Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

डीएम ने किया जनपद स्तर पर संचालित कोविड कन्ट्रोल रूम का औचक निरीक्षण

साप्ताहिक कोरोना कर्फ्यू का असर पूरे जिले में दिखा

 Uttarakhand Admin, Chamoli, Uttarakhand, Chamoli News, Uttarakhand News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चमोली , 18 Apr 2021

Last updated on: Apr 18, 2021, 00:00 IST

जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने कोविड-19 के दृष्टिगत रविवार को जनपद स्तर पर संचालित कोविड कन्ट्रोल रूम का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने होम आइसोलेशन वाले मरीजों के स्वास्थ्य एवं होम आइसोलेशन किट की प्राप्ति के संबध में रजिस्टर से जानकारी प्राप्त की। साथ ही निर्देशित किया कि मरीजों से नियमित रूप से उनके स्वास्थ्य के बारे में बातचीत करते रहें और यह सुनिश्चित करें कि गंभीर लक्षण होने पर चिकित्सा टीम के माध्यम से तत्काल उन्हें जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि होम आइसोलेशन में रखे जिन लोगों से संपर्क नही हो पा रहा है उनकी सूची बीआरटी व सीआरटी के साथ शेयर करें। ग्राम प्रधानों से भी संपर्क करते हुए कोविड संबधी समस्याओं के बारे में जानकारी ली जाए। इसके अतिरिक्त कोविड केयर सेंटर एवं कोविड हेल्थ सेंटर में भर्ती मरीजों से बातचीत करके अस्पताल की सामान्य व्यवस्थाओं की जानकारी लेने के निर्देश दिए। गौचर बैरियर पर बाहर से आने वाले लोगों का रिकार्ड भी कन्ट्रोल रूम में अपडेट रखने को कहा।  

इस दौरान जिलाधिकारी ने कोविड हेल्थ सेंटर में भर्ती मरीजों के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने कोविड के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि डीसीएचसी में भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य के संबध में प्रत्येक दिन जानकारी लेते रहे तथा किसी मरीज के स्वास्थ्य बिगडने पर बिना समय बर्बाद किए हायर सेंटर रेफर करना सुनिश्चित करें। साथ ही कोविड हेल्थ सेंटर में मरीजों के दवा, भोजन, पानी, साफ सफाई व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार चन्याल, सीएमस जीएस चुफाल, एसीएमओ डा0 उमा रावत, डीडीएमओ नंद किशोर जोशी सहित कन्ट्रोल रूम के कार्मिक मौजूद थे।

वही दूसरी ओर कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए शनिवार रात्रि 9 बजे से लगाए गए साप्ताहिक कोरोना कर्फ्यू का असर रविवार को पूरे जिले में दिखा। लोग अपने घरों में ही रहे व जिले के लगभग सभी प्रतिष्ठान, दुकानें पूरी तरह बंद रही। नगर, कस्बों में भी पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। कफ्र्यू को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन की टीम दिन पर मुस्तैद रही। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने गोपेश्वर नगर क्षेत्र का भ्रमण कर साप्ताहिक कोरोना कफ्र्यू का जायजा भी लिया। वही तहसील स्तरों पर भी एसडीएम एवं पुलिस प्रशासन की टीम ने साप्ताहिक कफ्र्यू का निरीक्षण किया। कफ्र्यू के दौरान नगर निकायों में सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, सड़क व गलियों में साफ-सफाई के साथ सेनेटाइज्ड किया गया और नालियों में दवा छिडकाव भी किया गया।

 

Tags: Uttarakhand Admin , Chamoli , Uttarakhand , Chamoli News , Uttarakhand News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD