Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

रक्तदान शिविर का आयोजन कर 100 यूनिट रक्त एकत्र

बेहद ही पुण्य का काम किया रक्तदान दाताओं ने : सुनील अरोड़ा

 Blood Camp, Haridwar, Uttarakhand, Haridwar News, Uttarakhand News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News/(हरप्रीत सिंह)

हरिद्वार (उत्तराखण्ड) , 12 May 2021

Last updated on: May 12, 2021, 00:00 IST

कोरोना काल में पीडि़त मरीजो की मदद करने में जुटे ब्लड वालिंटियर्स हरिद्वार की और से रक्तदान शिविर का आयोजन कर 100 यूनिट रक्त एकत्र ब्लड बैंक को सौंपा गया। गीत गोविंद बेंकट हॉल में आयोजित रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में शहर के युवा रक्तदान करने पहुंचे। ब्लड बैंक की टीम ने प्रभारी डा.रविन्द्र चौहान की देखरेख में रक्तदान शिविर के आयोजन में सहयोग किया। सुनील अरोड़ा ने बताया कि कोरोना काल में रक्तकोष में रक्त की कमी की जानकारी मिलने पर रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में कोरोना से पीडि़त मरीजों के इलाज के लिए प्लाज्मा की बेहद आवश्कता है। रक्तदान के साथ प्लाज्मा दान के लिए भी लोगों को आगे आना चाहिए। जो व्यक्ति कोरोना संक्रमित होने के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। वे प्लाज्मा दान कर सकते हैं। यह पूरी तरह सुरक्षित है। इससे किसी का जीवन बचाया जा सकता है। इसलिए सभी को आगे आकर रक्तदान के साथ प्लाज्मा दान करने में भी सहयोग करना चाहिए। ब्लड वालिंटियर ऋषि सचेदवा ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। सामान्य दिनों की अपेक्षा कोरोना काल में रक्त की बेहद आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ब्लड वॉलिंटियर्स टीम लगातार कोरोना पीडि़तो की मदद कर रही है। अनिल अरोड़ा, शेखर सतीजा, मयंक छाबड़ा, लक्ष्य नारंग, हन्नी कथूरिया, सचिन बेनीवाल, तुषार गाबा, अमित नेगी, मनीष लखानी, प्रवीण कुमार, राजन खन्ना, विपिन गुप्ता मन्नु शिवपुरी, आशीष जैन, सूर्यांश मित्तल, सिद्धांत मित्तल, हिमानी मेहता, कामना तनेजा, विशाल अनेजा आदि ने शिविर के आयोजन में सहयोग किया। ब्लड बैंक टीम में महावीर चौहान, राखी जितवाण, रजनी चौधरी, रैना नैय्यर, नवीन बिंजोला, सतीश ठाकुर, केएम जोसफ, बेबी आदि शामिल रहे। 

 

Tags: Blood Camp , Haridwar , Uttarakhand , Haridwar News , Uttarakhand News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD