Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

होशियारपुर के 60 प्रतिशत गांवों ने अपने स्तर पर ठीकरी पहरों के माध्यम से लाकडाउन लागू किया : नवजोत सिंह माहल

माहल ने ग्रामीण इलाकों में कोविड के फैलाव को रोकने के लिए बाकी गांवों को भी लाकडाउन, ठीकरी पहरों का रास्ता अपनाने के लिए कहा

 Punjab Fights Corona, Coronavirus, COVID 19, Novel Coronavirus, Fight Against Corona, Covaxin, Covishield, Covid-19 Vaccine, Oxygen, Oxygen Cylinders, SARS-CoV-2, Sputnik V, Oxygen Plants, Pfizer, Astra Zeneca, Oxygen Concentrator, Remdesivir, Covifor, Oxygen supply, Liquid Medical Oxygen, Navjot Singh Mahal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 22 May 2021

Last updated on: May 22, 2021, 00:00 IST

एस.एस.पी नवजोत सिंह माहल ने आज कहा कि कोविड-19 के फैलाव पर काबू पाने के लिए  60 प्रतिशत गांव ठीकरी पहरों के माध्यम से अपने स्तर पर लाकडाउन लागू कर चुके हैं।इस बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए एस.एस.पी नवजोत सिंह माहल ने कहा कि पुलिस व सिविल प्रशासन सभी गांवों में ठीकरी पहरे लगाकर गांव में वायरस के दाखिल न हो सकने को यकीनी बनाने के लिए जरुरी कदम उठा रहा है।उन्होंने बताया कि अपने आप को अलग करना ही कोरोना वायरस पर काबू पाने का एकमात्र रास्ता है, जिसके लिए अधिकारियों व लोगों को ठीकरी पहरों की जरुरत व अहमियत के बारे में जागरुक किया जा रहा है। माहल ने बताया कि अब तक होशियारपुर पुलिस के दायरे में आते 60 गांव अपने आप अपने गांवों में ठीकरी पहरे लगा चुके हैं। उन्होंने कहा कि स्व एकांतवास व बाहरी लोगों के प्रवेश को रोकने को यकीनी बनाकर बहुत हद तक ग्रामीण इलाकों में कोरोना के  फैलाव के कंट्रोल में सहायता मिलेगी।उन्होंने कहा कि इस संबंध में सभी डी.एस.पीज सरपंचों के साथ बैठकें कर रहे हैं व ठीकरी पहरे लगाने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरपंचों को यह यकीनी बनाने के लिए संवेदनशील बनाया गया था कि या तो बाहरी व्यक्तियों की ओर से कोरोना से बचाव का टीका 15 दिन पहले लगा होना चाहि या फिर उनके पास 72 घंटे पहले की कोविड की नैगेटिव रिपोर्ट हो।ग्रामीण नौजवानों के उत्साह की प्रशंसा करते हुए एस.एस.पी ने कहा कि नौजवानों के पास अथाह जज्बा है व वे गांवों की सीमाओं में बाहरी व्यक्तियों के रोकने को यकीनी बना रहे हैं। उन्होंने उच्ची बसी व फतेहगढ़ गांवों की मिसाल दी जहां नौजवानों की सरगर्म सहभागिता से नाके प्रभावी साबित हो रहे हैं। उन्होंने बाकी गांवों के सरपंचों को लोगों की सुरक्षा यकीनी बनाने व प्रशासन का सहयोग करते हुए ठीकरी पहरे लगाने की अपील की ताकि वायरस के फैलाव की कड़ी को तोड़ा जा सके।

 

Tags: Punjab Fights Corona , Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , Fight Against Corona , Covaxin , Covishield , Covid-19 Vaccine , Oxygen , Oxygen Cylinders , SARS-CoV-2 , Sputnik V , Oxygen Plants , Pfizer , Astra Zeneca , Oxygen Concentrator , Remdesivir , Covifor , Oxygen supply , Liquid Medical Oxygen , Navjot Singh Mahal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD