Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

शहर के सभी 80 वार्डों को कवर करने के लिए 28 स्थाई टीकाकरण कैंप स्थापित: चौधरी संतोख सिंह

संसद मैंबर, विधायकों ने जालंधर में कोरोना वायरस की दूसरी लहर से निपटने के लिए तैयारियों का लिया जायज़ा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 29 Apr 2021

Last updated on: Apr 29, 2021, 00:00 IST

संसद मैंबर चौधरी संतोख सिंह ने गुरूवार को 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को देश में 1 मई, 2021 से शुरू होने वाली मेगा टीकाकरण मुहिम के लिए रजिस्टर करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वायरस की दूसरी लहर से पनपे मौजूदा स्वास्थ्य संकट से निपटने के लिए टीकाकरण ही एक मात्र हल है।संसद मैंबर ज़िला प्रशासनिक कंपलैक्स, जालंधर में सिविल प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभागों के आधिकारियों के साथ ज़िला स्तरीय समीक्षा मीटिंग की अध्यक्षता कर रहे थे।जिले में कोविड -19 की दूसरी लहर से निपटने के लिए प्रशासन की तैयारी का जायज़ा लेते हुए संसद मैंबर ने वायरस के ख़िलाफ़ इस जंग को जीतने के लिए उठाए जा रहे अलग -अलग कदमों के बारे में जानकारी हासिल की। इस अवसर पर उनके साथ मेयर जगदीश राज राजा, विधायक रजिन्दर बेरी, अवतार सिंह बावा हेनरी और सुरिन्दर चौधरी, डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी, एस.एस.पी. डा. सन्दीप गर्ग और डी.सी.पी. गुरमीत सिंह भी उपस्थित थे।संसद मैंबर ने टीकाकरण मुहिम में जन प्रतिनिधियों को शामिल करने की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुए कहा कि इस से जिले में अधिक से अधिक टीकाकरण हो सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि 18 साल से अधिक आयु के लोगों के लिए टीकाकरण शुरू होने पर टीका लगवाने के लिए वह अपने आप को www.cowin.gov.in पर रजिस्टर करें। उन्होंने आगे कहा कि कोविड -19 से सुरक्षा के लिए वह काफ़ी समय पहले टीका लगवा चुके हैं।

इस दौरान डिप्टी कमिश्नर ने संसद मैंबर और विधायकों को बताया कि शहर के सभी 80 वार्डों को कवर करने के लिए अलग -अलग स्थानों पर 28 स्थाई मोबाइल टीकाकरण कैंप शुरू किये गए हैं। संसद मैंबर ने आधिकारियों को इन कैंपों में अधिक से अधिक शमूलियत यकीनी बनाने के लिए समूह कौंसलरों, सरपंचों समेत जनप्रतिनिधियों को शामिल करने के लिए कहा। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचों का जायज़ा लेने के उपरांत संसद मैंबर ने कहा कि दूसरी लहर से निपटने के लिए जिले में अपेक्षित संख्या में बैड और आक्सीजन सिलंडर उपलब्ध हैं और मौजूदा हालात के मद्देनज़र लोगों को घबराने की ज़रूरत नहीं है।संसद मैंबर ने जिले के पुलिस आधिकारियों को सरकारी प्रोटोकोलज़, कर्फ़्यू सम्बन्धित दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए जिससे वायरस को फैलने से रोका जा सके। उन्होंने आधिकारियों को सामाजिक समागमों में भीड़ पर सख़्त नज़र रखते हुए राज्य सरकार द्वारा जारी वीकऐंड लाकडाऊन की पाबंदियों और रात के कर्फ़्यू को सख़्ती से लागू करने के लिए भी कहा।संसद मैंबर ने इस महामारी के दौर में बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाओं को यकीनी बनाने की राज्य सरकार की वचनबद्धता को दोहराते कहा कि मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली राज्य सरकार इस दूसरी लहर का कुशलता के साथ मुकाबला करने के लिए पूरी तरह तैयार है, हालाँकि, उन्होंने वायरस को फैलने से रोकने के लिए लोगों के सहयोग की माँग भी की। उन्होने यह भी कहा कि मुख्य मंत्री की तरफ से योग्य लाभपातरियों को टीकाकरण निःशुल्क मुहैया करवाने की घोषणा  लोगों में टीकाकरण को उत्साहित करने का एक महत्वपूर्ण फ़ैसला है।इस अवसर पर अन्यों के इलावा अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर जसबीर सिंह, एस.डी.एम. डा. जय इन्द्र सिंह, गौतम जैन, डा. विनीत बजाज और डा. संजीव शर्मा, सिविल सर्जन डा. बलवंत सिंह, कांग्रेसी नेता विक्रमजीत चौधरी, जगबीर बराड़ और अन्य उपस्थित थे।

 

Tags: Santokh Singh Chaudhary , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Jalandhar , Punjab Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD