Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब सरकार के प्रयत्नों से ‘आक्सीजन ऐक्सप्रैस ’ तरल मैडीकल आक्सीजन ले कर फिल्लौर पहुँची

तरल मैडीकल आक्सीजन की यह खेप कोविड विरुद्ध लड़ाई में निभाएगी निर्णायक भूमिका - एम.पी. और डिप्टी कमिश्नर

Santokh Singh Chaudhary, Chaudhary Santokh Singh, Ghanshyam Thori, Punjab Fights Corona, Coronavirus, COVID 19, Covaxin, Covishield, Covid-19 Vaccine, Oxygen, Oxygen Cylinders, SARS-CoV-2, Sputnik V, Oxygen Plants, Pfizer, Astra Zeneca, Oxygen Concentrator, Remdesivir, Covifor, Oxygen supply, Liquid Medical Oxygen
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फिल्लौर (जालंधर) , 17 May 2021

Last updated on: May 17, 2021, 00:00 IST

पंजाब सरकार की तरफ से जरूरतमंद लोगों के लिए तरल मैडीकल आक्सीजन गैस को निर्विघ्न और उचित ढंग से सुनिश्चित करने के लिए किये जा रहे प्रयत्नों को तब सफलता मिली, जब 40 मीट्रिक टन आक्सीजन से भरी ‘ आक्सीजन एक्प्रैस ’ रेल गाड़ी का लोक सभा मैंबर चौधरी संतोख सिंह और डिप्टी कमिश्नर जालंधर श्री घनश्याम थोरी ने फिल्लौर पहुँचने पर स्वागत किया।आज के दिन को अहम बताते हुए मैंबर पार्लियामैंट और डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की तरफ से 40 मीट्रिक टन गैस का प्रंबध लोगों की कीमती जानों बचाने के लिए किया गया है। उन्होनें बताया कि इसमें से 20 मीट्रिक टन आक्सीजन जालंधर ज़िले के लिए है जबकि बाकी रहता स्टाक अमृतसर, पठानकोट, और होशियारपुर जिलें में बाँटा जायेगा। उन्होनें कहा कि कोरोना वायरस के नये रूप का मुकाबला करने के लिए आक्सीजन प्राथमिक हथियारों में से एक है और इसकी नियमित तौर पर निर्विघ्न स्पलाई को सुनिश्चित करने के लिए पंजाब सरकार की तरफ से कोई कमी बाकी नहीं छोड़ी जायेगी। दोनों ने कहा कि पंजाब सरकार के अथक प्रयत्नों से बोकारो से 40 मीट्रिक टन की पहली ‘ आक्सीजन ऐक्सप्रैस ’ रवाना हो सकी ,जहाँ पंजाब का 80 मीट्रिक टन कोटा है। 

उन्होनें बताया कि इसमें से 40 मीट्रिक टन आक्सीजन जालंधर को अलाट की गई है।लोग सभा मैंबर और डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि महामारी कारण बढ रहे मामलों कारण आक्सीजन की कमी आई, इससे पहले पंजाब सरकार की तरफ से हवाई और सड़क रास्ते के द्वारा वाहनों को इन प्लांटों में गैस भरने के लिए भेजा जा रहा था .जिनको वापिस आने में 5 से 6 दिन का समय लग जाता था। उन्होनें बताया कि लोगों के हित को देखते हुए पंजाब सरकार की तरफ से भारतीय रेलवे का सहयोग लेते हुए ‘आक्सीजन ऐक्सप्रैस ’ शुरू की गई ,जिस को दप्पर (एस.ए.एस.नगर) से बोकारो के लिए रवाना किया गया। दोनों ने बताया कि मारकफ़ैड को इस स्पलाई के लिए नोडल एजेंसी बनाया गया और इसकी तरफ से रेलवे के सहयोग के साथ आक्सीजन ऐक्सप्रैस को चलाया गया।मैंबर पार्लियामेंट और डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि यहाँ से अब आक्सीजन के टैंकरों को वाहनों में ट्रांसफर किया जायेगा और फिर इस के बाद टैंकर खाली होने और आगामी स्पलाई के लिए जालंधर के आक्सीजन प्लांटों में भेजा जाएंगा। उन्होनें कहा कि खाली होने उपरांत टैंकरों को दोबारा भरने के लिए वापिस आक्सीजन ऐक्सप्रैस पर भरा जायेगा, दोनों ने बताया कि टैंकरों को जल्दी खाली करने और दोबारा वापिस रेल गाड़ी में भरने करने के लिए पहले ही पुख्ता प्रबंधों को पूरा करते हुए प्रक्रिया को तेज़ किया गया है।इस अवसर पर उप मंडल मैजिस्ट्रेट वनीत कुमार और अन्य भी उपस्थित थे।

 

Tags: Santokh Singh Chaudhary , Chaudhary Santokh Singh , Ghanshyam Thori , Punjab Fights Corona , Coronavirus , COVID 19 , Covaxin , Covishield , Covid-19 Vaccine , Oxygen , Oxygen Cylinders , SARS-CoV-2 , Sputnik V , Oxygen Plants , Pfizer , Astra Zeneca , Oxygen Concentrator , Remdesivir , Covifor , Oxygen supply , Liquid Medical Oxygen

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD