Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

केंद्र व राज्य सरकार अपनी जिम्मेदारियां निभाने में रही असफल : अभय सिंह चौटाला

सत्ता में बैठे लोगों को बताया मौत का सौदागर

 Abhay Singh Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सिरसा , 27 Apr 2021

Last updated on: Apr 27, 2021, 00:00 IST

इंडियन नेशनल लोकदल के प्रधान महासचिव व ऐलनाबाद के पूर्व विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार कोरोना संक्रमण के प्रति समय रहते नहीं चेती और उसकी गलत नीतियों का  खमियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। वे मंगलवार को जिले के गांव गुडियाखेड़ा में पार्टी कार्यकर्ताओं से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने कहा कि नागरिक अस्पताल में 800 वैक्सीन आई थी जिसे दिल्ली में कालाबाजारी में बेच  दिया गया क्योंकि सीएमओ सिरसा ने इस वैक्सीन के समाप्त होने की बात कही थी।इनेलो नेता ने कहा कि सत्ता में बैठे लोगों को केवल धन से प्यार है और जनता के दुख-तकलीफों से उन्हें कोई लेना-देना नहीं है। सत्ता में  बैठे लोगों को मौत का सौदागर बताते हुए इनेलो नेता ने कहा कि प्रदेश की जनता ऑक्सीजन के लिए तड़प रही है और मुख्यमंत्री अब इसका प्रबंध करने में लगे हैं। उन्होंने राजकीय व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक  ओर मुख्यमंत्री दावा कर रहे हैं कि रोहतक पीजीआई में कोरोना संक्रमितों के उपचार के लिए एक हजार बैड का प्रबंध किया गया है जबकि पीजीआई रोहतक प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि उनके पास संक्रमितों के उपचार के लिए  बैड आदि की सुविधा उपलब्ध नहीं है, ऐसे में कहा जा सकता है कि प्रदेश की वर्तमान सरकार पूरी तरह से फेल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि यदि पीजीआई रोहतक में ही स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं तो हरियाणा के अन्य  अस्पतालों का अंदाजा लगाया जा सकता है कि वहां क्या स्थिति होगी?उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश की जनता को मरने के लिए राम भरोसे छोड़ दिया है। इनेलो नेता ने कहा कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज  को अपनी जिम्मेदारी बेहतर तरीके से न निभाने के लिए इस्तीफा देते हुए प्रदेशवासियों से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सीएम मनोहर लाल भी पीएम नरेंद्र मोदी की तरह केवल भाषण देना जानते हैं और वास्तविकता  को जानने से बच रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश का किसान, मजदूर व आढ़ती पूरी तरह से सरकार की गलत नीतियों की भेंट चढ़ गए हैं क्योंकि न तो किसानों की फसल की खरीद हो रही है और न ही 48 घंटे में उनके खातों में फसल की पेमेंट  ही आ रही है। कांग्रेस को कठघरे में खड़ा करते हुए और उसे भाजपा की बी टीम बताते हुए अभय सिंह चौटाला ने कहा कि वह आमजन की समस्याओं को प्रदेश के राज्यपाल के पास ले जाने की बजाए केवल अखबारी  बयानबाजी तक ही सीमित हो गई है।उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष उन्होंने स्थानीय शासन को कोरोना की स्थिति में आमजन की मदद के लिए जेसीडी विद्यापीठ में 100 बैड का अस्पताल सहायतास्वरूप दिया था और इस बार  भी उन्होंने प्रशासन को यह मदद देने के लिए पत्र लिखा है मगर शासन एवं प्रशासन इसमें भी राजनीति करने पर आमादा हैं। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने जिस प्रकार कहा कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच चुनाव  आयोग के साथ-साथ पश्चिम बंगाल में ज्यादा से ज्यादा चुनावी रैलियां करने वालों के खिलाफ केस दर्ज होना चाहिए, ठीक वैसे ही हरियाणा में भी जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को सही तरीके से न निभाने के लिए  मुख्यमंत्री के खिलाफ भी केस दर्ज होना चाहिए। उन्होंने आरोप जड़ा कि सत्ता में बैठे नेता विदेश जाकर मौज लूट रहे हैं जबकि प्रदेश की जनता आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भटक रही है।इनेलो नेता ने कहा कि बॉर्डर पर  बैठे किसानों का आंदोलन समाप्त नहीं होगा और मई माह में किसानों की संख्या यहां पहले की अपेक्षा कई गुणा बढ़ेगी। उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर पर कटाक्ष करते हुए कहा कि किसानों और सरकार के बीच बातचीत  का माध्यम बने तोमर की बात का कोई महत्व नहीं है। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी जानी और उनका मौके पर ही समाधान भी किया। उन्होंने ग्रामीणों से पार्टी संगठन को पहले से भी ज्यादा मजबूत करने का  आह्वान करते हुए इसकी नीतियों को प्रचारित करने की बात कही। इस अवसर पर उनके साथ इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश भारती, इनेलो जिलाध्यक्ष कश्मीर सिंह करीवाला, सुभाष नैन, पूर्व विधायक  रामफल कुंडू, इनेलो नेता विनोद बेनीवाल, हरपाल कासनिया, प्रवेश कुमार रामपुरा ढिल्लों, राजसिंह गागड़वास सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।

 

Tags: Abhay Singh Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD