Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

84 के सिख दंगो में भजनलाल की सरकार ने सिख परिवारों पर दमन किया था - सुखबीर सिंह बादल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (अनिल लाम्बा)

करनाल , 02 Apr 2014

Last updated on: Apr 02, 2014, 00:00 IST

पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा देश के नेताओं ने काफी संघर्ष के बाद अंग्रेजों से मुक्ति पाई थी मगर उनके बाद एक बार फिर कांग्रेस की काली सरकार से पीछा छुड़वाने के लिए पूरा संघर्ष करना होगा और आगामी 10 अपै्रल को कांग्रेस के खिलाफ मतदान कर उसे धूल चटा दो। वे बुधवार को ओढ़ां की अनाजमंडी में इनेलो प्रत्याशी चरणजीत सिंह रोड़ी के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने सिख मतदाताओं से आह्वान किया कि वे वर्ष 1984 के सिख दंगों के दौरान हुए अत्याचारों को न भूलें क्योंकि उसी समय के दौरान हरियाणा में भजनलाल की सरकार ने सिख परिवारों पर दमन किया था। अब अपनी वोट की ताकत से कांग्रेस पर चोट कर उसे बदलने में सहयोग दें। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बेशक उनकी पार्टी एनडीए की घटक है मगर हरियाणा में चौटाला परिवार के साथ उनका गहरा रिश्ता है और आगामी लंबे समय तक वे इस रिश्ते को निभाएंगे। उन्होंने यूपीए की चेयरपर्सन पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें न तो देश की संस्कृति पता है और न ही किसानों, मजदूरों की समस्याओं की जानकारी। वहीं इसके विपरीत हरियाणा में चौधरी देवीलाल परिवार और पंजाब में प्रकाश सिंह बादल परिवार को हरेक वर्ग की समस्याओं की बारीकी से जानकारी है और जब भी उन्हें अवसर मिलता है वे आमजन की समस्याओं को दूर करना प्राथमिकता मानते हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस चौटाला परिवार पर अत्याचार कर रही है मगर वह नहीं जानती कि इस परिवार की जड़ें बहुत गहरी हैं और जनता का प्यार व समर्थन सदैव उनके साथ है जिससे कांग्रेस उन्हें रतिभर भी नुकसान नहीं पहुंचा सकती। अकाली नेता बादल ने कहा कि जब से हरियाणा में कांग्रेस की सरकार आई है तभी से हरियाणा विकास के मामले में काफी पिछड़ गया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को केवल रोहतक में ही समूचा हरियाणा नजर आता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले मध्यप्रदेश, गुजरात, बिहार, उड़ीसा व छत्तीसगढ़ आदि प्रदेशों से पूरी तरह से साफ हो चुकी है और इन संसदीय चुनावों में कांग्रेस पूरे देश से साफ हो जाएगी।उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में इनेलो प्रत्याशी के समर्थन में वोटों की अपील की। इस अवसर पर इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, चरणजीत सिंह रोड़ी, पदम जैन, कृष्ण कंबोज, भागीराम, हरदयाल सिंह गदराना, डॉ. सीताराम, राज्य कार्यकारिणी सदस्य जसवीर सिंह जस्सा, मंदर सिंह सिहाग, धर्मवीर सिंह नैन, सर्वजीत मसीतां, संदीप गंगा, विनोद दड़बी, वीरभान मेहता, भगवान कोटली, जगसीर सिंह मांगेआना आदि ने भी अपने विचार रखे।

 

Tags: sukhbir , sukhbir singh badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD