Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आक्सीजन आपूर्ति बढ़ाने के लिए प्रयासरत है राज्य सरकारः मुख्यमंत्री

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh, Dr. Nipun Jindal,   Arindam Chaudhary, Dr. B.B. Katoch, Dr. Rajneesh Pathania, Dr. Janak Raj , Anil Khachi, J.C. Sharma, Amitabh Awasthi, Dr Rajiv Saizal, Trilok Jamwal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 20 May 2021

Last updated on: May 20, 2021, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने राज्य में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार की ओर से राज्य को 1036 अतिरिक्त आॅक्सीजन कंसन्ट्रेटर प्रदान किए जायेंगे।जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में आक्सीजन सिलंडरों की समुचित आपूर्ति सुनिश्चित की जानी चाहिए ताकि मरीजों को आक्सीजन की कमी न हो। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने केन्द्र से प्रदेश के लिए आॅक्सीजन कोटा 10 मीट्रिक टन बढ़ाने का भी आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने पहले ही आॅक्सीजन कोटा 15 मीट्रिक टन से बढ़ाकर 30 मीट्रिक टन कर दिया है। उन्होंने कहा कि मरीजों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए राज्य में पहले से ही 6200 डी-टाइप और 2200 बी-टाइप के सिलेंडर उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि राज्य द्वारा सीएसआर के अन्तर्गत विभिन्न एजेंसियों से 250 सिलेंडर प्राप्त हुए हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के लिए 20 किलोलीटर आक्सीजन क्रायोजेनिक टैंक स्थापित करने के लिए भी प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि इस तरह के दो टैंक आईजीएमसी शिमला और डा. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय टांडा में लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सीएसआर के अन्तर्गत अधिक से अधिक आक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करवाने के भी प्रयास किए जाने चाहिए।

जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य के सभी 200 बिस्तरों और उससे अधिक बिस्तरों की क्षमता वाले अस्पतालों में आक्सीजन की सुविधा को कई गुणा बढ़ाने के प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के लक्षण वाले मरीजों की पहचान करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाना चाहिए ताकि उनकी शीघ्र जांच की जा सके और उसके अनुसार उपचार उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने राज्य में कोविड-19 प्रबंधन के लिए बेहतर तंत्र शुरू करने की आवश्यकता भी महसूस की। उन्होंने कहा कि इस वायरस की गंभीरता के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाना चाहिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षमता बढ़ाने और वायरस के कारण मृत्यु दर कम करने के लिए पूर्ण योजना तैयार की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि विशेषकर हमीरपुर और ऊना जिलों में अतिरिक्त सुविधाएं सृजित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 मरीजों के उपचार के लिए एम्स बिलासपुर के अधिकारियों के साथ मामले को उठाया जाए।स्वास्थ्य मंत्री डा. राजीव सैजल, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, मुख्य सचिव अनिल खाची, अतिरिक्त मुख्य सचिव जे.सी. शर्मा, स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी, एनएचएम के मिशन निदेशक डा. निपुण जिंदल, विशेष सचिव अरिंदम चैधरी, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डा. बी.बी. कटोच, प्रधानाचार्य आईजीएमसी रजनीश पठानिया, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक आईजीएमसी डा. जनक राज और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Dr. Nipun Jindal , Arindam Chaudhary , Dr. B.B. Katoch , Dr. Rajneesh Pathania , Dr. Janak Raj , Anil Khachi , J.C. Sharma , Amitabh Awasthi , Dr Rajiv Saizal , Trilok Jamwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD