Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

डिप्टी कमिश्नर ने श्रीमन् अस्पताल में पोस्ट कोविड आई.सी.यू. और आक्सीजन प्लांट की शुरूआत की

कहा, इस तरह की पहलकदमियों से कोविड -19 ख़िलाफ़ लड़ाई जीतने में मिलेगी मदद

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 28 May 2021

Last updated on: May 28, 2021, 00:00 IST

कोविड -19 महामारी से निपटने के लिए शहर में स्वास्थ्य संभाल ढांचे में और विस्तार करने के प्रयत्न के तौर पर डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने शुक्रवार को पठानकोट रोड स्थित श्रीमन् सुपर स्पैशलिटी अस्पताल में शहर के पहले पोस्ट कोविड आई.सी.यू. और पी.एस.ए. आधारित आक्सीजन जनरेशन प्लांट की शुरूआत की।प्लांट का उद्घाटन करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि यह प्लांट 750 लीटर प्रति मिनट की दर से मैडीकल आक्सीजन के उत्पादन को सुनिश्चित करेगा और इससे वायरस ख़िलाफ़ लड़ी जा रही लड़ाई के लिए ज़रुरी बुनियादी ढांचे को और मज़बूती मिलेगी। उन्होनें आगे कहा कि यदि तीसरी लहर आती है तो यह प्लांट आक्सीजन उत्पादन के मामलें में जालंधर को आत्म -निर्भर ज़िला बना कर इससे लडने में सहायता करेगा।डिप्टी कमिशनर ने आगे कहा कि ज़िला प्रशासन ने आत्म-निर्भर बनने के लिए सभी प्राईवेट स्वास्थ्य संभाल संस्थानों और उद्योगों को आक्सीजन प्लांट लगाने की अपील की थी, जिसके बाद अस्पताल अपने प्लांट लगाने के लिए आगे आ रहे हैं।डिप्टी कमिश्नर ने अस्पताल के डायरैक्टरों डा.वी.पी.शर्मा, डा. हरमीत पाल सिंह, डा. राजीव भाटिया और डा. अजय मरवाहा के साथ बातचीत करते हुए अस्पताल में कोविड -19 सुविधाओं का जायज़ा भी लिया।इस अवसर पर उन्होनें कोविड -19 के मरीज़ों की देखभाल के लिए श्रीमन सुपर स्पैशलिटी अस्पताल में 10 बैंडो वाले पोस्ट कोविड आई.सी.यू. का उद्घाटन भी किया, जो कि शहर में नई शुरूआत है।श्रीमन सुपर स्पैशलिटी अस्पताल के मैडीकल डायरैक्टर डा. वी.पी. शर्मा ने बताया कि कोविड -19 नेगैटिव रिपोर्टें मिलने के बाद भी वायरल निमोनिया कारण जिन मरीज़ों के फेफड़ों को नुक्सान हुआ है, उनको कोविड के बाद भी इंटैसिव केयर स्पोर्ट की ज़रूरत है। उन्होनें आगे कहा कि जालंधर शहर में पहली बार किसी अस्पताल की तरफ से कोविड -19 के मरीज़ों के पुनर्वास और स्वास्थ्य के लिए यह सुविधा शुरू करके नई पहल की गई है।ज़िक्रयोग्य है कि प्रशासन की अपील को  देते हुए एन.एच.एस., पटेल और न्यू रूबी अस्पतालों की तरफ से अपने -अपने आक्सीजन उत्पादन प्लांट शुरू किये जा चुके हैं, जिससे जालंधर में आक्सीजन की उपलब्धता बढी है।

 

Tags: Ghanshyam Thori , Punjab Fights Corona , Coronavirus , COVID 19 , Fight Against Corona , Covaxin , Covishield , Covid-19 Vaccine , Oxygen , Oxygen Cylinders , SARS-CoV-2 , Sputnik V , Oxygen Plants , Pfizer , Astra Zeneca , Oxygen Concentrator , Remdesivir , Covifor , Oxygen supply , Liquid Medical Oxygen , Shrimaan Hospital , Dr VP Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD