Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

रेडक्रॉस पीड़ित मानवता की सेवा व सहायता की प्रतीक : राहुल कुमार

Red Cross, District Red Cross Society, Red Cross Society, District Red Cross Society Kangra, Rahul Kumar, District Red Cross Kangra, State Red Cross, HP State Red Cross Society, Himachal Pradesh, Himachal, Dharamshala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 08 May 2021

Last updated on: May 08, 2021, 00:00 IST

जिला रेडक्रास सोसायटी कांगड़ा के उपाध्यक्ष एवं अतिरिक्त उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि जिला रेडक्रॉस सोसायटी, कांगड़ा हमेशा पीड़ित मानवता की सेवा निःस्वार्थ सेवा भाव से काम कर रही है। सोसायटी द्वारा असहाय निर्धन जरूरतमंद रोगियों को उनके उपचार के लिए नकद आर्थिक सहायता, निःशुल्क दवाईयों की सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि आज कोविड-19(कोरोना वायरस), एक वैश्विक महामारी का रूप धारण कर चुकी है। इस महामारी से समूचा हिमाचल व जिला कांगड़ा भी अछूता नहीं रहा है। जिला रेडक्रॉस कांगड़ा इस दुःख की घड़ी में पीड़ित लोगों के साथ खड़ी है।एडीसी ने कहा कि इस परिस्थिति को मद्देनजर रखते हुए जिला रेडक्रॉस सोसायटी कांगड़ा ने आज विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर डैडिकेटड कोविड केयर संेटर जोनल अस्पताल धर्मशाला में 2000 फेस मास्क, 500 पेयर दस्ताने, 500 फेस मास्क एन095, 300 हैंड सैन्टाईजर, 50 फेस सील्ड, 20 प्लस ऑक्सीमीटर, 200 पी0पी0किट्स इत्यादि आवश्यक सामान भेंट किया तथा रोगियों को फल वितरित किये। 

इसके अतिरिक्त डैडिकेटड कोविड केयर सेंटर जोनल अस्पताल धर्मशाला में भर्ती रोगियों की सुविधा के लिए 10 व्हील चेयर भी प्रदान की।राहुल कुमार ने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि कोरोना ने विकराल रूप धारण कर लिया है और सभी को सजग होकर रहने की आवश्यकता है। इस वायरस से लोग भयभीत न हों अपितु सजग रहें। सरकार व प्रशासन द्वारा जारी किये गये नियमों का कड़ाई से पालन करें जो कि हमारे जीवन के लिए आवश्यक है। साफ सफाई का ध्यान रखें, अपने हाथ साबुन तथा सैनेटाइजर से साफ करें और दूसरे व्यक्ति से भी उचित दूरी बनाए रखें।उन्होंने कहा कि जो भी दानी सज्जन अपनी और से इस संकट की घड़ी में असहाय निर्धन, जरूरतमंद रोगियों की सहायता करना चाहते हैं, वे अपनी सहयोग राशि जिला रेडक्रॉस को भेज सकते हैं। उनके द्वारा भेंट की गई छोटी सी मदद भी इस समय में पीड़ित मानवता की सेवा में एक वरदान से कम नहीं होगी।इस अवसर पर क्षेत्रीय चिकित्सालय धर्मशाला के अधीक्षक डॉ.राजेश गुलेरी, डॉ.अजय दत्ता, डॉ.अनिल भट्ट, रेडक्रॉस के आजीवन सदस्य मनोज कुमार, जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव ओम प्रकाश शर्मा सहित रेडक्रास का स्टाफ भी उपस्थित था।

 

Tags: Red Cross , District Red Cross Society , Red Cross Society , District Red Cross Society Kangra , Rahul Kumar , District Red Cross Kangra , State Red Cross , HP State Red Cross Society , Himachal Pradesh , Himachal , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD