Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सुमना में रेस्क्यू आपरेशन लगातार जारी ....एक और शव बरामद

सेना के हैलीकॉप्टर द्वारा 11 मृतकों के शव रेस्क्यू कर जोशीमठ लाए गए

Chamoli, Uttarakhand, Chamoli News, Uttarakhand News, Swati Bhadauria, Swati Srivastava Bhadauria
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चमोली (उत्तराखंड) , 25 Apr 2021

Last updated on: Apr 25, 2021, 00:00 IST

चमोली के आपदा प्रभावित क्षेत्र सुमना में रेस्क्यू आपरेशन लगातार जारी है। रविवार को घटना स्थल से एक और शव बरामद किया गया। वायु सेना के हैलीकॉप्टर द्वारा सुमना से 11 मृतकों के शव रेस्क्यू कर जोशीमठ लाए गए। जिला प्रशासन की पूरी टीम मुस्तैदी से राहत कार्यो में जुटी है। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया एवं पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चैहान विगत शनिवार से जोशीमठ में कैंप कर हर पल रेस्क्यू कार्यो की मॉनिटंिरंग कर रहे है। जिला प्रशासन लगातार सेना, आईटीबीपी और बीआरओ से समन्वयन बनाकर आपदा की स्थिति पर नजर बनाए हुए है। जोशीमठ में शवों का पोस्टमार्टम के लिए शव वाहन सहित पोस्टमार्टम टीम तैनात की गई है। जिलाधिकारी ने परिजनों को शवों की सुपुर्दगी करने तथा सभी मृतकों का शीघ्र मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के भी निर्देश दिए है ताकि मृतकों के परिजनों को मानक के अनुसार जल्द से जल्द अनुमन्य सहायता राशि दी जा सके। तहसील प्रशासन ने पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के सुपुर्द करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। बीआरओ, आईटीबीपी, एसडीआरएफ के जवान बर्फ हटाकर सडक मार्ग खोलने में दिनरात जुटे है। आपदा प्रबंधन अधिनियम के अन्तर्गत क्षति का आंकलन करने हेतु रविवार को आईजी एलओ मुर्गेशन, जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया, पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चैहान एवं राजस्व टीम ने हैली से घटना स्थल पर पहुचने का प्रयास भी किया परंतु विकट परिस्थितियों के कारण सुमना में हैली लैंड नही हो सका। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने सुमना में चल रहे रेस्क्यू कार्यो की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने बताया कि सुमना में 384 लोग सुरक्षित मिले है और 11 लोगों के शव बरामद कर लिए गए है। जिनको सीएचसी जोशीमठ लाया गया है। यहां पर सभी शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। इसके लिए जिला प्रशासन ने जोशीमठ में पोस्टमार्टम टीम सहित शव वाहन तैनात किया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को एसडीआरएफ मानको के अनुसार सहायता धनराशि दी जाएगी। सुमना मे हिमस्खलन मे 7 घायलो को कल रेस्क्यू किया गया। जिसमे से 6 को आर्मी अस्पताल जोशीमठ मे भर्ती किया गया और एक घायल को देहरादून रेफर किया गया था। आज एक अन्य घायल व्यक्ति को जोशीमठ अस्पताल से देहरादून रेफर किया गया है।  जिलाधिकारी ने बताया कि घटना स्थल पर रेस्क्यू का कार्य लगातार जारी है साथ ही सडक से बर्फ हटाकर मार्ग खोलने के लिए भी युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है। यहां पर सेना, आईटीबीपी, बीआरओ, जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ के द्वारा मौके पर राहत एवं बचाव कार्य किये जा रहे है। सुमना हिमस्खलन में दबने से जिन लोगों की मृत्यु हुई है उनमें मनोज तोमदार, मसीहा दास मार्की, साजन कंडुलना, पाल कंडुलना, नायरन कंडुलना, हनूक कंडुलना, निर्मल सैंदिल, सुखराम मुंडा, रोहित सिंह, तारनी सिंह, राहुल कंवर शामिल है।  

 

Tags: Chamoli , Uttarakhand , Chamoli News , Uttarakhand News , Swati Bhadauria , Swati Srivastava Bhadauria

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD