Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

डीआरडीओ की '2 डीजी' दवा से तीन से सात दिन में ठीक होंगे कोरोना मरीज : डॉ. अनंत नारायण भट्ट

Coronavirus, COVID 19, Novel Coronavirus, Fight Against Corona, Covaxin, Covishield, Covid-19 Vaccine, Oxygen, #OxygenCylinders, #oxygen, Oxygen Cylinders, SARS-CoV-2, Sputnik V, Oxygen Plants, Pfizer, Astra Zeneca, Oxygen Concentrator, Remdesivir, Covifor, Oxygen supply, Liquid Medical Oxygen
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 18 May 2021

Last updated on: May 18, 2021, 00:00 IST

कोरोना संक्रमण को मात देने के लिए रक्षा विकास अनुसंधान संगठन (डीआरडीओ ) द्वारा निर्मित 2डीजी दवा सौ फीसद कारगर बताई जा रही है। इसे बनाने वाली वैज्ञानिकों की टीम में शामिल गोरखपुर के डॉक्टर अनंत नारायण भट्ट ने खास बातचीत में बताया कि, "दवा 2 डीजी (2 डीऑक्सी डी ग्लूकोज) ट्रायल में कोरोना संक्रमण से शत प्रतिशत निजात दिलाने में कारगर रही है। उनका कहना है कि ट्रायल के दौरान सभी कोरोना मरीज 2 से 7 दिन के अंदर ठीक हुए हैं। उनको ऑक्सीजन और अन्य कोई जरूरत नहीं पड़ी। कुछ दिनों यह दवा हर आदमी की पहुंच में होगी। करीब हफ्ते भर पहले ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया से आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी मिलने के बाद हैदराबाद की डॉ रेड्डीज लैब ने इसका उत्पादन शुरू कर दिया है।"डॉ. भट्ट का कहना है कि, "यह दवा आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना पर आधारित है। उनके मुताबिक कोविड के पहले वेव में ही डीआरडीओ ने दवा बनाने की ठान ली थी। इसके लिए एक टीम को हैदराबाद की डॉ रेड्डीज लैब में रिसर्च के लिए लगाया गया। दिल्ली में कार्यरत डॉ भट्ट को भी हैदराबाद भेजा गया। दिनरात एक कर रिसर्च टीम को आखिरकार कामयाबी मिल ही गई।

"इस दवा के बाबत डॉ. भट्ट का कहना है कि, "जिन मरीजों पर इसका प्रयोग किया गया उन्हें तीन दिन बाद ही अलग से ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखने की जरूरत नहीं पड़ी। 42 प्रतिशत मरीज तीन दिन में और 75 से 80 प्रतिशत तक मरीज सात से आठ दिन में ही कोरोना संक्रमण से ठीक हो गए। 11 से 12 दिन में रिकवरी की दर शत प्रतिशत मरीजों में पाई गई है। पूरी तरह अपने ही देश में निर्मित यह दवा सैशे में पावडर के रूप में है।"पूरी तरह देश में निर्मित कोविड मेडिसिन 2-डीजी को विकसित करने वाली टीम के अहम सदस्य डीआरडीओ के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अनंत नारायण भट्ट गोरखपुर के गगहा इलाके के कौवाडील के रहने वाले हैं। उनका कहना है कि उन्हें इस बात पर गर्व की अनुभूति होती है कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जिले के रहने वाले हैं। बकौल डॉ भट्ट, आज गोरखपुर सीएम योगी के नाते पूरे विश्व में जाना जाता है। पूरा देश उनकी कर्मठता और ईमानदारी का कायल है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनकी कई बार तारीफ कर चुके हैं। डॉ भट्ट कहते हैं कि देश की सबसे बड़ी आबादी वाला राज्य होने के बावजूद यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेहतरीन और तारीफ के काबिल कोविड प्रबंधन किया है। यही वजह है कि उनके कोविड प्रबंधन की तारीफ डब्लूएचओ, नीति आयोग व अन्य प्लेटफॉर्म पर हुई है।ज्ञात हो कि कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडो) की दवा 2 डीजी की पहली खेप 10 हजार खुराक सोमवार को जारी कर दी गयी है। 2 डीजी दवा सीधे मरीज की कोशिकाओं में काम करेगी, जिससे प्रतिरक्षा प्रणाली तेजी से ठीक होगी।

 

Tags: Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , Fight Against Corona , Covaxin , Covishield , Covid-19 Vaccine , Oxygen , #OxygenCylinders , #oxygen , Oxygen Cylinders , SARS-CoV-2 , Sputnik V , Oxygen Plants , Pfizer , Astra Zeneca , Oxygen Concentrator , Remdesivir , Covifor , Oxygen supply , Liquid Medical Oxygen

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD