरान और इस वर्ष दूसरी लहर के दौरान भी देश के करीब 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध करवाया।जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि केन्द्र सरकार ने इस महामारी के दौरान देश के किसानों की सुविधा के लिए उर्वरकों में अनुदान प्रदान किया, जिससे देश के करोड़ों किसान लाभान्वित हुए। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से भी देश के करोड़ों किसानों को लाभ पहंुचा है और अब तक राज्य के लगभग 9,26,963 पात्र किसानों को इस योजना के अन्तर्गत 1355.80 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है।राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस महामारी के दौरान प्रभावी रूप से राष्ट्र का मार्गदर्शन किया है। पिछले वर्ष तक देश में कोरोना वायरस की जांच के लिए केवल एक वायरोलाजी प्रयोगशाला उपलब्ध थी, लेकिन आज देश में लगभग 2500 प्रयोगशालाएं कोरोना रोगियों को त्वरित जांच की सुविधा प्रदान कर रही हैं। उन्होंने कोरोना महामारी से लड़ने में राज्य की सहायता करने के लिए केन्द्रीय वित्त और कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि 23 फरवरी, 2021 तक राज्य में कोरोना के केवल 200 सक्रिय मामले थे, इसके उपरान्त कोरोना की दूसरी लहर ने राज्य को प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि सौभाग्यवश प्रदेश की रिकवरी दर अब 89.3 प्रतिशत है, जिसमें पिछले कुछ दिनों में सुधार देखा गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कोविड परीक्षण में तेजी लाने में कोई भी कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा कि गत वर्ष जब इस महामारी की शुरूआत हुई थी तब प्रदेश में कोविड जांच के लिए एक भी प्रयोगशाला उपलब्ध नहीं थी और प्रदेश सरकार ने तुरन्त ही आठ आरटी-पीसीआर, 25 ट्ररूनैट और दो सीबीनैट प्रयोगशालाएं स्थापित कीं। दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड परीक्षणों में तेजी लाने के लिए सरकार ने विभिन्न जिलों में लगभग 70 एम्बुलेंस तैनात की हैं।जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रथम मार्च, 2021 तक राज्य में 440 बिस्तरों की क्षमता और 32 आईसीयू/वेंटीलेटरयुक्त बिस्तरों वाले केवल 11 समर्पित कोविड अस्पताल/समर्पित कोविड चिकित्सा केन्द्र थे, परन्तु सरकार ने अब लगभग 3500 बिस्तरों की क्षमता और 250 से अधिक आईसीयू/वेंटीलेटरयुक्त बिस्तरों वाली 46 अतिरिक्त सुविधाएं सृजित की हैं। प्रदेश में अब लगभग 4000 बिस्तर और 290 आईसीयू/वेंटीलेटरयुक्त बिस्तरों वाले 57 समर्पित कोविड अस्पताल/समर्पित कोविड चिकित्सा केन्द्र हैं। उन्होंने कहा कि जिला मण्डी के खलियार, जिला कांगड़ा के परौर और सोलन में तीन मेकशिफ्ट अस्पतालों की स्थापना से अब बिस्तरों की क्षमता बढ़कर 5000 हो गई है।मुख्यमंत्री ने कहा कि डी-टाइप सिलेंडरों की वर्तमान संख्या लगभग 7755 है और राज्य में 2328 बी-टाइप सिलेंडर भी उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सा महाविद्यालय टांडा में 15 किलोलीटर की लिक्विड आक्सीजन क्रायो सुविधा उपलब्ध है और आईजीएमसी में लगभग 350 डी-टाइप की क्षमता वाली एक एयर सेपरेशन यूनिट (एएसयू) सुविधा को कार्यान्वित किया गया है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा गत दिवस आईजीएमसी शिमला में 20 किलोलीटर क्रायोजेनिक टैंक की एलएमओ सुविधा का उद्घाटन किया गया है। पीएसए संयंत्र पिछले कुछ महीनों में राज्य के संसाधनों में जोड़े गए हैं, जो अब डा वाईएसपीजीएमसी नाहन, पंडित जेएलएनजीएमसी चंबा, डा आरकेजीएमसी हमीरपुर, जेडएच धर्मशाला, डीडीयू शिमला और एसएलबीएसजीएमसी नेरचैक में क्रियाशील हैं। उन्होंने कहा कि एमसीएच जेडएच मंडी और सीएच पालमपुर में 1000 एलपीएम के दो पीएसए संयंत्र स्थापित किए जा रहे हैं।

जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में लोगों को टीकाकरण की लगभग  23.59 लाख खुराकें उपलब्ध करवाई गयी हैं। वैक्सिन के शून्य प्रतिशत वेस्टेज करने वाले देश के कुछ राज्यों में से हिमाचल प्रदेश एक है। उन्होंने इस महामारी से निपटने के लिए केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्यमंत्री द्वारा प्रदेश को दिए गए उदार योगदान के लिए उनका अभार व्यक्त किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार ने अपने वर्तमान कार्यकाल के दो वर्ष और कुल सात वर्ष का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूर्ण किया है। यह कार्यकाल देश के लोगों के लिए वरदान साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि भारत आज विश्व शक्ति और विश्व गुरु के रूप में उभरा है।केन्द्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने राष्ट्रीय भाजपाध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का स्वागत करते हुए कहा कि यह राष्ट्रीय भाजपाध्यक्ष के प्रयासों से संभव हो पाया है कि पार्टी का प्रत्येक पदाधिकारी ने कोविड-19 मरीजों और उनके परिवारों की यथासंभव सहायता की। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी की शुरूआती समय में देश में एक भी पी.पी.ई किट का उत्पादन नहीं होता था, जबकि आज देश में प्रतिदिन 20 लाख पी.पी.ई किट का उत्पादन हो रहा है। उन्होंने कहा कि देशवासियों को कोविड वैक्सिन की 23 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आक्सीजन बैंक स्थापित किया जाएगा, जिससे 700 बिस्तरों को निर्बाध आक्सीजन आपूर्ति सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय भाजपाध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा इस आक्सीजन बैंक के लिए 108 आक्सीजन कन्संट्रेटरों और 160 आक्सीजन सिलेंडरों पहली खेप रवाना करेंगे।स्वास्थ्य मंत्री डा. राजीव सैजल ने इस अवसर पर धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।प्रदेश भाजपाध्यक्ष सुरेश कश्यप, प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह-प्रभारी संजय टंडन, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिन्द्र गर्ग ने कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से जबकि विधायक झंडूता जे.आर.कटवाल, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी मुख्यमंत्री के साथ शिमला में उपस्थित रहे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Dr Rajiv Saizal , Rajinder Garg , Amitabh Awasthi , Avinash Rai Khanna , SLBSGMC Ner Chowk , Suresh Kashyap , Anurag Singh Thakur , Anurag Thakur , J.R. Katwal , Trilok Jamwal , COVID 19 , Fight Against Corona , Oxygen , Oxygen Cylinders , SARS-CoV-2 , Oxygen Plants , Oxygen Concentrator , Oxygen supply , Liquid Medical Oxygen

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD