Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सरबत का भला ट्रस्ट ने अफगानिस्तान अम्बैसी को शरनारथियों के लिए 120 टन राशन सौंपा

डा.ओबराए के इस प्रयास के साथ दोनों देशों के रिश्तों में बढ़ेगी ओर मिठास: अम्बैसडर फरीद मामुन्दजई

 Sarbat Da Bhala Trust Amritsar, Sarbat Da Bhala, Sarbat Da Bhala Trust, Sarbat Da BhalaTrust Patiala, S P Singh Oberoi, DR. S. P. Singh Oberoi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अंमृतसर , 12 May 2021

Last updated on: May 12, 2021, 00:00 IST

बिना किसी स्वार्थ से अपनी जेब से  करोड़ों रुपए ख़र्च कर दिन -रात दीन दुखियों की सेवा में जुटे रहने वाले दुबई के प्रसिद्ध कारोबारी और सर्बत का भला ट्रस्ट के संस्थापक डा.एसपी.सिंह ओबराए की तरफ से आज अफगानिस्तान अम्बैसी को अम्बैसडर फरीद मामुन्दजई की मौजुदगी में अफगानिस्तान से उजड़ कर भारत आए 20 हज़ार के करीब शरणार्थियों के लिए सूखे राशन की पहली खेप सौंप दी है।इस सम्बन्धित जानकारी सांझी करते हुए ट्रस्ट के प्रमुख  डा.एसपी सिंह ओबराए ने बताया कि अफगानिस्तान अम्बैसी के अम्बैसडर फरीद मामुन्दजई ने उनके साथ इंटरनेट के जरिए मीटिंग कर उन्हे बताया था कि अफगानिस्तान से उजड़ कर भारत आए करीब 20 हज़ार शरणार्थियों की कोरोना महामारी के चलते हालात नाजुक बने हुए हैं और कोई काम न होने के कारण उनको इस समय पर राशन और मैडीकल से सम्बन्धित सामान की सख़्त ज़रूरत है। उन्होंने बताया कि अम्बैसी की इस माँग के तुरंत बाद उनके द्वारा संस्थापक किये गए कोविड सेंटरों के लिए अपेक्षित मैडीकल के साथ सम्बन्धित सामान भेज दिया था वहां ही आज ट्रस्ट के प्रमुख मैंबर रवीन्द्र सिंह रोबिन, सुखजिन्दर सिंह हेर, शिशपाल सिंह लाडी और नवजीत सिंह घई के द्वारा सभी शरणार्थियों को ट्रस्ट की तरफ से तीन महीने तक दिए जाने वाले सूखे राशन की पहली खेप के अंतर्गत सूखे राशन के साथ भरे 11 ट्रकों में 120 टन राशन भी अम्बैसी को सौंप दिया गया है। डा.ओबराए ने बताया कि यह राशन दिल्ली, पुना, हैदराबाद और कलकत्ता आदि शहरों में रह रहे सभी शरणार्थियों को बँटा जायेगा और राशन की हर महीने दी जाने वाली 30 किलो की एक किट में 15 किलो आटा, 5किलो चावल, 3किलो दाल, 3किलो चीनी, 2किलो न्यूटरी (सोयाबीन) और 2लीटर खाना बनाने वाला तेल को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि पूरे राशन के इलावा मैडीकल के सामान पर ट्रस्ट का कुल 2 करोड रुपए ख़र्च आया है। डा.ओबराए ने बताया कि उन्होंने अम्बैसी को यह भी अश्वासन दिलाया है कि यदि भविष्य में भी कोई ऐसी ज़रूरत पड़ती है तो ट्रस्ट उन का साथ देगा।डा.ओबराए की तरफ से भेजा राशन प्राप्त करने उपरांत अफगानिस्तान अम्बैसडर फरीद मामुन्दजई ने उनका विशेष धन्यवाद करते कहा कि इस मुश्किल घड़ी में डा.ओबराए की तरफ से जो उनके लोगों की मदद की गई है, उसे कभी भी भुलायआ नहीं जायेगा। उन्होंने यह भी कहा डा. ओबराए और दूसरे भारतियों ने जो भी उनकी मदद की है, उसके साथ अफगानिस्तान और भारत के आपसी संबंधों में मिठास बढ़ेगी।इस दौरान ट्रस्ट के नुमायंदों को अफगानिस्तान अम्बैसी की तरफ से विशेष तौर पर सम्मानित भी किया गया।इस अवसर पर दिल्ली की समाज सेविका नविता श्रीकांत और अम्बैसी के अन्य उच्च अधिकारी भी मौजूद थे।

 

Tags: Sarbat Da Bhala Trust Amritsar , Sarbat Da Bhala , Sarbat Da Bhala Trust , Sarbat Da BhalaTrust Patiala , S P Singh Oberoi , DR. S. P. Singh Oberoi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD