Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

डीएम एवं पुलिस अधीक्षक ने किया कोविड केयर सेंटर सिमली, कालेश्वर तथा गौचर सीमा पर स्थापित बैरियर का औचक निरीक्षण

 Chamoli, Uttarakhand, Chamoli News, Uttarakhand News, Swati Bhadauria, Swati Srivastava Bhadauria
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चमोली , 28 Apr 2021

Last updated on: Apr 28, 2021, 00:00 IST

जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया एवं पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने बुधवार को कोविड केयर सेंटर सिमली, कालेश्वर तथा गौचर सीमा पर स्थापित बैरियर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान बैरियर पर प्रविष्टियों के लिए रखे रजिस्ट्रर की जांच करते हुए बाहरी राज्यों से आने वालों के बारे में भी जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने कहा कि बाहरी प्रदेशों से आने वाले जिन व्यक्तियों के पास कोविड नेगेटिव रिपोर्ट नही है उन सभी का बैरियर पर ही रैपिड एंटिजन टेस्ट कर पूरा रिकॉर्ड रखना सुनिश्चित करें और जिन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिल रही है उनको होम आइसोलेशन या कोविड केयर सेंटर में भर्ती करें। जिलाधिकारी ने गौचर बैरियर पर जरूरत के हिसाब से सीमित संख्या में ही डॉक्टर, शिक्षक एवं पुलिस स्टाफ की तैनाती रखते हुए ड्यूटी पर तैनात स्टॉफ के लिए भोजन, पानी सहित सभी सुविधा उपलब्ध कराने के  निर्देश एसडीएम को दिए। ताकि ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों को कोई परेशानी न हो। जिलाधिकारी ने बैरियर पर यात्रियों की चैकिंग के दौरान शारीरिक दूरी बनाए रखने के लिए सर्कल बनाने, पुलिस जवानों के शैड बनाने तथा नगर पालिका से नियमित सफाई एवं सेनेटाइजेशन कराने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने महिला बेस चिकित्सालय सिमली तथा जीएमवीएन कालेश्वर में कोविड केयर सेंटर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया। जीएमवीएन कालेश्वर को पिछले साल भी कोविड केयर सेंटर बनाया गया था। यहॉ पर मरीजों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध है। इसको देखते हुए जिलाधिकारी ने सीएमओ को जीएमवीएन कालेश्वर में आज से ही कोविड केयर सेंटर का संचालन शुरू करने के निर्देश दिए। जीएमवीएन कालेश्वर में स्टाफ की तैनाती के साथ 32 बैड की व्यवस्था की गई है। 

कोविड केयर सेंटर सिमली में आइसोलेशन वार्डो का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने मरीजों के ईलाज के लिए एसओपी के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए। कहा कि मरीज को अस्पताल लाने से लेकर डिस्चार्ज करने तक की पूरी प्रकिया सभी को मालूम रहे और इलाज के दौरान कोई समस्या न रहे। इस दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल में उपलब्ध ऑक्सिजन सिलेण्डर, पीपीई किट, मास्क, सेनेटाजर, औषधि एवं मरीजों के खानपान, शौचालय आदि व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने आइसोलेशन वार्ड की साफ-सफाई और सेनेटाइज पर विशेष ध्यान रखने तथा कोविड प्रोटोकॉल का कडाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सिमली में विद्युत व्यवस्था एवं एसटीपी को भी सुचारू किया जा चुका है। सिमली अस्पताल में जनरेटर की व्यवस्था करने के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा इसके लिए आवश्यक धनराशि भी उपलब्ध कराई जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड केयर सेंटर में मरीजों को पौष्टिक आहार मिले इसके लिए मेनू तैयार किया जाए और इसके अनुसार ही भोजन व्यवस्था की जाए। हिदायत दी कि इसमें किसी प्रकार की शिकायत न मिले इसका ध्यान रखा जाए। इस दौरान कोविड केयर सेंटर में सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी जीएस राणा ने जानकारी दी कि सिमली अस्पताल में कोरोना मरीजों के ईलाज के लिए 40 बैड तैयार किए गए है। जिसमें 15 ऑक्सीजन बैड शामिल है। सिमली में अभी 7 कोविड पॉजिटिव मरीजों का इलाज चल रहा है। वही जीएमवीएन कालेश्वर में 32 बैड की व्यवस्था की गई है। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान, एसडीएम वैभव गुप्ता, सीएमओ डा0 जीएस राणा, तहसीलदार सोहन सिंह रांगण आदि मौजूद थे।  

 

Tags: Chamoli , Uttarakhand , Chamoli News , Uttarakhand News , Swati Bhadauria , Swati Srivastava Bhadauria

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD