Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आम आदमी पार्टी के परिवार में इजाफा, भाजपा व अकाली नेता पार्टी में शामिल

केजरीवाल सरकार द्वारा दिल्ली में किए विकास कार्यों और नीतियों से पंजाब के लोग हो रहे प्रभावित- माणूके

 Harchand Singh Barsat, Meet Hayer, Gurmeet Singh Meet Hayer, Sarvjit Kaur Manuke, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 19 May 2021

Last updated on: May 19, 2021, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) के परिवार में बुधवार को इजाफा हुआ जब भाजपा और अकाली दल बादल के नेता पार्टी में शामिल हुए। बुधवार को पार्टी मुख्यालय चंडीगढ़ में पंजाब विधान सभा में विरोधी दल की उपनेता सर्बजीत कौर माणूके, विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर, आप के राज्य महासचिव हरचंद सिंह बरसट और एडवोकेट नरिंदर सिंह टिवाणा ने इन नेताओँ का पार्टी में स्वागत किया।इस मौके पर सर्बजीत कौर माणूके ने कहा कि कोरोना महामारी से पीडि़त लोगों को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हर तरह की सहूलत और इलाज देने के लिए दिन रात काम कर रहे हैं। केजरीवाल ने दुकानदारों, टैक्सी व ऑटो चालकों सहित आम मजदूरों को आर्थिक मदद और राशन उपलब्ध करवाया है। उन्होंने ने कहा कि केजरीवाल सरकार द्वारा दिल्ली में किए गए विकास कार्यों और नीतियों से पंजाब के लोग बहुत प्रभावित हो रहे हैं। पंजाब की लोग चाहते हैं कि यहां में ‘आप’ की सरकार बने, क्योंकि पंजाब के लोग रेत माफिया, शराब माफिया, ट्रांसपोर्ट माफिया सहित केबल माफिया से परेशान हो चुके हैं। अब वह इस माफिया राज से छुटकारा पाना चाहते हैं।वहीं इस दौरान विधायक मीत हेयर ने कहा कि ‘आप’ देश के आम लोगों की पार्टी है, ना कि कनाडा की। दिल्ली की केजरीवाल सरकार आम लोगों के लिए नीतियां बनाती हैं, जिस कारण पंजाब के आम लोग पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं और दिन प्रति दिन ‘आप’ का काफिला बढ़ता जा रहा है।सर्बजीत कौर माणूके ने बताया कि जालंधर के यूथ अकाली दल मुस्लिम विंग के जिला प्रधान अब्दुल बारी सलमानी, अब्दुल क्यूम सलमानी और सोनू सलमानी ‘आप’ के परिवार में शामिल हुए हैं। इसी तरह जालंधर से ही भाजपा के युवा नेता व ‘मिश्न मोदी अगेन पीएम 2019’ कैंपेन के इंचार्ज गुरविंदर सिंह भी अपने साथियों सहित ‘आप’ में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल हुए नेताओं ने हर तरह से ‘आप’ का साथ देने का वायदा किया और साथ ही कहा कि 2022 में पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।

 

 

Tags: Harchand Singh Barsat , Meet Hayer , Gurmeet Singh Meet Hayer , Sarvjit Kaur Manuke , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD