Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सीएम खट्टर ने 2 ऑक्सीजन टैंकरों को रवाना किया, हरियाणा के लिए लेकर आएंगे ऑक्सीजन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 11 May 2021

Last updated on: May 11, 2021, 00:00 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को चंडीगढ़ अंतराष्र्ट्ीय हवाई अड्डे से ऑक्सीजन सप्लाई लाने के लिए कार्गो जहाज से दो टैंकर रवाना किए। भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के कार्गो विमान से ये टैंकर भुवनेश्वर भेजे गए हैं, जिनमें लगभग 45 टन ऑक्सीजन आएगी।इससे हरियाणा में मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि टैंकर कोविड-19 रोगियों के लिए निर्बाध ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि टैंकर अगले दिन ओडिशा के टाटा स्टील प्लांट से तरल ऑक्सीजन लेकर लौटेंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में राउरकेला, जामनगर, अांगुल आदि कई स्थानों से मेडिकल ऑक्सीजन की सप्लाई रेल एवं हवाई मार्ग से आ रही है। अब तक हवाई जहाज ने 19 फेरे लगाए हैं तथा 36 टैंकरों के माध्यम से 436 मिट्रिक टन मेडिकल ऑक्सीजन सप्लाई हुई है।उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन सप्लाई बिना किसी बाधा के सभी जिलों में मरीजों को समय पर उपलब्ध करवाई जा रही है। इस प्रकार, मानव जीवन को बचाने के लिए सरकार की ओर से बेहतर पहल की गई है।मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय वायु सेना कोविड महामारी के दौरान सराहनीय कार्य कर रही है।इसके लिए मुख्यमंत्री ने वायु सेना का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने वायु सेना के अधिकारियों से विस्तार से बातचीत की और संकट की इस घड़ी में सराहनीय कार्य करने पर उनका हौसला बढ़ाया।मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के पानीपत व हिसार में 500-500 बेड के अस्पताल तैयार किए जा रहे हैं। इस कार्य में भी सेना का सहयोग लिया जा रहा है।

 

Tags: Manohar Lal Khattar , Haryana , Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , Fight Against Corona , Covaxin , Covishield , Covid-19 Vaccine , Oxygen , #OxygenCylinders , #oxygen , Oxygen Cylinders , SARS-CoV-2 , Sputnik V , Oxygen Plants , Pfizer , Astra Zeneca , Oxygen Concentrator , Remdesivir , Covifor , Indian Air Force

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD