Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मिशन उम्मीद के तहत पंजाब डब्ल्यू.एच.ओ. के समर्थन से गुणवत्तापूर्ण कैंसर देखभाल सेवाएं प्रदान करने में अग्रणी बनेगा

कैंसर का शीघ्र पता लगाना ही इसके प्रभावी उपचार की कुंजी: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह

Dr Balbir Singh, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Ghanshyam Thori
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 30 Jul 2025

Last updated on: Jul 31, 2025, 11:10 IST

कैंसर के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल के तहत, पंजाब सरकार ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ), भारत के साथ तालमेल बिठाकर बठिंडा, एसएएस नगर (मोहाली) और गुरदासपुर जिलों में एक व्यापक और जन-केंद्रित कैंसर देखभाल पायलट परियोजना 'मिशन उम्मीद' शुरू की है। इस महत्वपूर्ण परियोजना का उद्घाटन पंजाब के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री, डॉ. बलबीर सिंह और भारत में डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि डॉ. रोडेरिको एच. ओफ्रिन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया, जो कैंसर देखभाल सेवाओं को मजबूत करने और सभी के लिए तत्काल, समान और गुणवत्तापूर्ण उपचार सुनिश्चित करने के लिए राज्य की प्रतिबद्धता के तहत एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

यह अग्रणी पहल विकेन्द्रीकृत और प्रणाली-आधारित दृष्टिकोण के माध्यम से मुंह, स्तन और गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर, जो भारत में तीन सबसे अधिक प्रचलित और रोकथाम योग्य कैंसर बीमारियाँ हैं, का शुरुआती चरण में ही पता लगाने, समय पर जांच और तुरंत उपचार सुनिश्चित करने के लिए तैयार की गई है। यह प्रणाली गैर-संचारी बीमारियों की रोकथाम और नियंत्रण के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम (एनपी-एनसीडी) के साथ रणनीतिक रूप से मेल खाती है और इसका उद्देश्य पंजाब की सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली के सभी स्तरों, अर्थात् जमीनी स्तर पर आयुष्मान आरोग्य केंद्रों से लेकर उन्नत तृतीयक देखभाल अस्पतालों तक, कैंसर देखभाल सेवाओं को सुनिश्चित करना है। 

उन्होंने कहा कि इस साझेदारी का उद्देश्य कैंसर के मामलों संबंधी मौजूदा प्रवृत्ति को पलटना है, जहाँ पंजाब में 60 प्रतिशत से अधिक कैंसर के मामलों का पता उन्नत चरण में होता है, जिससे इसके प्रभावी ढंग से उपचार की गुंजाइश सीमित रह जाती है। सभा को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि कैंसर का मतलब मृत्यु नहीं है और यदि समय पर इसका पता लग जाए तो यह बहुत हद तक ठीक हो सकता है। 

उन्होंने कहा कि इसका शीघ्र पता लगना ही इसके प्रभावी उपचार की कुंजी है। उन्होंने कहा कि यह पहल स्वास्थ्य में हमारे विश्वास को एक मौलिक अधिकार के रूप में दर्शाती है और सभी के लिए एक प्रभावी और समावेशी स्वास्थ्य प्रणाली बनाने के हमारे संकल्प का प्रतिबिंब है। उन्होंने कहा कि हम एक मिसाल कायम कर रहे हैं और यह दिखा रहे हैं कि कैसे आधुनिक स्वास्थ्य प्रणाली और मजबूत साझेदारी के माध्यम से हम मरीजों की कीमती जिंदगियां बचा सकते हैं। 

उन्होंने गैर-स्वस्थ जीवन शैली और खराब आहार संबंधी आदतों को कैंसर की बढ़ती घटनाओं के लिए एक बड़ा कारक बताया और नागरिकों को एक स्वस्थ दिनचर्या अपनाने की सलाह दी जिसमें रोजाना कम से कम एक घंटा शारीरिक कसरत और घर में पकाया पौष्टिक भोजन खाना आदि शामिल है। भारत में डब्ल्यू.एच.ओ. के प्रतिनिधि डॉ. रोडेरिको एच. ओफ्रिन ने पंजाब के सुचारु सार्वजनिक स्वास्थ्य दृष्टिकोण और एनएसडी (गैर-संचारी रोगों) की रोकथाम और नियंत्रण के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की। 

उन्होंने आगे कहा कि 'मिशन उम्मीद' अपनी व्यापक कार्य योजना के साथ देश में व्यापक कैंसर देखभाल में अग्रणी भूमिका के रूप में उभरता है। उन्होंने कहा कि इन निवेशों और प्रयासों को कायम रखते हुए पंजाब 2030 तक एसडीजी-3 के एनएसडी लक्ष्यों को प्राप्त करने के रास्ते पर है। उन्होंने आगे कहा कि डब्ल्यू.एच.ओ. इस महत्वपूर्ण पहल में भागीदार होने पर गर्व महसूस करता है और इस मॉडल को देश भर में अपनाए जाने के लिए अपनी समग्र तकनीकी सहायता की पेशकश जारी रखेगा।

कैंसर केयर पायलट एक तीन-स्तरीय मजबूत रेफरल मॉडल को अपनाता है और इसमें एक व्यापक श्रेणियां जैसे 30 वर्ष और इससे अधिक उम्र के व्यक्तियों की यूनिवर्सल स्क्रीनिंग से लेकर फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं और क्लिनिकल स्टाफ की क्षमता में वृद्धि, फॉलो-अप और रेफरल प्रणालियों का एकीकरण, एनपी-एनसीडी पोर्टल के माध्यम से डिजिटल निगरानी, आशा, कम्युनिटी हेल्थ अधिकारियों और स्थानीय शासन ढाँचों के नेतृत्व में समुदायों की भागीदारी और जागरूकता अभियान शामिल हैं।

यह परियोजना इंडिया हाइपरटेंशन कंट्रोल इनिशिएटिव जैसे क्षेत्रों में डब्ल्यू.एच.ओ. इंडिया के साथ पंजाब के मजबूत सहयोग पर आधारित है और अब कैंसर जैसी गंभीर चुनौती को हल करने के लिए उस साझेदारी का विस्तार करता है। शुरुआती खोज और उपचार के पालन में वृद्धि करने के अलावा, इस पायलट परियोजना का उद्देश्य तीसरे दर्जे के अस्पतालों पर बोझ घटाना, कम्युनिटी-स्तरीय स्वास्थ्य प्रणालियों को मजबूत करना और एक स्केलेबल मॉडल स्थापित करना है जो कैंसर की रोकथाम और उपचार में राष्ट्रीय और विश्वव्यापी रणनीतियाँ तैयार करता है।

इससे पहले डॉ. बलबीर सिंह ने स्टैंडर्ड ट्रीटमेंट गाइडलाइंस (एसटीजीज़) भी जारी किए, जो स्वास्थ्य देखभाल प्रदाताओं और नीति निर्माताओं के लिए राज्य भर में समान, उच्च-गुणवत्ता वाली कैंसर देखभाल प्रदान करने के लिए एक महत्वपूर्ण रोडमैप प्रदान करते हैं। एसटीजीज़ एम्स दिल्ली, पीजीआई, होमी भाभा, सरकारी मेडिकल कॉलेजों के तकनीकी विशेषज्ञों और राज्य भर के विशेषज्ञों द्वारा तैयार किए गए हैं।

इस मौके पर प्रमुख सचिव स्वास्थ्य कुमार राहुल, विशेष सचिव स्वास्थ्य-सह-एमडी एनएचएम घनश्याम थोरी, निदेशक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण डॉ. हितिंदर कौर, एसपीओ एनपी-एनसीडी डॉ. गगनदीप सिंह ग्रोवर, प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. आशु, डॉ. अभिषेक कुंवर नेशनल प्रोफेशनल ऑफिसर (एनसीडी) डब्ल्यूएचओ - भारत, डॉ. आशीष भट्ट नेशनल एनसीडी ऑफिसर डब्ल्यूएचओ - भारत, डॉ. अभिषेक खन्ना नेशनल प्रोफेशनल ऑफिसर (स्वास्थ्य प्रमोशन और एसडीएच) डब्ल्यूएचओ - भारत भी मौजूद थे।

 

Tags: Dr Balbir Singh , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Ghanshyam Thori

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD