Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

 

कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा सोमवार से सरकारी अस्पतालों में 18-45 आयु वर्ग के टीकाकरण के लिए कदम उठाने के आदेश

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 07 May 2021

Last updated on: May 07, 2021, 00:00 IST

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एस.आई.आई.) द्वारा राज्य को इस हफ्ते के आखिर तक एक लाख ख़ुराक मिलने की संभावना के चलते पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने शुक्रवार को सम्बन्धित अधिकारियों को कहा है कि सोमवार से सरकारी अस्पतालों में 18-45 वर्ष आयु वर्ग के प्राथमिक ग्रुपों के टीकाकरण की शुरुआत की तैयारियाँ की जाएँ।मुख्यमंत्री ने कहा कि ख़ुराक के मिलते ही राज्य सरकार द्वारा चरण तीन के लिए चिन्हित किये गए प्राथमिक ग्रुपों के लिए टीकाकरण की शुरुआत हो जायेगी। राज्य सरकार ने 18-45 वर्ष आयु वर्ग में निर्माण वर्कर, अध्यापक, सरकारी कर्मचारी और अधिक जोखिम वाले व्यक्तिगत लोग जिनको सह बीमारियाँ हैं, को टीकाकरण के लिए प्राथमिक ग्रुप में शामिल किया है।मुख्यमंत्री जो कोविड समीक्षा संबंधी वर्चुअल मीटिंग की अध्यक्षता कर रहे थे, ने मैडीकल दिक्कतों वालों को छोडक़र सभी सरकारी कर्मचारियों को टीकाकरण के लिए निर्देश दिए।श्रम विभाग बी.ओ.सी.डब्ल्यू.डब्ल्यू.बी. की फंडिग के साथ सभी निर्माण वर्करों और उनके परिवारों के टीकाकरण के लिए तालमेल करेगा। डिप्टी कमीश्नरों को सरकारी कर्मचारियों के टीकाकरण के लिए तालमेल करने के लिए कहा है। सह बीमारियों वालों के लिए भी टीकाकरण की योजना डिप्टी कमीश्नरों द्वारा की जायेगी और सिर्फ़ अग्रिम रजिस्ट्रेशन और टीकाकरण की निर्धारित जगहों की आज्ञा दी गई है।राज्य सरकार ने तीसरे चरण के टीकाकरण के लिए एस.आई.आई. के से 30 लाख ख़ुराक लेने का ऑर्डर किया है और भारत सरकार ने अब इस महीने के लिए ऑर्डर के अंतर्गत पंजाब को 3.30 लाख ख़ुराकें अलॉट की हैं।इसी दौरान मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए हैं कि राज्य के विश्व बैंक कजऱ् में से कुछ हिस्सा टैंकरों सहित 10000 ऑक्सीजन कन्सनट्रेटर, ऑक्सीजन प्लांट और वैक्सीन खरीदने के लिए प्रयोग करने पर काम किया जाये।मुख्यमंत्री ने विभिन्न संस्थाओं का भी धन्यवाद किया जो कोविड महामारी की आई ख़तरनाक लहर का मुकाबला करने के लिए राज्य का सहयोग देने के लिए मदद कर रहे हैं। उन्होंने मीटिंग में बताया कि टाटा ग्रुप द्वारा भेजे गए 500 ऑक्सीजन कन्सनट्रेटरों के अलावा टाटा मेमोरियल अस्पताल द्वारा भी और 200 कन्सनट्रेटर भेजे गए हैं।

 

Tags: Captain Amarinder Singh , Amarinder Singh , Punjab Fights Corona , Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , Covaxin , Covishield , Covid-19 Vaccine , Covid-19 Vaccine in India , COVID-19 Vaccination , COVID Vaccination , Coronavirus Vaccine , Oxygen , #OxygenCylinders , #oxygen , Oxygen Cylinders , SARS-CoV-2

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD