Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

विजय इंदर सिंगला ने संगरूर में कोविड एंबुलेंस और घर-घर जागरूकता मुहिम की की शुरूआत

Listen to this article

5 Dariya News

संगरूर , 30 May 2021

Last updated on: May 30, 2021, 00:00 IST

पंजाब स्कूल शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने रविवार को संगरूर में कोविड एंबुलेंस सेवा और घर-घर कोविड के विरुद्ध जागरूकता मुहिम की शुरूआत की। आज शुरू की गई एंबुलेंस सेवा के अंतर्गत दो आक्सीजन कन्संट्रेटरज वाले वाहन चलाए जाएंगे।सिंगला ने संगरूर में प्रैस कान्फ्रेंस को संबोधन करते हुये कहा, ‘’वालंटियरों की एक समर्पित टीम, लोगों को ‘जिम्मेदार संगरूर’ मुहिम के अंतर्गत महामारी के बारे उनके भ्रम दूर करने के लिए जागरूक करेगी। हमारी टीम लोगों को सावधानियों के बारे जागरूक करने के साथ-साथ कोविड जरूरी वस्तुओं वाली ‘जिम्मेदार किटें’ बांटेगी।पंजाब के शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने कहा, ‘एमरजैंसी या सख्त जरूरत की स्थिति में लोगों की सेवा और सहायता के लिए एंबुलेंस सेवा महत्वपूर्ण है। हेल्पलाइन नंबर, 88981 -00004 पर काल करके एंबुलेंस बुलाई जा सकेगी।’उन्होंने टीका लगवाने की महत्ता पर भी जोर दिया और कहा कि सरकार और टीके खरीदने की संभावना की तरफ काम कर रही है जिससे हर घर को पूरी तरह सुरक्षित बनाया जा सके। विजय इंदर सिंगला ने कहा, ‘हमें कोविड के विरुद्ध अपनी लड़ाई में इकठ्ठा खड़े होने की जरूरत है।’

उन्होंने कहा कि कोविड वार रूम और एक हेल्पलाइन नंबर 24 घंटे पहले ही ‘जिम्मेदार संगरूर’ के अंतर्गत लोगों को सहायता प्रदान कर रहा है। श्री सिंगला ने बताया कि हेल्पलाइन नंबर पर बिस्तरे, आक्सीजन, वैक्सीन और दवा की उपलब्धता सम्बन्धी दो सौ से अधिक फोन आ चुके हैं और इनमें से 90 प्रतिशत का हल किया भी जा चुका है। डिजिटल क्षेत्र का इस्तेमाल करते हुये सवालों का तुरंत जवाब देने के लिए एक चैटबौट लोगों की सहायता के लिए 24 घंटे काम कर रहा है। उन्होंने कहा की ‘जिम्मेदार संगरूर’ मुहिम के अंतर्गत पहलकदमियां कोविड-19 के विरुद्ध लड़ाई लड़ने के लिए एक मजबूत तंत्र प्रदान कर रही हैं।कोविड -19 को लेकर बहुत सी गलत धारणाएं जुड़ी हुई हैं, इसलिए, सार्वजनकि क्षेत्र में पैदा हो रहे अंदेशों और सवालों के समाधान और सही जानकारी के मद्देनजर श्री विजय इंदर सिंगला ने सोशल मीडिया प्लेटफार्मस पर ‘आस्क द कोविड एक्सपर्ट’ वीडियो सीरीज शुरू की है। इस सीरीज में श्री सिंगला और एक डाक्टर बातचीत करते हैं, जहाँ डाक्टर कोविड सम्बन्धी धारणाओं का खंडन करने के साथ-साथ वास्तविक तथ्यों को सामने लेकर आता है। इसके इलावा, कैनोपीज़ की स्थापना भी शुरू की गई है, इसको लोगों की आसान पहुँच के मद्देनजर बाजार में रखा जायेगा। इसका मुख्य मकसद लोगों को कोविड से सम्बन्धित सही जानकारी और सहायता प्रदान करना होगा।शिक्षा और लोक निर्माण मंत्री के द्वारा जिम्मेदार संगरूर मुहिम की शुरूआत संगरूर के लोगों को कोविड से सम्बन्धित सहायता प्रदान करने के लिए की गई है।

 

Tags: Vijay Inder Singla , Zimmewaar Sangrur , Punjab Fights Corona , Coronavirus , COVID 19 , Fight Against Corona , Covaxin , Covishield , Covid-19 Vaccine , Oxygen , Oxygen Cylinders , SARS-CoV-2 , Sputnik V , Oxygen Plants , Pfizer , Astra Zeneca , Oxygen Concentrator , Remdesivir , Covifor , Oxygen supply , Liquid Medical Oxygen , Zimmewaar kits , 88981-00004

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD