Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

इकरा मस्जिद में तरावीह अलविदा मुकम्मल

मस्जिदों, इबादतगाहों में मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का खास ख्याल रखें : मौलाना मोहम्मद मोहसिन

 Haridwar, Uttarakhand, Haridwar News, Uttarakhand News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News/(हरप्रीत सिंह)

हरिद्वार (उत्तराखंड) , 25 Apr 2021

Last updated on: Apr 25, 2021, 00:00 IST

मुबारक माह रमजान की शुरूआत चांद दिखने के साथ ही 13 अप्रैल को हो गई थीं। रमजान का चांद नजर आते ही उसी रात से तरावीह नमाज शुरू हो जाती है। ईशा की नमाज के बाद 20 रकआत तरावीह की नमाज अदा की जाती है। पूरे रमजान चलने वाली तरावीह में हाफिज पूरा कुरआन शरीफ सुनाते हैं। लेकिन इस बार ऐसा नही हो सका कोरोना संक्रमण को देखते हुए जल्दी कुरआन शरीफ मुकम्मल किया जा रहा है। जिसके तहत शहर की लगभग सभी मस्जिदों में 12, 13 या 15 दिन की तरावीह की नमाज को अदा कि जा रहा है। खास नमाज जिसे नमाजे-ए-तरावीह कहा जाता है। उसे रात में ईशा की नमाज के बाद अदा करते हैं। इस दौरान अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और अपने मुल्क और दुनिया में अमन के लिए दुआएं मांगते हैं। नमाजे तरावीह महिला और पुरुष दोनों पढ़ते हैं, जहां महिलाएं घर में नमाज तरावीह अदा करती है तो वहीं पुरुष मस्जिदों में इस खास नमाज को अदा करने के लिए पहुंचते हैं। पिछले वर्ष रमजान लॉकडाउन की बंदिशों में गुजर गया था और विश्वविख्यात इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम ने लॉकडाउन में आए रमजान माह को लेकर देशभर के मुसलमानों के लिए फतवा जारी किया था। जिसमे मुफ्तियों ने मुसलमानों से रमजान की विशेष नमाज तरावीह घरों में ही रहकर अदा करने को कहा था। कोरोना संक्रमण के चलते देशभर में लॉकडाउन घोषित था। जिसके चलते सभी धार्मिक स्थलों को भी एहतियात के तौर पर बंद कर दिया गया था। इसी कारण तरावीह की नमाज लोगो ने अपने घरों में ही अदा की थी। 

लेकिन इस साल लोगो ने तरावीह की नमाज मस्जिदों में ही अदा की। जिसमे सोशल डिस्टेंसिंग जैसे नियमो का खासा ख्याल रखा गया। अलग अलग मस्जिदों में कोरोना की गाइडलाइन के मुताबिक कम संख्या में नमाजियों के साथ तरावीह की नमाज अदा की जा रही है। वहीं 11वें रोजे की रात चांद की 12वीं शब शनिवार को इकरा मस्जिद में कुरान शरीफ मुकम्मल किया गया। सराय निवासी मौलाना मोहम्मद मोहसिन ने इकरा मस्जिद में कुरान शरीफ सुनाया और मुकम्मल किया। खत्म शरीफ के मौके पर मस्जिद के मौलाना मोहसिन ने मुल्क व दुनियां भर में फैल रही कोविड बीमारी के खतम होने के लिए दुवाएं खैर करी और लोगो से एहतियात बरतने और घरों में ही रहने की अपील की। मौलाना मोहम्मद मोहसिन ने मस्जिद के माध्यम ओर मिंबर से ये बात कुरान-ए-करीम के मुकम्मल होने के मौके पर और दुवाएं मजलिस-ए-खत्म शरीफ पर  लोगो से अपील करते हुए फरमाया कि सभी हजरात और तमाम अहले इस्लाम ही नहीं बल्कि पुरे मुल्क में बसने वाले लोग दुनिया भर में फैल रही महामारी का सभी हजरात ख्याल रखें और अपनी सेहत की हिफाजत रखे। मस्जिदों, इबादतगाहों में मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का खास ख्याल रखे। इस महामारी को हल्के में ना ले। मौलाना ने  खास तौर से मुस्लिम समाज से अपील करते हुए इस बीमारी को हल्के में ना लेने की अपील करते हुए सरकारी गाइड लाइन का पालन करने को कहा। इस अवसर पर मौलाना मोहम्मद मोहसिन ने सभी मस्जिदों के इमाम और जिमेदारों से अपील करते हुए कहा कि मस्जिद में नमाज अदा करते वक्त दूरी बरतने जैसे नियमो का पालन करे ओर सभी भाइयों को मस्जिद में मास्क पहने रखने के लिए कहे और घरों में ही इबादत करे और मुल्क में फैल रही इस बीमारी के खतम होने के लिए अल्लाह से दुआ करें।

 

Tags: Haridwar , Uttarakhand , Haridwar News , Uttarakhand News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD