Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल

 

परौर में एक हजार बिस्तरों की क्षमता का अस्थायी अस्पताल क्रियाशील बनाने के प्रयास जारी : जय राम ठाकुर

गग्गल में मंगलवार से शुरू होगी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में 50 बिस्तरों की सुविधा

 Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh, Dharamshala, Rakesh Prajapati, Dr. Rajiv Saizal, Kishan Kapoor,Amitabh Awasthi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 26 Apr 2021

Last updated on: Apr 26, 2021, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज धर्मशाला में जिला कांगड़ा में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राधास्वामी परिसर, परौर को हजार बिस्तरों तक की क्षमता वाले अस्थायी अस्पताल में परिवर्तित कर इसे क्रियाशील बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में इस वायरस के प्रसार को रोकने के लिए पर्याप्त मात्रा में पीपीई किट्स, फेस मास्क, सैनिटाइजर और आवश्यक दवाइयां उपलब्ध हैं। इसके अलावा, प्रदेश में आक्सीजन भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। प्रदेश सरकार का प्रमुख उद्देश्य राज्य में किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए कोविड-19 मरीजों के लिए बिस्तरों की क्षमता में वृद्धि करना है। उन्होंने कहा कि गग्गल में 50 बिस्तरों वाले सिटी सेंटर मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल को मंगलवार से कोविड-19 रोगियों के लिए क्रियाशील बना दिया जाएगा।जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कोविड मामलों मंे तीव्र वृद्धि के दृष्टिगत सरकार ने राज्य के चार सीमावर्र्ती जिलों में रात्रि 10 बजे से प्रातः 5 बजे तक कोरोना कफ्र्यू लगाने का निर्णय लिया है। बाहर से प्रदेश में प्रवेश करने वाले लोगों से 72 घण्टे पहले किए गए आरटीपीसीआर परीक्षण की रिर्पोट साथ लाने और 14 दिनों की अवधि के लिए अपने निवास स्थान पर होम आइसोलेशन में रहने को कहा गया है।

उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं और शहरी स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों से बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों की निगरानी करने का आग्रह किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि डाक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को भी मरीजों और होम आइसोलेशन में रह रहे उनके परिजनों को इस वायरस से बचाव के तरीकों के बारे में जागरूक करना चाहिए। डाक्टरों को होम आइसोलेशन रोगियों के स्वास्थ्य मापदण्डों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करनी चाहिए।जय राम ठाकुर ने लोगों से राज्य सरकार द्वारा विवाह समारोह और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए जारी की गई मानक संचालन प्रक्रियाओं का कड़ाई से पालन करने का आग्रह किया।इसके उपरान्त, मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी राजकीय स्नातकोत्तर आयुर्वेदिक महाविद्यालय पपरोला का भी दौरा किया। उन्होंने कहा कि इस आयुर्वेदिक महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन में कोविड-19 रोगियों के लिए अतिरिक्त 50 बिस्तरों की सुविधा सृजित की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस अस्पताल में बिस्तरों की क्षमता 100 तक बढ़ाई जाए।हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चैधरी, स्वास्थ्य मंत्री डा. राजीव सैजल, सांसद किशन कपूर, स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी, उपायुक्त कांगड़ा राकेश प्रजापति और पुलिस अधीक्षक विमुक्त रंजन भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Dharamshala , Rakesh Prajapati , Dr. Rajiv Saizal , Kishan Kapoor , Amitabh Awasthi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD