Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

विकासात्मक परियोजनाओं को समयबद्ध पूर्ण करना सुनिश्चित करें : जय राम ठाकुर

 Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh, Mahender Singh Thakur, Subhashish Panda, Vikas Labroo, Arindam Chaudhary, Sanjay Sharma, Naveen Puri, Pradhanmantri Krishi Sinchai Yojna, PMGSY, NABARD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 28 May 2021

Last updated on: May 28, 2021, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने अधिकारियों को विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं को समयबद्ध पूरा करने और उन परियोजनाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए जो पूर्ण होने वाली हंै। वह आज यहां मण्डी जिले के सिराज विधानसभा क्षेत्र की प्रगति और विकासात्मक कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी उनके द्वारा की गई घोषणाओं को पूरा करने के लिए विशेष प्राथमिकता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी विकासात्मक कार्यों में गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित किया जाए और गुणवत्ता से समझौता करने वाले ठेकेदारों व अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में मौसम को ध्यान में रखते हुए कार्य में तेजी लानी चाहिए ताकि परियोजनाओं को निर्धारित अवधि के भीतर पूरा किया जा सके।जय राम ठाकुर ने कहा कि अधिकारियों को विशेष रूप से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़कों के निर्माण के लिए भूमि से संबंधित मामलों का समाधान करना चाहिए ताकि अधिक से अधिक गांवों को सड़कों से जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के कुल 247 गांवों में से 205 गांवों को सड़कों से जोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि नाबार्ड, सीआरएफ और अन्य बाह्य सहायता प्राप्त परियोजनाओं के अंतर्गत कार्य शीघ्र पूरा किया जाना चाहिए ताकि लोग लाभान्वित हो सकं।मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न भवनों को ऊर्जा की प्रभावी बचत के साथ-साथ स्थानीय वास्तुकला के अनुसार डिजाइन किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्मित होने वाले भवनों में विस्तार की संभावना अवश्य होनी चाहिए।मुख्यमंत्री ने सिराज विधानसभा क्षेत्र में जलशक्ति विभाग द्वारा विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र में  जल जीवन मिशन के अतंर्गत 19, नाबार्ड के तहत आठ परियोजनाएं, छह अनुसूचित जाति उपयोजना और चार एडीबी परियोजनाओं सहित 37 जलापूर्ति परियोजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इनमें से 13.71 करोड़ रुपये की आठ योजनाओं के कार्य पूरे हो चुके हैं जो लोकार्पण के लिए तैयार हैं।

जय राम ठाकुर ने कहा कि जंजैहली क्षेत्र और ग्राम पंचायत तांदी, सरोआ में विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं के सुधारीकरण के कार्य पूरे होने वाले हैं। उन्होंने कहा कि जलशक्ति विभाग के अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत शेष परियोजनाओं का कार्य निर्धारित अवधि में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों के लिए बेहतर जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए नाबार्ड के अंतर्गत 14.83 करोड़ रुपये का लागत की आठ परियोजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति उपयोजना के अतंर्गत 3.70 करोड़ रुपये लागत की छह परियोजनाएं और एडबी जलापूर्ति परियोजनाओं के अंतर्गत 35.72 करोड़ रुपये की चार परियोजनाएं कियान्वित की जा रही हैं।मुख्यमंत्री ने विकासात्मक परियोजनाओं को समय पर पूर्ण करने पर संतोष व्यक्त करते हुए एशियन विकास बैंक द्वारा वित्तपोषित जल आपूर्ति परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्र होने के कारण यहां किसानों को सिंचाई सुविधाएं प्रदान करने की बहुत सीमित सम्भावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र में 12.50 करोड़ रुपये लागत की 12 सिंचाई परियोजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं, जिनमें से 6 नाबार्ड के अंतर्गत हैं। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं में से  3.40 करोड़ रुपये लागत की पांच सिंचाई परियोजनाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है, जिनका लोकार्पण शीघ्र ही किया जाएगा।जय राम ठाकुर ने अधिकारियों को थुनाग और जंजैहली कस्बों के लिए सीवरेज योजना को समय पर पूरा करने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि जंजैहली में सीवरेज योजना के अन्तर्गत 6.80 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिसमें चार ग्राम पंचायतें ढीमकटारू, जंजैहली, तुंगधार और बंग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि 5.50 करोड़ रुपये की थुनाग सीवरेज योजना से थुनाग और बेहल पंचायतों के लोगों को सुविधा मिलेगी।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से क्षेत्र में 50.89 करोड़ रुपये लागत की प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए भी कहा ताकि किसान फसल विविधीकरण को अपना कर अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर सकें। उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्र में बाढ़ नियंत्रण कार्यों को समयबद्ध पूरा करने के भी निर्देश दिए।जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि जल शक्ति विभाग की सभी परियोजनाओं को निर्धारित समयावधि में पूरा किया जाएगा।प्रधान सचिव लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) सुभाशीष पांडा, सचिव जल शक्ति विकास लाबरू, विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग अरिंदम चैधरी, इंजीनियर-इन-चीफ लोक निर्माण विभाग संजय शर्मा, इंजीनियर-इन-चीफ जल शक्ति विभाग नवीन पुरी सहित अन्य अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Mahender Singh Thakur , Subhashish Panda , Vikas Labroo , Arindam Chaudhary , Sanjay Sharma , Naveen Puri , Pradhanmantri Krishi Sinchai Yojna , PMGSY , NABARD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD