Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

राज्य कोविड नैदानिक समिति ने ब्लैक फंगस उपचार के लिए प्रोटोकाल तैयार किया

  Black Fungus, Black Fungus Infection, Black Fungus Virus, Health, Mucormycosis, Mucormycosis Black Fungus, ROCM, Black Fungus Medicine,  Amphotericin-B, Black Fungus Symptoms, Black Fungus Treatment , Black Fungus Epidemic,Fungal Infection, White Blood Cells, Himachal Pradesh, Himachal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 24 May 2021

Last updated on: May 24, 2021, 00:00 IST

स्वास्थ्य विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि राज्य कोविड नैदानिक समिति (क्लीनिकल कमेटी) ने म्यूकाॅरमायकोसिस/ब्लैक फंगस के उपचार के लिए विस्तृत उपचार प्रोटोकाॅल तैयार किया है। उन्होंने बताया कि म्यूकाॅरमायकोसिस एक कवक (फंगल) रोग है, जो आमतौर पर मानव शरीर के नाक, आंख और मस्तिष्क क्षेत्र को प्रभावित करता है। महामारी के दौरान ब्लैक फंगस रोग के बढ़ने का कारण कोविड-19 संक्रमण से मधुमेह (डायबिटीज) बिगड़ने की प्रवृत्ति होती है, रोगियों में नए मधुमेह का विकास होता है और कभी-कभी श्वेत रक्त कोशिकाओं की कमी हो जाती है। इसके अलावा, कोविड-19 मरीजों के उपचार में उपयोग किए जा रहे स्टेरायड जैसे इम्यूनोसप्रेसिव उपचार से भी इम्यूनिटी में कमी आती है।उन्होंने बताया कि कोविड-19 के दौरान पुरानी सांस की बीमारी, यांत्रिक वेंटिलेशन और अन्य संक्रमणों से भी म्यूकाॅरमायकोसिस की संभावना बढ़ जाती है। अनियंत्रित डायबिटीज मेलिटस, स्टेरायड द्वारा इम्यूनोसप्रेशन, लंबे समय तक आईसीयू में रहना आदि फंगल रोग होने का प्रमुख कारण हैं। उन्होंने कहा कि भर्ती किए गए कोविड-19 मरीजों में लक्षणों की निगरानी, बीमारी को पूरी तरह से नियंत्रित करने और उपचार के लिए पोस्ट कोविड फालो-अप करना आवश्यक है।उन्होंने बताया कि इस संक्रमण के लिए व्यक्ति को मुख्य तौर पर जिन लक्षणों के बारे में सतर्क रहने की आवश्यकता है उनमें सिरदर्द, नाक में लगातार रुकावट बनी रहना, दवाओं का कोई असर नहीं होना, नाक का बहना, दर्द या चेहरे पर सनसनी, त्वचा का मलिनकिरण, दांतों का ढीला होना, तालू का अल्सर या नाक गुहा और साइनोसाइटिस में ब्लैक नेक्रोटिक एस्चर आदि शामिल हैं। ब्लैक फंगस रोग आंखों को भी प्रभावित करता है, जिसके परिणामस्वरूप आंखों में सूजन और लाली, दोहरा दिखाई देना, नजर कमजोर होना, आंखों में दर्द आदि हो सकता हैं।प्रवक्ता ने बताया कि कुछ प्रयोगशालाओं की जांच में पाया गया हैं कि रक्त जांच, नाक की एंडोस्कोपिक जांच, एक्स-रे, सीटी स्कैन, बायोप्सी, नाक क्रस्ट सैंपलिंग ब्रोन्को एल्वोलर लैवेज आदि से भी यह बीमारी हो सकती है। म्यूकाॅरमायकोसिस चिकित्सा प्रबंधन का मानना है कि इस बीमारी का समय पर पता चल जाने से मरीज इससे पूरी तरह से ठीक हो जाता है।एंटिफंगल एम्फोटेरिसिन-बी इंजेक्शन और अन्य दवाओं से इस बीमारी का उपचार किया जा सकता है। इस बीमारी की तीन माह तक निरंतर निगरानी की जानी चाहिए।उन्होंने बताया कि जो मरीज आॅक्सीजन थेरेपी पर हैं या ह्यूमिडिफायर का उपयोग कर रहे हैं, उन्हें ह्यूमिडिफायर के लिए स्वच्छ और उबले हुए पानी का उपयोग सुनिश्चित करना चाहिए। मिनरल वाटर का उपयोग नहीं किया जाना चाहिए। ह्यूमिडिफायर के पानी को प्रतिदिन बदलना चाहिए। उन्होंने आग्रह किया कि लोगों को ब्लैक फंगस के सभी लक्षणों के संबंध में सतर्क रहना चाहिए ताकि समय पर उपचार हो सके।

 

Tags: Black Fungus , Black Fungus Infection , Black Fungus Virus , Health , Mucormycosis , Mucormycosis Black Fungus , ROCM , Black Fungus Medicine , Amphotericin-B , Black Fungus Symptoms , Black Fungus Treatment , Black Fungus Epidemic , Fungal Infection , White Blood Cells , Himachal Pradesh , Himachal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD