Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल

 

उत्तर प्रदेश में एक घर से निकले 50 सांप, ग्रामीण भयभीत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फतेहपुर (उत्तर प्रदेश) , 12 May 2021

Last updated on: May 12, 2021, 00:00 IST

फतेहपुर जिले के जहानाबाद पुलिस क्षेत्र में आने वाले लालूगंज इलाके में उस समय भय व्याप्त हो गया, जब एक घर से एक के बाद एक सांप निकलने लगे। घर के मालिक गया प्रसाद ने कहा कि उन्होंने मंगलवार दोपहर को अपने घर में कुछ सांप के बच्चों को देखा, जिसके बाद उन्होंने इन्हें पकड़ा और दूर ले जाकर खाली स्थान पर छोड़ दिया।बाद में शाम होते-होते घर के सभी कोनों से एक के बाद एक सांप निकलने लगे। घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही उनके घर के पास ग्रामीण बड़ी संख्या में एकत्रित होने लगे।इसके बाद एक सपेरा (सांप पकड़ने वाला) बुलाया गया और घर में मौजूद सांपों को पकड़ा गया और बाद में इन्हें पास के एक वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया।गया प्रसाद ने कहा, हमने अब तक 50 से अधिक सांपों को पकड़ा है।घटना से क्षेत्र में भय और दहशत फैल गई है और लोग यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि घर में खासतौर पर बच्चों का खास ध्यान रखा जाए।इसी तरह की एक घटना 2018 में मेरठ जिले में सामने आई थी, जहां सलीम अहमद नामक एक व्यक्ति के घर में 150 से अधिक सांप निकले थे।वन अधिकारियों ने बाद में कहा कि यह संभावना है कि सांप ने घर के किसी बिल या छेद में अंडे रखे होंगे और इन्हीं में से सांप के बच्चे निकले होंगे।

 

Tags: Khas Khabar , Fatehpur , Laluganj , snakes

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD