Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

बलबीर सिंह सिद्धू द्वारा 2021-25 के लिए पंजाब में टी.बी. के ख़ात्मे संबंधी गाइडेंस दस्तावेज़ जारी

 Balbir Singh Sidhu, Health and Family Welfare Minister, Punjab, Tuberculosis, Guidance Document for Tuberculosis Elimination in Punjab, TB
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 18 May 2021

Last updated on: May 18, 2021, 00:00 IST

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री पंजाब बलबीर सिंह सिद्धू ने आज 2021-25 में टी बी के ख़ात्मे के लिए गाइडेंस दस्तावेज़ जारी किये जोकि 2025 तक राज्य में टी बी के ख़ात्मे के लिए विभाग के लक्ष्य को दर्शाते हैं।इस दस्तावेज़ बारे और ज्यादा जानकारी देते हुए बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि पंजाब सरकार ने 2030 के सतत विकास के लक्ष्य हासिल करने से पाँच साल पहले 2025 तक टीबी के ख़ात्मे का लक्ष्य निश्चित किया है।उन्होंने कहा कि पंजाब में टी बी के ख़ात्मे की राष्ट्रीय रणनीतिक योजना (एनएसपी) 2017-25 के चार स्तम्भों पर आधारित हैं - जांच - उपचार - रोकथाम - विश्वास रखना। यह योजना टी बी के जल्द पहचान और तत्काल इलाज के साथ विश्वव्यापी नशा संवेदनशीलता टैस्ट, संपर्कों की योजनाबद्ध जांच और उच्च जोखिम वाले समूहों और एचआईवी, डायबटीज़, तम्बाकू और कुपोषण जैसी सहकारिता वाली स्थितियों को हल करने पर केन्द्रित है।स. सिद्धू ने कहा कि प्रोग्राम द्वारा अब तक प्राप्त की गई सफलता को कायम रखने और बेहतर बनाने के लिए टी बी के विरुद्ध लड़ाई में चुनौतियों का हल करने के साथ-साथ सभी यत्नों को जारी रखने की ज़रूरत है। यह लक्ष्य हमारी वचनबद्धता और दृढ़ता के साथ ही हासिल किया जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि टी बी सिर्फ़ एक सार्वजनिक स्वास्थ्य का मुद्दा नहीं है, बल्कि भारतीय आर्थिकता के भारी आर्थिक नुक्सान का कारण बनता है।स्वास्थ्य मंत्री ने 2025 तक राज्य में टी बी ख़त्म करने वाले दस्तावेज़ को सामने लाने में राज्य टीबी सेल और सभी हिस्सेदारों को शामिल होने के लिए बधाई दी। आने वाले साल पंजाब में टी बी के ख़ात्मे के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। राज्य में 2025 तक टीबी के ख़ात्मे के लिए स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती केन्द्रों (एचडब्ल्यूसी) की पूरी तरह टीबी सेवाओं का एकीकरण और मज़बूत होना है। इससे कम्युनिटी में टी बी बारे जागरूकता में सुधार, टी बी के मरीज़ों की जल्द पहचान, टी बी के इलाज का बेहतर पालन और लोगों को टी बी सेवाओं की आसान पहुँच और उपलब्धता को यकीनी बनाया जा सकेगा।टी बी के ख़ात्मे के लिए दिशा-निर्देशों की ज़रूरत को मुख्य रखते हुए डॉ. जी.बी. सिंह डायरैक्टर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण पंजाब ने कहा कि राज्य के ये विशेष दिशा-निर्देश टीबी के ख़ात्मे के लिए मरीज़ केंद्रित मॉडल के लिए मददगार होंगे। इस तरह राज्य टीबी की रोकथाम पर ध्यान केन्द्रित कर सकेगा और मल्टीड्रग और व्यापक तौर पर ड्रग-रोधक टी बी के प्रभाव को घटाएगा। इस मौके पर स्टेट टी बी अधिकार पंजाब डॉ. जसतेज सिंह कुलार और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Balbir Singh Sidhu , Health and Family Welfare Minister , Punjab , Tuberculosis , Guidance Document for Tuberculosis Elimination in Punjab , TB

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD